26 जनवरी
आज का इतिहास · Today in History

26 जनवरी का इतिहास (26 January Ka Itihas)

26 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश शासन से पूर्ण स्वतंत्रता की मांग करते हुए इस दिन को पूर्ण स्वराज दिवस ​​घोषित किया। बाद में 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना दिया। यह दिन स्वतंत्रता, एकता और लोकतंत्र के मूल्यों का प्रतीक है जो छात्रों और नागरिकों में समान रूप से गर्व और देशभक्ति का संचार करता है। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं इसके बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 26 जनवरी का इतिहास जानेंगे।

26 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 26 नवंबर 1949 में भारत की संविधान सभा ने भारत का संविधान बनाया था, लेकिन इसे लागू 26 जनवरी 1950 में किया गया था। 1950 में भारत को गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया था। इसी दिन को चिह्नित करने के लिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है और यह दिन भारतीय नागरिकों की लोकतांत्रिक रूप से अपनी सरकार चुनने की शक्ति को दर्शाता है। 

स्वतंत्र भारत में बार 26 जनवरी 1950 को पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया था। पहली बार गणतंत्र दिवस का आयोजन दिल्ली में पुराने किले के सामने स्थित इरविन स्टेडियम जिसे अब मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के नाम से जाना जाता है में 26 जनवरी के परेड आयोजित की गई थी।

26 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

36
  1. 2010

    भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतते हुए सीरीज़ पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया।

  2. भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाली 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। इनमें रंगमंच जगत् की किंवदंति इब्राहिम-अल-क़ाज़ी और जोहरा सहगल, मशहूर अदाकार रेखा और आमिर ख़ान, ऑस्कर विजेता ए आर रहमान और रसूल पोकुटटी, फार्मूला़ रेसर नारायण कार्तिकेयन, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर शामिल हैं।

  3. 2008

    59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली।

  4. एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर' से सम्मानित किया गया।

  5. ब्रिटेन की एक अदालत ने श्रीलंका के उग्रवादी संगठन लिट्टे के नेता मुरीधरन को नौ महीने की क़ैद की सज़ा सुनाई।

  6. 2006

    फ़िलिस्तीन में हुए चुनावों में हमास ने ज़्यादातर सीटों पर कब्ज़ा किया।

  7. 2005

    गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुर व असम में बम फटे पर कोई हताहत नहीं हुआ।

  8. प्रख्यात इतिहासकार विलियम दाएकिन का निधन।

  9. 2004

    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को 'नाइट' की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।

  10. 2003

    ईरान के राष्ट्रपति 'सैयद मोहम्म्द खातमी' गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

  11. 2002

    भारत के 53वें गणतंत्र दिवस पर अग्नि-2 मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही।

  12. 2001

    गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप। इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।आज ही के दिन प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

  13. 26 जनवरी के दिन ही संगीतकार लता मंगेश्कर को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया गया था।

  14. 2000

    कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।

  15. 1999

    महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बांग्लादेश) में आयोजन।

  16. 1994

    रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।

  17. 1992

    मारीटानिया में विपक्ष के प्रदर्शंकारियों पर पुलिस की गोली से अनेक लोग घायल हुए।

  18. 1991

    इराक ने अपने सात विमान ईरान भेजे।

  19. 1990

    रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफ़ा दिया।

  20. 1982

    पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।

  21. 1981

    पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।

  22. 1972

    युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर 'अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक' की स्थापना की गयी।

  23. 1963

    मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।

  24. 1950

    भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।

  25. स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।

  26. उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।

  27. वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय ('फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया') का नाम सर्वोच्च न्यायालय ('सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया') कर दिया गया

  28. भारत का युद्ध पोत एच.एम.आई.एस. दिल्ली आई.एन.एस. दिल्ली के रूप में बदल दिया गया।

  29. 1934

    जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।

  30. 1931

    हंगरी और ऑस्ट्रिया ने 'शांति संधि' पर हस्ताक्षर किये।

  31. 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किये गए।

  32. 1930

    ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।

  33. 1845

    ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।

  34. 1841

    हांगकांग ब्रिटिश कब्जे में चला गया।

  35. 1666

    फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

  36. 1556

    मुग़ल सम्राट हमायुँ की मृत्यु।

  • 2008-
  • 2006 - फ़िलिस्तीन में हुए चुनावों में हमास ने ज़्यादातर सीटों पर कब्ज़ा किया।
  • 2005 -
  • 2004 - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को 'नाइट' की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
  • 2003 - ईरान के राष्ट्रपति 'सैयद मोहम्म्द खातमी' गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।
  • 2002 - भारत के 53वें गणतंत्र दिवस पर अग्नि-2 मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही।
  • 2001- गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप। इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।
  • 2000 - कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।
  • 1999 - महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बांग्लादेश) में आयोजन।
  • 1994 - रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।
  • 1992 - मारीटानिया में विपक्ष के प्रदर्शंकारियों पर पुलिस की गोली से अनेक लोग घायल हुए।
  • 1991 - इराक ने अपने सात विमान ईरान भेजे।
  • 1990 - रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफ़ा दिया।
  • 1982- पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।
  • 1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
  • 1972- युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर 'अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक' की स्थापना की गयी।
  • 1963 - मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
  • 1950-
  • 1934 - जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।
  • 1931 -
  • 1930- ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
  • 1845 - ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।
  • 1841 - हांगकांग ब्रिटिश कब्जे में चला गया।
  • 1666 - फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1556 - मुग़ल सम्राट हमायुँ की मृत्यु।
  • 26 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

    7
    • 1967

      प्रदीप सोमासुंदरन, भारतीय पार्श्वगायक।

    • 1937

      आचार्य चंदना

      जैन धर्म की आचार्य हैं।

    • 1933

      26 जनवरी के दिन ही निर्देशक अनिल गांगुली का जन्म हुआ था।

    • 1923

      देवनाथ पाण्डेय 'रसाल'

      प्रसिद्ध कवि।

    • 1918

      26 जनवरी के दिन ही राजनीतिज्ञ भगवत दयाल शर्मा का जन्म हुआ था।

    • 1915

      रानी गाइदिनल्यू

      भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।

    • 1906

      सत्यवती देवी

      साम्यवादी महिला एवं स्वतंत्रता सेनानी थीं।

    26 जनवरी को हुए निधन

    6
    • 2015

      आर. के. लक्ष्मण मशहूर कार्टूनिस्ट।

    • 2012

      करतार सिंह दुग्गल

      पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक थे।

    • 2012

      एम. ओ. एच. फ़ारूक

      भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

    • 1968

      माधव श्रीहरि अणे

      भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।

    • 1954

      मानवेन्द्र नाथ राय

      वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक।

    • 1823

      एडवर्ड जेनर

      प्रसिद्ध कायचिकित्सक।

    26 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    2
    • गणतंत्र दिवस
    • अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस।
    Continue with...