13 मार्च का इतिहास (13 March Ka Itihas)
13 मार्च को क्या है? गज दिवस
देश और दुनिया में 13 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 13 मार्च का इतिहास जानेंगे।
13 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1940 में आज ही के दिन भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए जनरल डायर पर गोलियां चलाईं थीं। आपको बता दें कि जलियांवाला बाग कांड होने के बाद ऊधम सिंह में काफी गुस्सा था और उन्होंने जनरल डायर को मारना ही अपना उद्देश्य बना लिया था। इसके लिए 1934 में वह लंदन गए और वहीं रहने लगे।
13 मार्च 1940 को रॉयल सेंट्रल एशियन सोसायटी की लंदन के कॉक्सटन हॉल में बैठक थी और इसमें जनरल डायर को भी शामिल होना था। ऊधम सिंह भी वहां पहुंच गए और जैसे ही डायर भाषण के बाद अपनी कुर्सी की ओर बढ़े तो किताब में छिपी रिवाॅल्वर निकालकर ऊधम सिंह ने उस पर गोलियां चलाईं और डायर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके बाद ऊधम सिंह पर मुकदमा चलाया गया और 31 जुलाई 1940 को उन्हें फांसी दे दी गई।
13 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
12-
2018
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमलें में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 जवानों की मौत।
-
2013
आज ही के दिन कैथलिक चर्च के 266 वें पोप के रूप में पोप फ्रांसिस का चयन हुआ था।
-
2009
सार्क साहित्योत्सव आगरा में शुरू हुआ।
-
2008
राज्यपाल ने खाद्य सुरक्षा और मानक संशोधन विधेयक, 2008 को पारित किया। 'हिन्दुस्तान टाइम्स' और पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलिश सम्मान प्रदान किया गया।
-
नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचा। सैक्स स्कैण्डल में फंसे न्यूयार्क के गवर्नर एलिमट स्पित्जर ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की।
-
2003
इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ़्रांस ने नामंजूर किया।
-
2002
राबर्ट मुगावे पुन: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित, पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जापान यात्रा प्रारम्भ, सी.टी.बी.टी. पर हस्ताक्षर के लिए समय मांगा।
-
1999
शेख़ हमाज बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नये शासक बने, 23 वर्षों के अंतराल के बाद श्रीलंका सरकार ने हत्या एवं मादक द्रव्य तस्करी सदृश अपराधों के लिए मृत्युदंड की सज़ा पुन: बहाल करने का निश्चय किया।
-
1997
सिस्टर निर्मला का चयन नेता के रूप में ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा किया गया।
-
1996
आज ही के दिन स्कॉटलैंड के डनब्लेन के स्कूल में एक बंदूकधारी ने घुसकर गोलियां चलाई थीं और इसमें लगभग 16 बच्चे और उनके शिक्षक जान चली गई थी।
-
1964
12 मार्च के दिन ही तुर्की ने साइप्रस के विरुद्ध हमले की धमकी दी थी।
-
1940
आज ही के दिन भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए जनरल डायर पर गोलियां चलाईं थीं।
13 मार्च को जन्मे व्यक्ति
4-
1980
वरुण गांधी, एक युवा राजनेता।
-
1971
आत्मा रंजन , हिंदी के प्रसिद्ध कवि।
-
1899
बुर्गुला रामकृष्ण राव, आंध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता।
-
1861
चुनीलाल बसु
भारत के एक रसायनज्ञ, विज्ञानसाधक, चिकित्सक और देशप्रेमी थे।
13 मार्च को हुए निधन
4-
2014
एस. मल्लिकार्जुनैय्या
भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
-
2004
विलायत ख़ाँ
भारत के प्रसिद्ध सितार वादक
-
1996
शफ़ी ईनामदार, हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
-
1800
नाना फड़नवीस, एक मराठा राजनेता।
13 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
1- गज दिवस।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
13 मार्च को इतिहास में क्या हुआ था?
13 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: 2018 – छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमलें में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 जवानों की मौत; 2013 – आज ही के दिन कैथलिक चर्च के 266 वें पोप के रूप में पोप फ्रांसिस का चयन हुआ था; 2009 – सार्क साहित्योत्सव आगरा में शुरू हुआ; 2008 – राज्यपाल ने खाद्य सुरक्षा और मानक संशोधन विधेयक, 2008 को पारित किया। 'हिन्दुस्तान टाइम्स' और पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' को पत्रकारिता के…; नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचा। सैक्स स्कैण्डल में फंसे न्यूयार्क के गवर्नर एलिमट स्पित्जर ने…।
13 मार्च को किन प्रसिद्ध व्यक्तियों का जन्म हुआ था?
13 मार्च को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति: वरुण गांधी, एक युवा राजनेता (1980), आत्मा रंजन , हिंदी के प्रसिद्ध कवि (1971), बुर्गुला रामकृष्ण राव, आंध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता (1899), चुनीलाल बसु (1861)।
13 मार्च को किन प्रसिद्ध व्यक्तियों का निधन हुआ था?
13 मार्च को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति: एस. मल्लिकार्जुनैय्या (2014), विलायत ख़ाँ (2004), शफ़ी ईनामदार, हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता (1996), नाना फड़नवीस, एक मराठा राजनेता (1800)।
13 मार्च को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
13 मार्च को मनाए जाने वाले अवसर एवं उत्सव: गज दिवस।