1 जनवरी का इतिहास (1 January Ka Itihas)
देश और दुनिया में 1 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 1 जनवरी का इतिहास जानेंगे।
1 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि देश में 1880 में आज ही के दिन भारत में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई थी। 1862 में 1 जनवरी को ही भारतीय दंड संहिता लागू किया गया था। 1915 में आज ही के दिन महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिए वायसराॅय ने केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया था।
1 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
54-
2020
भारत में नए साल के दिन (1 जनवरी, 2020) को कुल 67,385 बच्चों ने जन्म लिया, जो कि विश्व के किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के मुताबिक़, नए साल में विश्वभर में लगभग 3,92,078 बच्चों ने जन्म लिया।आईओए ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बहिष्कार का आह्वान वापस लिया।
-
रेलवे सुरक्षा बल का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया गया।
-
वित्त मंत्री ने 102 ट्रिलियन नेशनल इंफ्रा पाइपलाइन योजना की शुरुआत की।
-
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने परमाणु और अन्तरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों पर लगी रोक हटाई, कहा, 'दुनिया अब एक नया हथियार देखेगी'।
-
2017
एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का पद संभाला।
-
2013
अंगोला के लुआंडा में भगदड़ में 10 लोगों की मौत और 120 घायल हुए।उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में 'महात्मा गांधी जनकल्याण समिति' के सचिव अशोक कुमार शुक्ला ने गांधी भवन में एक प्रार्थना कक्ष स्थापित कराया तथा सर्वोदय आश्रम टडियांवा के सहयोग से सर्वधर्म प्रार्थना का नियमित आरंभ कराया।
-
2009
केन्द्र सरकार ने सैन्य कर्मियों के लिए वेतन आयोग के गठन के साथ ही 12000 लेफ्टिनेंट कर्नल और नौसेना व वायुसेना में उनके समकक्षों को ऊँचे वेतनमान देने का फ़ैसला किया।उत्तर प्रदेश कैडर के 1972 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी राजीव माथुर ने आइ.बी. के निदेशक पद का कार्यभार सम्भाला।
-
थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई।
-
2008
भारत ने सार्क में बांग्लादेश सहित एल डी देशों के निर्यात पर 1 जनवरी, 2008 से शुल्क मुक्त पहुंच (भारत की संवेदनशील सूची में शामिल कुछ वस्तुओं को छोड़कर) प्रदान करना प्रारंभ किया।
-
उत्तर प्रदेश में मूल्य वर्द्धित कर 'वैट' लागू किया गया।
-
भूटान के इतिहास में पहली बार चुनाव में जीते नेशनल काउंसिल के 15 प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गयी।
-
2007
विजय नांबियार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के चीफ़ ऑफ़ स्टॉफ़ नियुक्त।
-
2006
दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता 'साफ़्टा' लागू।
-
2005
इंडोनेशिया और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पुन: भूकम्प के झटके।
-
2004
चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को 'गांधी शांति पुरस्कार' प्रदान किये गये, सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।
-
2002
संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए भारत पाकिस्तान को मोहलत दे, ब्रिटेन ने पाक की कार्रवाई को अपर्याप्त माना।
-
2001
अंतर्राष्ट्रीय युद्ध अपराध कोर्ट के गठन के लिए रोम संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका व इस्रायल के हस्ताक्षर।
-
कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।
-
2000
न्यूजीलैंड से 860 कि.मी. पूर्व दिशा में स्थित मोरिओरी चैटहैम द्वीप पर सहस्त्राब्दी की प्रथम किरण पड़ी।
-
1999
यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ।
-
1997
भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।
-
1996
सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।
-
1995
विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
-
1994
'उत्तरी अफ़्रीका मुक्त व्यापार समझौता' (नाफ्टा) व्यापारिक बना।
-
1993
चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन।
-
1992
भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की।
-
डॉक्टर बुतरोस घाली ने संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव का कार्यभार ग्रहण किया।
-
1985
लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित।
-
1978
बम्बई (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।
-
1973
1 जनवरी को ही जनरल मानिक शॉ को फील्ड मार्शल बनाया गया था।
-
1972
आज ही के दिन बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया था।
-
1971
टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया।
-
1955
भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया।
-
1951
1 जनवरी को ही ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया था।
-
1950
अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिलता है।
-
1948
1 जनवरी के दिन ही इटली का संविधान अस्तित्व में आया था।
-
1949
कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।
-
1928
अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।
-
1918
आज ही के दिन उत्तर-पूर्वी यूरोपीय देश लताविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
-
1915
महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने 'केसर-ए-हिंद' से सम्मानित किया।
-
1912
आज ही के दिन रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना हुई थी।
-
1909
1 जनवरी के दिन ही अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया था।
-
1906
ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
-
1880
देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
-
1877
इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।
-
1862
'भारतीय दंड संहिता' लागू किया गया।
-
1833
1 जनवरी के दिन ही बेल्जियम और हॉलैंड के बीच जोनहोवेन संधि पर साइन किए गए थे।
-
1808
अफ्रीकी देश सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना।
-
1785
'डेली यूनिवर्सल रजिस्टर' (टाइम्स ऑफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
-
1738
आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच शांति समझौते पर साइन किए गए थे।
-
1651
चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने।
-
1664
छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरू किया।
-
1600
स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय 1 जनवरी से नये साल की शुरुआत।
-
1515
यहूदियों को ऑस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित किया गया।
1 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
48-
1996
सुंदर सिंह गुर्जर
भारत के पैरालम्पिक एथलीट हैं।
-
1979
डिंको सिंह
भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज़ों में से एक हैं।
-
1978
विद्या बालन
हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री
-
1978
तनीशा
हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री
-
1975
सोनाली बेंद्रे
हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री
-
1973
आनंद कुमार
भारतीय गणितज्ञ, शिक्षाविद तथा बहुत-सी राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय गणित की पत्रिकाओं के स्तम्भकार हैं।
-
1971
ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर राजघराने के स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पुत्र।
-
1970
ज़ीशान अली
पूर्व भारतीय डेविस कप खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सियोल में 1988 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भी भाग लिया था।
-
1966
नित्यानंद राय
भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
-
1961
एन. बीरेन सिंह
भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री हैं।
-
1959
राबड़ी देवी
बिहार की राजनीतिज्ञ तथा लालू प्रसाद यादव की पत्नी हैं।
-
1959
शुभा मुद्गल
भारत की एक प्रसिद्ध हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत, खयाल, ठुमरी गायिका हैं।
-
1958
पोचा ब्रह्मानंद रेड्डी
आंध्र प्रदेश के राजनीतिज्ञ हैं।
-
1954
कविता चौधरी
जानी-मानी टीवी अभिनेत्री, लेखिका और निर्माता-निर्देशक थीं।
-
1953
सलमान खुर्शीद, राजनीतिज्ञ
-
1952
मुकुट मिथी
भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।
-
1952
उदय प्रकाश, हिन्दी कथाकार व उपन्यासकार
-
1951
नाना पाटेकर, हिन्दी व मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता
-
1950
दीपा मेहता, निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक
-
1950
ज्ञानेन्द्रपति
हिंदी के उत्साही, विलक्षण और अनूठे कवि हैं।
-
1950
राहत इंदौरी, प्रसिद्ध उर्दू कवि एवं गीतकार।
-
1950
बंशीधर भगत
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
-
1948
फागु चौहान
भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
-
1945
पवन दीवान
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता, संत और कवि थे।
-
1944
के. एल. चिशी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और नागालैंड के भूतपूर्व मुख्यमंत्री हैं।
-
1943
रघुनाथ अनंत माशेलकर
भारतीय वैज्ञानिक हैं।
-
1941
असरानी
भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के ख्याति प्राप्त हास्य अभिनेता हैं।
-
1937
काशीनाथ सिंह, प्रसिद्ध उपन्यासकार।
-
1936
सतीश प्रसाद सिंह
भारतीय राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।
-
1936
शकीला
हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
-
1936
कल्बे सादिक़
उत्तर प्रदेश में 'ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड' के उपाध्यक्ष व शिया धर्म गुरु थे।
-
1935
ओम प्रकाश चौटाला
भारतीय राजनीतिज्ञ तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं।
-
1934
कीर्ति चौधरी
तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री।
-
1925
मौलाना वहीदुद्दीन ख़ान
विख्यात इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता थे।
-
1922
टी. सैलोओ
उत्तर-पूर्व भारत के मिज़ोरम राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
-
1921
आर. के. त्रिवेदी
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
-
1920
मनीराम बागड़ी
समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता।
-
1920
मोहम्मद अलीमुद्दीन
मणिपुर के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे।
-
1914
सरत चन्द्र सिन्हा
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री थे।
-
1914
नूर इनायत ख़ान
टीपू सुल्तान की वंशज एक राजकुमारी तथा दूसरे विश्वयुद्ध के समय ब्रिटेन की गुप्तचर थीं।
-
1914
अद्वैत मल्लबर्मन, प्रसिद्ध बांग्ला लेखक
-
1912
ग़ुलाम मोहम्मद सादिक़
भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो जम्मू और कश्मीर के प्रधानमंत्री और फिर बाद में मुख्यमंत्री रहे।
-
1901
आशा देवी आर्यनायकम
एक समर्पित महिला थीं जिन्होंने अनभिज्ञता को दूर करने और ज्ञान, प्रेम और विश्वास से भरी दुनिया बनाने की कोशिश की।
-
1894
प्रोफेसर सत्येंद्रनाथ बोस, प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक
-
1892
महादेव देसाई
भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी
-
1890
सम्पूर्णानन्द
भारत प्रसिद्ध राजनेता
-
1885
शशिभूषण रथ
'उड़िया पत्रकारिता के जनक' और स्वतंत्रता सैनानी थे।
-
1875
हसरत मुहानी
लखनऊ के प्रसिद्ध शायर।
1 जनवरी को हुए निधन
9-
2023
नरेंद्र चंद्र देबबर्मा
एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ़ त्रिपुरा के अध्यक्ष और ऑल इंडिया रेडियो, अगरतला के निदेशक रहे।
-
2008
प्रताप चन्द्र चंदर
पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक।
-
1983
डी. एन. खुरोदे
एक प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिन्हें भारत के दुग्ध उद्योग में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।
-
1971
ग़ुलाम मोहम्मद सादिक़
भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो जम्मू और कश्मीर के प्रधानमंत्री और फिर बाद में मुख्यमंत्री रहे।
-
1964
राजेन्द्र सिंहजी जडेजा
भारतीय थल सेना के प्रथम थल सेनाध्यक्ष थे।
-
1955
शान्ति स्वरूप भटनागर
भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
-
1940
पानुगंटि लक्ष्मी नरसिंग राव
प्रसिद्ध तेलुगु लेखक।
-
1933
हेमचंद दासगुप्त
भारत के प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक।
-
1960
राधाबाई सुबारायन
भारतीय महिला राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक तथा महिला अधिकारों के लिये कार्य करने वाली कार्यकर्ता थीं।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
2- आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस
- राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस स्थापना दिवस।