22 जनवरी का इतिहास (22 January Ka Itihas)
देश और दुनिया में 22 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 22 जनवरी का इतिहास जानेंगे।
22 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1963 में आज ही के दिन देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई थी। 1965 में 22 जनवरी के दिन ही पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ था।
22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
23-
2015
उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।
-
2009
फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ। सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंज़ूदी दी।
-
2008
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
-
पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में लाक्या क़िले पर आतंकवादियों के हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गये।
-
2006
श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।
-
इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
-
2003
आज ही के दिन नासा के अंतरिक्ष यान पायनीयर 10 पृथ्वी से (सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान) से अंतिम बार संपर्क स्थापित हुआ था।
-
2002
फ़िलिस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इस्रायल का कब्ज़ा, अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।
-
1998
अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया।
-
1996
कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
-
1993
इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।
-
1981
रोनाल्ड रीगन का सं.रा. अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
-
1972
22 जनवरी को ही इस्तानबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे के लिए नजरबंद किया गया था।
-
1970
बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
-
1968
आज ही के दिन अपोलो 5 ने पहले ल्यूनर मॉड्यूल के साथ अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरी थी।
-
1965
22 जनवरी के दिन ही पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ था।
-
1963
देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
-
1924
रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
-
1905
रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे।
-
1837
दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
-
1760
वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
-
1673
न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
-
1517
तुर्की ने काहिरा पर क़ब्ज़ा किया।
22 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
10-
1977
तरुण राम फुकन, असम के सामाजिक कार्यकर्ता।
-
1976
टी. एम. कृष्णा
कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति।
-
1972
नम्रता शिरोडकर, भारतीय अभिनेत्री।
-
1966
केसिनेनी श्रीनिवास
भारत की सत्रहवीं लोकसभा में सांसद हैं।
-
1949
माणिक सरकार
राजनीतिज्ञ एवं त्रिपुरा के 9वें मुख्यमंत्री।
-
1934
विजय आनन्द
-
1909
यू. थांट
बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव थे।
-
1906
जयंतीलाल छोटेलाल शाह
भारत के 12वें मुख्य न्यायाधीश थे।
-
1892
ठाकुर रोशन सिंह
भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक।
-
1824
अज़ीज़न बाई
पेशे से नर्तकी थीं जो देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण थीं।
22 जनवरी को हुए निधन
5-
2021
नरेंद्र चंचल
भारत के प्रसिद्ध गायकों में से एक थे।
-
2014
ए. नागेश्वर राव
भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता।
-
2010
कोमोडोर बबरूभान यादव
भारतीय नौसेना में सैन्य अधिकारी थे, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1971 में अपने शौर्य का प्रदर्शन किया था।
-
1901
महारानी विक्टोरिया
इंग्लैंड।
-
1666
शाहजहाँ, भारत के मुग़ल सम्राट।