12 जून का इतिहास (12 June Ka Itihas)
देश और दुनिया में 12 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 12 जून का इतिहास जानेंगे।
12 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2001 में 12 जून को ही सीमा मुद्दे पर भारत और बांग्लादेश में वार्ता शुरू हुई थी। 1381 में आज ही के दिन इंग्लैंड में किसानों ने विद्रोह किया था। 1990 में 12 जून को ही रूसी संसद ने औपचारिक रूप से रूस की संप्रभुता की घोषणा की थी। 2002 में 12 जून से ही बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई थी।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 जून के दिन देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का दोषी ठहराते हुए उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया था। 1972 में आज ही के दिन महात्मा गांधी के जीवन पर आठ खंड का ग्रंथ लिखने वाले डी.जी. तेंदुलकर का निधन हुआ था।
12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
14-
2016
आज ही के दिन सायना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता था।
-
2008
दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी।
-
प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
-
2007
12 जून को ही आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली थी।आज ही के दिन कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में 4 भारतीयों का चयन हुआ था।
-
2004
सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न। अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
-
2002
12 जून से ही बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई थी।
-
2001
आज ही के दिन सीमा मुद्दे पर भारत और बांग्लादेश की वार्ता शुरू हुई थी।
-
1999
12 जून को ही पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि की गई।
-
1998
आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय लिया गया।
-
1987
ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
-
1975
12 जून को ही इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया था।
-
1972
आज ही के दिन महात्मा गांधी के जीवन पर 8 खंड का ग्रंथ लिखने वाले डी.जी. तेंदुलकर का निधन हुआ था।
-
1665
12 जून को ही न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया था।
-
1381
आज ही के दिन इंग्लैंड में किसानों ने विद्रोह किया था।
12 जून को जन्मे व्यक्ति
7-
1957
गीतांजलि श्री
हिन्दी की जानी मानी कथाकार और उपन्यासकार हैं।नरेन्द्र सिंह तोमर - भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
-
1949
सुरुज बाई खांडे
छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका थीं।
-
1947
बंडारू दत्तात्रेय
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
-
1935
श्यामा
भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं।
-
1932
ई. श्रीधरन
भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर हैं। कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय इन्हीं को जाता है।पद्मिनि, हिन्दी, तमिल और मलयालम चलचित्र अभिनेत्री (मेरा नाम जोकर) (जिस देश में गंगा बहती है)
-
—
जयश्री तल्पड़े, मराठी अभिनेत्री (शर्मीली)।
-
1915
सी. के. नागराज राव
कन्नड़ लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थे।
12 जून को हुए निधन
10-
2017
सी. नारायण रेड्डी
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि थे।
-
2015
12 जून के दिन ही पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन हुआ था।
-
2003
आज ही के दिन अमेरिकी अभिनेता ग्रेगरी पेक का निधन हुआ था।
-
2000
पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे
लोकप्रिय मराठी लेखक, नाटककार, हास्यकार, अभिनेता, कथाकार व पटकथाकार, फिल्म निर्देशक, संगीतकार एवं गायक थे।
-
1999
जलगम वेन्गला राव
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
-
1989
निलोफर (राजकुमारी)
तुर्की के ओट्टोमन राजसी वंश की आखिरी शहजादी थीं।
-
1986
अमिय चक्रवर्ती
बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
-
1981
पी. बी. गजेन्द्रगडकर
भारत के भूतपूर्व सातवें मुख्य न्यायाधीश थे।
-
1976
गोपीनाथ कविराज, संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक
-
1972
श्री डी.जी तेंदुलकर, महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक।
12 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
1- विश्व बालश्रम निषेध दिवस