17 जनवरी
आज का इतिहास · Today in History

17 जनवरी का इतिहास (17 January Ka Itihas)

देश और दुनिया में 17 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 17 जनवरी का इतिहास जानेंगे।

17 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1989 में आज ही के दिन उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले कर्नल जेके बजाज पहले भारतीय बने थे। 1979 में 17 जनवरी के दिन ही सोवियत संघ ने न्यूक्लियर टेस्ट किया था। 1980 में आज ही के दिन फ्लाटसटकोम-3 नासा ने लांच किया था।

17 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

31
  1. 2020

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से संचार उपग्रह जीसैट-30 प्रक्षेपित कर किया। यह प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार 2 बजकर 35 मिनट पर किया गया। यह इसरो का साल 2020 का पहला मिशन था। प्रक्षेपण के लगभग 38 मिनट 25 सेकंड बाद सैटेलाइट कक्षा में स्थापित हो गया।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवाद, नक्सली हिंसा या सांप्रदायिक दंगा पीड़ितों को सरकारी सहायता पाने हेतु 'आधार' को अनिवार्य कर दिया।

  2. 2013

    इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोग मारे गये।

  3. 2010

    भारत के उच्चतम न्यायालय ने ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा के अधिकार की प्रो-ऐक्टिव परिभाषा देते हुए कहा है कि क़ानून का पालन करने वाले लोगों को कायर बनकर रहने की ज़रूरत नहीं है। उसकी दो सदस्यीय खंडपीठ ने आत्मरक्षा के अधिकार की 10 सूत्रीय निर्देश तय करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को अपराधी नहीं बनाया जा सकेगा, भले ही उसने हमलावर को जानलेवा क्षति पहुँचायी हो।

  4. 2009

    भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

  5. 2008

    केन्द्र सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंज़ूरी प्रदान की।

  6. मेडागास्कर में हिन्द महासागर के ताड़ के पेड़ की नई प्रजाति मिली।

  7. 2007

    आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।

  8. 2002

    अमेरिकी विदेश मंत्री कॉलिन पावेल भारत पहुँचे, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख़ का समर्थन किया।

  9. 1996

    आज ही के दिन यूरोपीय संघ का सदस्य बनने के लिए चेक गणराज्य ने आवेदन किया था।

  10. 1995

    जापान में 7.2 तीव्रता के भूकंप में 5,372 लोगों की मौत।

  11. 1989

    कर्नल जेके बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।

  12. 1987

    टाटा फुटबॉल अकादमी खुला।

  13. 1985

    भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया।

  14. 1980

    नासा ने फ्लाटसटकोम-3 लांच किया।

  15. 1979

    सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

  16. 1976

    यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया।

  17. 1961

    जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नये सैन्य शासकों ने हत्या कर दी।

  18. 1949

    आज ही के दिन फॉक्सवैगन की पहली बीटल कार जर्मनी से अमेरिका पहुंची थी।

  19. 1948

    नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।

  20. 1946

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।

  21. 1945

    द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के दिनों में सोवियत सेना का पोलैण्ड की राजधानी वारसा में आगमन।

  22. 1941

    सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप ढंग से निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए।

  23. 1915

    17 जनवरी के दिन ही पश्चिमी यूक्रेन और बुकोविना पर रूस ने कब्जा किया था।

  24. 1913

    रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।

  25. 1895

    फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।

  26. 1871

    17 जनवरी के दिन ही केबल कार सिस्टम के लिए एन्डू एस. हैलिदी को पेटेंट दिया गया था।

  27. 1863

    अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध।

  28. 1852

    ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

  29. 1757

    जर्मनी ने प्रूशिया के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

  30. 1601

    मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया जिसके तहत फ्रांस को ब्रीस, बगेस वोल्रोमेय तथा गेक्स इलाका प्राप्त हुआ।

