10 फरवरी का इतिहास (10 February Ka Itihas)
देश और दुनिया में 10 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 10 फरवरी का इतिहास जानेंगे।
10 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1921 में आज ही के दिन महात्मा गांधी जी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया था। 1931 में 10 फरवरी के दिन ही नई दिल्ली भारत की राजधानी बनी थी। 1933 में आज ही के दिन जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की थी।
10 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
42-
2013
इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।
-
2009
सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ।प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
-
2008
श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।
-
2006
नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।
-
2005
सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।
-
2004
बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।
-
2001
होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, 10 छात्र लापता।
-
1998
पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा 'ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी' पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न, पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा 'पाकिस्तान-2000' नामक कार्यक्रम की घोषणा।
-
1996
आईबीएम सुपर कम्प्यूटर ‘डीप ब्ल्यू’ ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।
-
1992
10 फरवरी के दिन ही अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला था।
-
1991
पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत।सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान।
-
1989
आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल से न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
-
1981
10 फरवरी के दिन ही खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज की थी।
-
1979
आज ही के दिन ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया था।
-
1974
इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।
-
1972
सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
-
1969
पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।
-
1966
यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया।
-
1961
अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा।कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।
-
1959
अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल I
-
1947
नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना।
-
1943
द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।
-
1939
जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।
-
1933
जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
-
1931
10 फरवरी के दिन ही नई दिल्ली भारत की राजधानी बनी थी।
-
1921
काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया।
-
ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।
-
1918
10 फरवरी के दिन सोवियत नेता लियों ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की थी।
-
1916
आज ही के दिन ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ था।
-
1912
10 फरवरी के दिन ही ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना हुआ था।
-
1904
आज ही के दिन रूस और जापान ने युद्ध की घोषणा की थी।
-
1890
रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।
-
1879
10 फरवरी के दिन ही अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया था।
-
1848
फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।
-
1846
आज ही के दिन सिख और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सोबराऊं की जंग शुरू हुई थी।
-
1828
10 फरवरी के दिन ही दक्षिण अमेरिकी क्रांतिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने थे।
-
1818
आज ही के दिन तीसरा और अंतिम युद्ध रामपुर में अंग्रेजों तथा मराठा के बीच लड़ा गया था।
-
1817
ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।
-
1811
रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।
-
1763
पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया।पेरिस की संधि से फ्रांसीसी - भारतीय युद्ध की समाप्ति।
-
1616
ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
-
1495
इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।
10 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
8-
1970
कुमार विश्वास
हिन्दी मंच के एकमात्र ऐसे कवि, जिनकी कविता भारत के प्राय:सभी बड़े मोबाईल आपरेटरों के कॉलर ट्यून (काल करने वाले को सुनाई देने वाला ट्यून) में शामिल है।
-
1935
परमानन्द श्रीवास्तव
हिन्दी के शीर्ष आलोचकों में गिने जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।
-
1922
आज ही के दिन हंगरी के राष्ट्रपति अर्पद गांक्ज का जन्म हुआ था।
-
1916
दरबारा सिंह
पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
-
1915
सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
प्रसिद्ध लेखक थे।
-
1890
10 फरवरी के दिन ही नोबेल पुरस्कार विजेता रूसी लेखक बोरिस पास्तरनेक का जन्म हुआ था।
-
1847
10 फरवरी के दिन ही बांग्ला कवि लेखक नवीनचंद्र सेन का जन्म हुआ था।
-
1805
कुरिआकोसी इलिआस चावारा
केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।
10 फ़रवरी को हुए निधन
5-
1995
गुलशेर ख़ाँ शानी
प्रसिद्ध साहित्यकार
-
1984
आज ही के दिन सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का निधन हुआ था।
-
1975
सुदामा पांडेय 'धूमिल'
प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
-
1858
राजा बख्तावर सिंह
मध्य प्रदेश के धार जिले के अमझेरा कस्बे के शासक थे।
-
1692
1692 में 10 फरवरी के दिन ही कलकत्ता के संस्थापक जॉब चारनॉक का निधन हुआ था।