9 फरवरी का इतिहास (9 February Ka Itihas)
देश और दुनिया में 9 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 9 फरवरी का इतिहास जानेंगे।
9 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1951 में आज ही के दिन स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिए लिस्ट बनाने का कार्य शुरू हुआ था। 1971 में 9 फरवरी के दिन ही अपोलो 14 मिशन चांद से पृथ्वी पर लौटा था। 1999 में आज ही के दिन भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘एलिजाबेथ’ ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई थी।
9 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
22-
2016
जर्मनी के बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में 12 लोगों की मौत और 85 अन्य घायल।
-
2010
आज ही के दिन भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई थी।
-
2009
9 फरवरी के दिन ही सुप्रीम कोर्ट ने ताज और उसके आसपास के अवैध निर्माण पर यूपी सरकार को नोटिस दिया था।
-
2008
प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व दीन-दुखियों के देवता बाबा आम्टे का निधन।
-
पाकिस्तान को अमेरिकी मद की समीक्षा के लिए सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया।
-
2007
पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया।
-
2002
अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण।
-
2001
शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित, चीन-तिब्बत रेलामार्ग को मंजूरी, तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार।
-
1999
आज ही के दिन भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘एलिजाबेथ’ ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई थी।
-
1991
9 फरवरी के दिन ही लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया था।
-
1979
अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।
-
1975
आज ही के दिन रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज 17 अंतरिक्ष से 29 दिन बाद धरती पर लौटा था।
-
1973
9 फरवरी के दिन ही बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए थे।
-
1971
आज ही के दिन ही अपोलो 14 मिशन चांद से पृथ्वी पर लौटा था।
-
1962
अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
-
1951
9 फरवरी के दिन ही स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरू किया गया था।
-
1941
आज ही के दिन लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर ब्रिटिश सेना ने कब्जा किया था।
-
1931
9 फरवरी के दिन ही भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया था।
-
1824
उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया।
-
1801
आज ही के दिन ऑस्ट्रिया और फ्रांस ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर साइन किए थे।
-
1788
9 फरवरी के दिन ही ऑस्ट्रिया ने रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
-
1667
रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
9 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
11-
1993
परिमार्जन नेगी
भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी हैं।
-
1984
9 फरवरी के दिन ही भारतीय अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का जन्म हुआ था।
-
1968
राहुल रॉय
भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
-
1964
एकनाथ शिंदे
भारत के राजनीतिज्ञ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं।
-
1958
आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री अमृता सिंह का जन्म हुआ था।
-
1945
श्याम चरण गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।
-
1942
राज कुमार जयचंद्र सिंह
मणिपुर के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।
-
1940
आज ही के दिन भारत के मशहूर लेखक विष्णु खरे का जन्म हुआ था।
-
1929
अब्दुल रहमान अंतुले
भारतीय राजनेता एवं महाराष्ट्र के 8वें मुख्यमंत्री।
-
1922
सी. पी. कृष्णन नायर
भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक।
-
1911
बाबूभाई पटेल
जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक थे, जो गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
9 फ़रवरी को हुए निधन
12-
2021
राजीव कपूर
फ़िल्म अभिनेता, जो राज कपूर के पुत्र थे।
-
2020
गिरिराज किशोर
हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक थे।पी. परमेश्वरन - जनसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष, दिग्गज लेखक, कवि और प्रसिद्ध संघ विचारक थे।
-
2018
चंद्रशेखर रथ
ओडिशा के सुप्रसिद्ध कथाकार व साहित्यकार।
-
2016
2016 में आज ही के दिन नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन हुआ था।
-
2012
2012 में 9 फरवरी के दिन भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ओ. पी. दत्ता का निधन हुआ था।
-
2008
बाबा आम्टे
विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्यत: कुष्ठरोगियों की सेवा के लिए विख्यात।
-
2006
2006 में आज ही के दिन भारतीय फिल्म अभिनेत्री नादिरा का निधन हुआ था।
-
1984
1984 में आज ही के दिन ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का निधन हुआ था।
-
1981
एम. सी. छागला
प्रसिद्ध भारतीय न्यायधीश, राजनयिक तथा कैबिनेट मंत्री थे I
-
1950
सर अब्दुल कादिर
न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे।
-
1899
बालकृष्ण चापेकर
स्वतन्त्रता सेनानी थे।
-
1760
दत्ताजी शिन्दे
मराठा सेनापति थे।