  31. 1595

    फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

  • 2013 - इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोग मारे गये।
  • 2010- भारत के उच्चतम न्यायालय ने ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा के अधिकार की प्रो-ऐक्टिव परिभाषा देते हुए कहा है कि क़ानून का पालन करने वाले लोगों को कायर बनकर रहने की ज़रूरत नहीं है। उसकी दो सदस्यीय खंडपीठ ने आत्मरक्षा के अधिकार की 10 सूत्रीय निर्देश तय करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को अपराधी नहीं बनाया जा सकेगा, भले ही उसने हमलावर को जानलेवा क्षति पहुँचायी हो।
  • 2009- भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2008-
  • 2007 - आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
  • 2002 - अमेरिकी विदेश मंत्री कॉलिन पावेल भारत पहुँचे, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख़ का समर्थन किया।
  • 1996 - आज ही के दिन यूरोपीय संघ का सदस्य बनने के लिए चेक गणराज्य ने आवेदन किया था।
  • 1995 - जापान में 7.2 तीव्रता के भूकंप में 5,372 लोगों की मौत।
  • 1989 - कर्नल जेके बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
  • 1987 - टाटा फुटबॉल अकादमी खुला।
  • 1985 - भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया।
  • 1980 - नासा ने फ्लाटसटकोम-3 लांच किया।
  • 1979 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1976 - यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया।
  • 1961 - जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नये सैन्य शासकों ने हत्या कर दी।
  • 1949 - आज ही के दिन फॉक्सवैगन की पहली बीटल कार जर्मनी से अमेरिका पहुंची थी।
  • 1948 - नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।
  • 1946 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।
  • 1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के दिनों में सोवियत सेना का पोलैण्ड की राजधानी वारसा में आगमन।
  • 1941 - सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप ढंग से निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए।
  • 1915 - 17 जनवरी के दिन ही पश्चिमी यूक्रेन और बुकोविना पर रूस ने कब्जा किया था।
  • 1913 - रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 1895 - फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।
  • 1871 - 17 जनवरी के दिन ही केबल कार सिस्टम के लिए एन्डू एस. हैलिदी को पेटेंट दिया गया था।
  • 1863 - अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध।
  • 1852 - ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • 1757 - जर्मनी ने प्रूशिया के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1601 - मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।
  • 1595 - फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 17 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

    14
    • 1996

      अब्दुल्ला अबुबकर

      भारतीय एथलीट हैं जो ट्रिपल जंप में प्रतिस्पर्धा करते हैं।

    • 1945

      जावेद अख़्तर, प्रसिद्ध कवि, गीतकार।

    • 1941

      महावीर सरन जैन, प्रसिद्ध लेखक।

    • 1930

      अरविंद कुमार, माधुरी और सर्वोत्तम पत्रिकाओं के प्रथम सम्पादक।

    • 1923

      रांगेय राघव हिन्दी साहित्यकार का जन्म।

    • 1920

      नाजिम हिकमत

      तुर्की के क्रांतिकारी कवि का जन्म हुआ।

    • 1918

      कमाल अमरोही, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता

      निर्देशक।

    • 1917

      एम जी रामचंन्द्रन राजनेता एवं अभिनेता का जन्म।

    • 1908

      एल. वी. प्रसाद

      भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता।

    • 1906

      शकुंतला परांजपे

      भारतीय लेखिका, अभिनेत्री और एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता थीं।

    • 1905

      डी. आर. कापरेकर

      भारतीय गणितज्ञ।

    • 1888

      बाबू गुलाबराय

      भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।

    • 1986

      निसिथ प्रमाणिक

      भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं जो बंगाल के कूचबिहार से सांसद हैं।

    • 1863

      'कोंस्तेंतिन स्तानिस्लावस्की

      आधुनिक रंगमंच को अपनी यथार्थवादी शैली से नया रूप देने वाले महान् रूसी रंगकर्मी का जन्म हुआ।

    17 जनवरी को हुए निधन

    8
    • 2022

      बिरजू महाराज

      प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कलाकारों में से एक थे।

    • 2021

      ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ान

      भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक थे।

    • 2020

      बापू नादकर्णी

      पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।

    • 2010

      भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन।

    • 2014

      सुचित्रा सेन, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री

    • 1951

      ज्योति प्रसाद अग्रवाल

      असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता।

    • 1930

      गौहर जान

      भारतीय गायिका और नर्तकी थीं।

    • 1582

      बेगा बेगम

      मुग़ल बादशाह हुमायूँ की दूसरी पत्नी और अकबर की सोतेली माँ थीं।

    17 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    2
    • अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)
    • राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी- 17 जनवरी तक
    Continue with...