6 जून
आज का इतिहास · Today in History

6 जून का इतिहास (6 June Ka Itihas)

देश और दुनिया में 6 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 6 जून का इतिहास जानेंगे।

6 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि आज ही के दिन दिन स्वर्ण मंदिर में सेना का ऑपरेशन ब्लूस्टार खत्म हुआ था। अकाल तख्त हरमंदिर साहिब की तरफ बढ़ती सेना का जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने विरोध किया और इस दौरान दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई थी।

1916 में आज ही के दिन अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया था। 1919 में 6 जून को फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। 1944 में आज ही के दिन द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका और मित्र देशों के सेनाओं ने नॉर्मैंडी पर आक्रमण किया था और यह इतिहास में समुद्र, जमीन और हवा से होने वाला सबसे बड़ा आक्रमण था।

6 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

15
  1. 2008

    कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया।

  2. अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया।

  3. 2007

    आज ही के दिन दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक लगाई थी।

  4. 2005

    6 जून को ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति हुई थी।

  5. 2004

    भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन।

  6. 2002

    6 जून को ही इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया था।

  7. 2001

    आज ही के दिन नेपाल के शाही परिवार पर गोलियां चलाई गईं थी।

  8. 1997

    बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने 'बिस्टेक' नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।

  9. 1995

    पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।

  10. 1975

    6 जून को दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन हुआ था।

  11. 1967

    आज ही के दिन इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया था।

  12. 1919

    आज ही के दिन प्रिकमर्ग गणराज्य पर हंगरी की लाल सेना का आक्रमण हुआ था।6 जून को ही फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

  13. 1916

    आज ही के दिन अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया था।

  14. 1831

    आज ही के दिन अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय काला सम्मेलन हुआ था।

  15. 1674

    6 जून को ही छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ था।

  • 2007 - आज ही के दिन दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक लगाई थी।
  • 2005 - 6 जून को ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति हुई थी।
  • 2004 - भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन।
  • 2002 - 6 जून को ही इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया था।
  • 2001 - आज ही के दिन नेपाल के शाही परिवार पर गोलियां चलाई गईं थी।
  • 1997 - बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने 'बिस्टेक' नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
  • 1995 - पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।
  • 1975 - 6 जून को दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन हुआ था।
  • 1967 - आज ही के दिन इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया था।
  • 1919 - आज ही के दिन प्रिकमर्ग गणराज्य पर हंगरी की लाल सेना का आक्रमण हुआ था।
  • 1916 - आज ही के दिन अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया था।
  • 1831 - आज ही के दिन अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय काला सम्मेलन हुआ था।
  • 1674 - 6 जून को ही छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ था।
  • 6 जून को जन्मे व्यक्ति

    21
    • 1977

      आज ही के दिन बेलारूस के टेनिस खिलाड़ी मैक्स मिरन्यी का जन्म हुआ था।

    • 1968

      6 जून के दिन ही दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री और भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ था।

    • 1957

      पशुपति कुमार पारस

      भारतीय राजनीतिक दल 'लोक जनशक्ति पार्टी' के राजनीतिज्ञ हैं।

    • 1956

      आज ही के दिन स्वीडिश टेनिस खिलाड़ी जिनको महान टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाने वाले ब्योन बोर्ग का जन्म हुआ था।

    • 1955

      6 जून के दिन ही हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का जन्म हुआ था।

    • 1946

      रघुवंश प्रसाद सिंह

      बिहार की राजनीति में ख़ासा प्रभाव रखने वाले राजनीतिज्ञ थे।

    • 1945

      टी. सेनका आव

      भारतीत राज्य नागालैंड के वरिष्ठ पत्रकार हैं।

    • 1939

      आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा का जन्म हुआ था।

    • 1936

      6 जून के दिन ही प्रसिद्ध फिल्म निर्माता डी. रामानायडू का जन्म हुआ था।

    • 1930

      सुनील दत्त, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता

    • 1924

      एस. आर. बोम्मई

      जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।

    • 1919

      आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार राजेन्द्र कृष्ण का जन्म हुआ था।

    • 1902

      एनी मसकैरिनी

      संविधान सभा की सदस्य थीं।

    • 1901

      सुकर्णो

      इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।

    • 1891

      6 जून के दिन ही उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का जन्म हुआ था।

    • 1884

      आज ही के दिन प्रसिद्ध शायर शौक़ बहराइची का जन्म हुआ था।

    • 1881

      6 जून के दिन ही हिंदी भाषा के साहित्यकार गिरिधर शर्मा नवरत्न का जन्म हुआ था।

    • 1879

      उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय

      भारत की आज़ादी के लिये संघर्ष करने वाले क्रान्तिकारियों में से एक थे।

    • 1829

      ह्यूम, ए. ओ.

      एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी थे।

    • 1748

      महाराजा अमर सिंह

      पटियाला रियासत के महाराजा थे।

    • 1699

      आलमगीर द्वितीय

      16वाँ मुग़ल बादशाह था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया।

    6 जून को हुए निधन

    7
    • 2020

      बासु चटर्जी

      हिंदी और बंगाली सिनेमा के जाने-माने पटकथा लेखक और निर्देशक थे।

    • 2004

      आज ही के दिन भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन हुआ था।

    • 1986

      मास्ति वेंकटेश अय्यंगार

      'कन्नड कहानी के प्रवर्तक' और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे।

    • 1967

      कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह

      सामाजिक कार्यकर्त्ता।

    • 1982

      डी. देवराज अर्स

      कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे।

    • 1982

      वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर

      भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

    • 1957

      रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे

      दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे।

    6 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    2
    • घल्लूघारा दिवस (पंजाब)
    • अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आई.ओ.सी.) स्थापना दिवस
    Continue with...