27 जून
आज का इतिहास · Today in History

27 जून का इतिहास (27 June Ka Itihas)

इतिहास में हर दिन अपने साथ कई कहानियाँ और घटनाएँ समेटे होता है, और 27 जून भी उन्हीं में से एक खास दिन है। यह दिन विश्व और भारत दोनों के इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। चाहे वह युद्ध और संधियों से जुड़े फैसले हों, किसी महान वैज्ञानिक की खोज हो, साहित्य और कला के क्षेत्र में कोई उपलब्धि, या फिर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म या निधन – 27 जून के दिन ने समय-समय पर इतिहास की धारा को नई दिशा दी है।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर विश्व युद्धों तक, विज्ञान की खोजों से लेकर सामाजिक आंदोलनों तक, 27 जून की तारीख ने हर युग में कोई न कोई छाप छोड़ी है। इस दिन से जुड़ी घटनाओं को जानना न केवल हमारे ज्ञान को समृद्ध करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे बीते समय की घटनाएँ आज के समाज और भविष्य को आकार देती हैं। आइए, इस लेख में हम 27 जून के दिन घटित कुछ प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं और व्यक्तित्वों की जानकारी विस्तार से प्राप्त करें।

27 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

9
  1. 2015

    भारत के फ़िल्म इतिहास में अपना एक ख़ास मुकाम रखने वाले सत्यजीत रे अथवा सत्यजित राय की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया।

  2. 2008

    भारत व पाकिस्तान ने ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया।

  3. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सहअध्यक्ष आसिफ़ अली जरदारी छ: दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में तुर्की रवाना हुए।

  4. 2007

    जेम्स गार्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।

  5. 2006

    गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गये।

  6. 2005

    ब्रिटेन ने भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।

  7. 2004

    अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किये।

  8. 2003

    संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।

  9. 2002

    जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।

  • 2007 - जेम्स गार्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।
  • 2006 - गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 2005 - ब्रिटेन ने भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
  • 2004 - अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
  • 2002 - जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।
  • 27 जून को जन्मे व्यक्ति

    8
    • 1964

      पी. टी. उषा

      भारतीय खिलाड़ी

    • 1955

      पूर्णिमा वर्मन

      भारतीय पत्रकार

    • 1950

      नितिन मुकेश

      हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध भारतीय गायक हैं।

    • 1939

      राहुल देव बर्मन

      हिन्दी फ़िल्मों के संगीतकार।

    • 1928

      आर. डी. प्रधान

      पूर्व केंद्रीय गृह सचिव थे।

    • 1922

      अकिलन

      तमिल भाषा के साहित्यकार

    • 1919

      अमला शंकर

      मशहूर भारतीय नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर थीं।

    • 1838

      वंदे मातरम के रचयिता और प्रसिद्ध बंगाली साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म नैहाटी, बंगाल (वर्तमान पश्चिम बंगाल) में।

    27 जून को हुए निधन

    2
    • 1839

      रणजीत सिंह

      'भारतीय इतिहास' में प्रसिद्ध सिक्खों के महाराजा।

    • 2008

      सैम मानेकशॉ

      भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष, जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।

    Continue with...