2 जनवरी का इतिहास (2 January Ka Itihas)
देश और दुनिया में 2 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 2 जनवरी का इतिहास जानेंगे।
2 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1954 में आज ही के दिन भारत रत्न पुरस्कार शुरू किया गया था। 1954 में 2 जनवरी को ही पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना की गई थी। 1991 में आज ही के दिन तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया था।
2 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
26-
2020
भारत सरकार ने चंद्रयान-3 अभियान को मंजूरी दी।भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने अपने कार्यकाल के पहले दिन की शुरुआत दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ की।
-
दृष्टिबाधित लोगों को नोटों की पहचान करने में मदद हेतु आरबीआई ने मनी मोबाइल ऐप लांच किया, जो दृष्टिबाधित लोगों को नोटों की पहचान करने में मदद करता है।
-
चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के लिए ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम की शुरुआत की।
-
पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त की जारी।
-
भारतीय रेलवे ने एक एकीकृत हेल्पलाइन नंबर 139 की घोषणा की।
-
पाकिस्तान ने एक द्विपक्षीय समझौते के तहत अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची को भारत के साथ साझा किया। उसने पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को यह सूची दी। ऐसी ही एक सूची भारत ने भी पाकिस्तान को दी।
-
2016
सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फाँसी दी गई।
-
2010
सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एम.वी. प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण पाँच ट्रेनों की दुर्घटना में 10 यात्रियों की मृत्यु हो गई और 40 घायल हो गए।
-
इटावा के पास सराय भोपत स्टेशन पर दिल्ली की ओर आ रही लिच्छवी एक्सप्रेस ने मगध एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी।
-
कानपुर के पनकी से दो किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली से जा रही प्रयागराज उसी ट्रैक पर खड़ी गोरखधाम एक्सप्रेस से टकरा गई।
-
सरयू एक्सप्रेस एक ट्रॉली से टकरा गई।
-
2009
रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया ने बाज़ार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया।भारत के सौरभ घोषाल स्कवैश रैकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
-
2008
बलिया लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर विजयी रहे।सैन फ़्रांसिस्को में रहने वाली समन हसनैन वर्ष, 2002 की मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड चुनी गईं। चिली का दक्षिणी लाइमा ज्वालामुखी फटा।
-
2002
अर्जेन्टीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित, काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ, पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।
-
2001
बांग्लादेश में 'फ़लवा' अवैध घोषित।
-
1993
श्रीलंका गृह युद्ध - श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना क्षेत्र में 35 से 100 नागरिकों की हत्या की।
-
1991
तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।
-
1989
रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।
-
1975
बिहार के समस्तीपुर में जिले में एक बम विस्फोट में रेलमंत्री ललित नारायण मिश्रा घायल।
-
1973
जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।
-
1954
पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी, 1954 में की गयी।भारत रत्न पुरस्कार 2 जनवरी, 1954 को प्रारम्भ किया गया।
-
1942
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर क़ब्ज़ा किया।
-
1941
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले से ब्रिटेन के कार्डिफ शहर स्थित लेनडॉफ कैथेड्रल को भारी नुकसान।
-
1899
रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।
-
1839
आज ही के दिन फ्रांसिसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की थी।
-
1757
राबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला से कलकत्ता (कोलकाता) को वापस छीना।
2 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
10-
1970
मेजर विवेक गुप्ता
'महावीर चक्र' से सम्मानित भारत के जांबाज सैनिक थे।
-
1970
बुला चौधरी
प्रसिद्ध तैराक।
-
1965
लाखा सिंह
भारत के प्रसिद्ध मुक्केबाज़ थे।
-
1953
अश्विनी कुमार चौबे
भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
-
1940
एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन
भारतीय अमरीकी गणितज्ञ।
-
1937
चन्द्रशेखर कम्बार
कन्नड़ भाषा के कवि, नाटककार एवं लोक साहित्यकार हैं।
-
1906
डी. एन. खुरोदे
प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिनका भारत के दुग्ध उद्योग में योगदान।
-
1905
जैनेन्द्र कुमार
हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।
-
1899
सुकुमार सेन
भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
-
1878
मन्नत्तु पद्मनाभन
केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे।
2 जनवरी को हुए निधन
13-
2021
बूटा सिंह
कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता तथा भूतपूर्व गृहमंत्री थे।
-
2019
रमाकांत आचरेकर
भारतीय क्रिकेट कोच थे।
-
2018
अनवर जलालपुरी
'यश भारती' से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर थे।
-
2015
वसंत गोवारिकर
पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।
-
2014
अन्नाराम सुदामा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार
-
2011
बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
-
2010
राजेन्द्र शाह
गुजराती साहित्यकार
-
1989
सफ़दर हाशमी
प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।
-
1987
हरे कृष्ण मेहताब
'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।
-
1977
अजित प्रसाद जैन
स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कार्यकर्ता थे।
-
1950
डॉ. राधाबाई
प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारका।
-
1950
मौलाना मज़हरुल हक़
स्वतंत्रता सेनानी थे।
-
1944
विट्ठल रामजी शिंदे
महाराष्ट्र के प्रसिद्ध और बड़े समाज सुधारकों में से एक थे।