15 जनवरी का इतिहास (15 January Ka Itihas)
देश और दुनिया में 15 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 15 जनवरी का इतिहास जानेंगे।
15 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1949 में 15 जनवरी के दिन ही ब्रिटिश राज के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल रॉय बुचर से के एम करियप्पा ने भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया था और उस दिन से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1965 में आज ही के दिन भारतीय खाद्य निगम की स्थापना हुई थी।
15 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
24-
2020
आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट टीम के (सीमित ओवरों के फॉर्मेट) रोहित शर्मा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना।
-
विराट कोहली को ‘आइसीसी स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड ऑफ द ईयर’ चुना गया।
-
रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने अपने मंत्रिमंडल के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
-
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपना 145वां स्थापना दिवस मनाया। यह दिवस पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा मनाया गया।
-
आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बल 'केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल' के नए महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला।
-
2016
पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत तथा 56 लोग घायल।
-
2013
सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत तथा 150 लोग घायल।
-
2010
तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर 06 मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर पाँच मिनट पर खत्म हुआ। दोपहर 1.15 पर सूर्य ग्रहण अपने चरम पर था. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण था। इसके कारण ऊपरी वातावरण पर तथा पृथ्वी के वातावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छह रॉकेटों का प्रक्षेपण किया।
-
2009
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता व प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन। फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर को बाफ्टा पुरस्कार की श्रेणियों में स्थान मिला।
-
2008
सरकारी क्षेत्र की कंपनी गैस अथोरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (गेल) के बोर्ड ने महाराष्ट्र के दाभोल से बंगलुरु तक गैस पाइप लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने 'गंगा र्क्सप्रेस वे परियोजना' का शिलान्यास किया।
-
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चीन यात्रा के दौरान भारत-चीन सीमा विवाद पर बातचीत की गई। खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा के जीवन के लिये ज़रूरी तत्त्व खोजने का दावा किया।
-
2007
सद्दाम के सौतेले भाई एवं इराकी अदालत के पूर्व प्रमुख फ़ाँसी पर चढ़ाये गये।
-
2006
ब्रिटिश हाईकोर्ट ने क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया।
-
1999
'एनी फ़्रैंक घोषणा पत्र' पर हस्ताक्षर करने वाले प्रथम विश्व नेता संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव कोफी अन्नान बने, पाकिस्तान में सभी नागरिक प्रशासनिक कार्य सेना को हस्तांतरित।
-
1998
ढाका में त्रिदेशीय भारत, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
-
1992
बुल्गारिया ने बाल्कन के देश मैसिडोनिया को मान्यता दी।
-
1988
भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए।
-
1986
थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को फील्ड मार्शल की पदवी दी गई।
-
1975
पुर्तग़ाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
-
1965
भारतीय खाद्य निगम की स्थापना।1949 - के. एम. करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1949 में फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी।
-
1934
बिहार में जबरदस्त भूकंप से करीब 20 हजार लोगों की मौत।
-
1918
यशवंत अग्रवाडेकर गोमांतक दल के बहुत उग्र क्रांतिकारी थे।
-
1784
एशियेटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना।
-
1759
लंदन स्थित मोंटेगुवे हाउस में ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।
15 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
14-
1982
नील नितिन मुकेश
भारतीय अभिनेता हैं, जो हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक नितिन मुकेश के पुत्र हैं।
-
1961
सरदूल सिकंदर
पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता थे।
-
1957
भानुप्रिया अभिनेत्री।
-
1956
मायावती
राजनीतिज्ञ।
-
1947
संचमान लिम्बू
सिक्किम के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री थे।
-
1946
हरप्रसाद दास
उड़िया भाषा के प्रसिद्ध निबंधकार, कवि और स्तम्भकार हैं।
-
1938
चुनी गोस्वामी
प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर थे।
-
1934
वी. एस. रमादेवी
भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त थीं।
-
1932
जगन्नाथ पहाड़िया
राजस्थान के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री रहे हैं।
-
1926
खाशाबा जाधव
भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था।
-
1921
बाबासाहेब भोसले
राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
-
1899
ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफ़िर
भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाबी भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
-
1888
सैफ़ुद्दीन किचलू
पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी।
-
1856
अश्विनी कुमार दत्त
भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त।
15 जनवरी को हुए निधन
8-
2015
रामेश्वर ठाकुर
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे।
-
2014
नामदेव ढसाल
मराठी कवि, लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता थे।
-
2012
होमाई व्यारावाला
भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार।
-
2009
तपन सिन्हा
प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
-
2004
मोहम्मद सलीम
16वीं लोकसभा में सांसद थे।
-
1998
गुलज़ारीलाल नन्दा
भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री।
-
1990
आर. आर. दिवाकर
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
-
—
1761 ई.
सदाशिवराव भाऊ - भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर थे।
15 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
3- थल सेना दिवस
- अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)
- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी- 17 जनवरी तक