25 जनवरी का इतिहास (25 January Ka Itihas)
देश और दुनिया में 25 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 25 जनवरी का इतिहास जानेंगे।
25 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2002 में आज ही के दिन भारतीय वायु सेना के पहले ‘एयर मार्शल’ अर्जुन सिंह बने थे। 2004 में 25 जनवरी के दिन ही अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा था। 2009 में आज ही के दिन केंद्र सरकार ने पद्मभूषण व पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की थी।
25 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
33-
2015
मिस कोलम्बिया पोलिना वेगा वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं।
-
2010
इराक की राजधानी बगदाद में तीन मिनी बसों में बम विस्फोट के जरिए होटलों को निशाना बनाया गया। इनमें कम से कम 36 व्यक्ति मारे गए और 71 अन्य घायल हो गए।
-
2009
केन्द्र सरकार ने पद्मश्री व पद्मभूषण पुरस्कारों की घोषणा की।
-
2008
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की।
-
सरकार ने 13 लोगों को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित नागरिक अलंकरण पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषण की।
-
पाकिस्तानी सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र शाहीन-I (हत्फ़-4) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
-
2006
लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन जिनेवा में वार्ता के लिए सहमत।
-
2005
महाराष्ट्र के सतारा स्थित एक देवी के मंदिर में भगदड़ मचने से 300 से अधिक मरे।
-
2004
अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।
-
2003
चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को देश निकाला दिया गया।
-
2002अर्जुन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले 'एयर मार्शल' बने।
-
दो अमेरिकी सांसदों सहित 98 को पद्म सम्मान दिये जाने की घोषणा की।
-
1994
तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह 'तुर्कसैट प्रथम' अटलांटिक महासागर में गिरा।
-
1992
रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्त्सिन ने अमेरिकी शहरों को लक्ष्य करके तैनात परमाणु प्रक्षेपास्त्रों को हटाने की घोषणा की।
-
1991
यूगोस्लाविया में तनाव दूर करने के लिए सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं की बैठक हुई।
-
1988
आज ही के दिन रामसेवक शंकर ने सूरीनाम के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
-
1983
आचार्य विनोबा भावे को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा।
-
1975
शेख मुजीबुर्रहमान बांगला देश के राष्ट्रपति बने।
-
1971
हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।
-
1969
अमेरिका और उत्तरी विएतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ।
-
1959
ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया।
-
1955
25 जनवरी के दिन ही पनामा और अमेरिका ने नहर संधि पर साइन किए थे।
-
1952
सार के प्रशासन को लेकर फ्राँस और जर्मनी के बीच विवाद हुआ।
-
1924
आज ही के दिन फ्रांस के शैमॉनिक्स में पहले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ था।
-
1882
वर्जीनिया वुल्फ का जन्म हुआ।
-
1881
25 जनवरी के दिन ही एलेक्जेंडर ग्राहम बेल और थॉमस अल्वा एडीसन ने ओरिएंटल टेलीफोन कंपनी बनाई थी।
-
1880
आज ही के दिन भारतीय ब्रह्म समाज की शुरूआत प्रसिद्ध समाज सुधारक केशव चंद्र सेन ने की थी।
-
1874
ब्रिटिश साहित्यकार समरसेट मॉम का जन्म हुआ।
-
1839
चिली में भूकम्प से 10,000 लोगों की मौत हुई।
-
1831
पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
-
1755
मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
-
1579
डच गणराज्य की स्थापना हुई।
-
1565
तेल्लीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।
25 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
8-
1970
नायब सिंह सैनी]]
भारतीय राज्य हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री हैं।
-
1960
कौशल किशोर
भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और 16वीं लोकसभा के सांसद हैं।
-
1958
कविता कृष्णमूर्ति
भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध पार्श्वगायिकाओं में से एक हैं।
-
1930
राजेन्द्र अवस्थी
भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और 'कादम्बिनी पत्रिका' के सम्पादक।
-
1894
परशुराम मिश्रा
भारत के प्रसिद्ध वनस्पतिशास्त्री और शिक्षाविद थे।
-
1882
25 जनवरी के दिन ही अंग्रेज साहित्यकार और निबंधकार वर्जीनिया वुल्फ का जन्म हुआ था।
-
1874
आज ही के दिन ब्रिटिश साहित्यकार समरसेट मॉम का जन्म हुआ था।
-
1824
माइकल मधुसूदन दत्त
बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि
25 जनवरी को हुए निधन
6-
2019
कृष्णा सोबती
प्रसिद्ध लेखिका, जिन्होंने हिन्दी की कथा-भाषा को अपनी विलक्षण प्रतिभा से अप्रतिम ताज़गी़ और स्फूर्ति प्रदान की।
-
2001
विजयाराजे सिंधिया
'भारतीय जनता पार्टी' की प्रसिद्ध नेता थीं।
-
1999
जी. जी. स्वेल
भारत की लोकसभा के उपाध्यक्ष थे।
-
1969
अनंता सिंह
भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।
-
1953
नलिनी रंजन सरकार
भारतीय व्यापारी, उद्योगपति, अर्थशास्त्री और सार्वजनिक नेता थे।
-
1918
विलियम वेडरबर्न
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।
25 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
3- अंतर्राष्ट्रीय कस्टम एवं उत्पाद दिवस
- हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस