3 फरवरी का इतिहास (3 February Ka Itihas)
देश और दुनिया में 3 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 3 फरवरी का इतिहास जानेंगे।
3 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1988 में आज ही के दिन भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी आईएनएस चक्र को सैन्य बेड़े में शामिल किया गया था। 1970 में 3 फरवरी के दिन ही भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई थी।
3 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
28-
2018
आज ही के दिन भारत ने चौथी बार अंडर-19 क्रिक्रेट वर्ल्ड कप जीता था।
-
2017
चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की टक्कर से बड़े पैमाने पर तेल का फैलाव, राहत कार्य जारी।
-
2012
सात भारतीय अमेरिकी 'इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च' की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं। अमेरिका में यह हाईस्कूल छात्रों के लिए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा होती है।
-
2009
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया।
-
फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।
-
गेल इंडिया लिमिटेड एवं इफ्को ने प्राकृतिक गैस के क्षेत्र से सम्बन्धित एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।
-
2008
कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले।
-
ईरान के तटीय क्षेत्रों में भारतीय कंपनी की 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार मिला।
-
2007
चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
-
इराक की राजधानी बगदाद के एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 135 लोगों की मौत।
-
2006
3 फरवरी को ही मिस्र का जहाज अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा था।
-
2005
भारतीय मूल के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधी सभा में लाये गये विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।
-
2003
आज ही के दिन आतंकवाद के विरुद्ध भारत ने उजबेकिस्तान के साथ मिलकर संयुक्त कार्यदल का गठन किया था।
-
1999
भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ ।
-
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यू.ई.एफ़) की 29वीं वाषिक बैठक का दावोस (स्विटजरलैंड) में समापन।
-
1988
पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।
-
1972
आज ही के दिन जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया था।
-
1970
3 फरवरी के दिन ही भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई थी।
-
1969
आज ही के दिन रूस का चालक रहित अंतरिक्ष यान लूना 9 चंद्रमा पर पहली बार पूरी तरह कंट्रोल में रहते हुए उतरा था।
-
1958
3 फरवरी को ही बेनेलक्स आर्थिक संघ का गठन हुआ था।
-
1954
आज ही के दिन प्रयाग में हुए कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में लगभग 500 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
-
1945
3 फरवरी को ही रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ शामिल होने पर सहमति जताई थी।
-
1942
आज ही के दिन जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ था।
-
1934
3 फरवरी को ही पहली बार हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ था।
-
1925
आज ही के दिन मुम्बई से कुर्ला के बीच भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा शुरू हुई थी।
-
1916
3 फरवरी को ही बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की शुरुआत हुई थी।
-
1815
आज ही के दिन विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया था।
-
1503
पुर्तग़ाली तथा उस्मानों (उस्मानी साम्राज्य (1299 - 1923) (या ऑटोमन साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य) के बीच दीव की लड़ाई भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई।
3 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
11-
1996
दुती चन्द
भारत की अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तिगत स्प्रिंट और वर्तमान राष्ट्रीय 100 मीटर इवेंट की महिला खिलाड़ी हैं।
-
1983
सिलंबरसन राजेन्द्र, भारतीय तमिल अभिनेता
-
1980
राखी सावंत
-
1964
रघुराम राजन
भारतीय रिज़र्व बैंक के 23वें गवर्नर।
-
1963
1963 में आज ही के दिन रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर रघुराम राजन का जन्म हुआ था।
-
1958
रीमा लागू
हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री थीं।
-
1952
दीप्ति नवल
प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं।
-
1938
वहीदा रहमान
प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।
-
1929
पृथ्वीराज सिंह ओबरॉय
‘ओबेरॉय होटल समूह’ के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
-
1909
सुहासिनी गांगुली
भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।
-
1816
राम सिंह
'नामधारी संप्रदाय' के संस्थापक
3 फ़रवरी को हुए निधन
11-
2018
हुकुम सिंह
भारतीय राजनीतिज्ञ तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री थे।
-
2016
आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन हुआ था।
-
2012
3 फरवरी के दिन ही निर्देशक राज कंवर का निधन हो गया था।
-
2010
आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया की महिला शासक रेजिना का निधन हुआ था।
-
2007
देवीदास ठाकुर
भारतीय राजनीतिज्ञ तथा असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
-
2000
अल्ला रक्खा ख़ाँ, सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादक
-
1983
मोहम्मद अलीमुद्दीन
मणिपुर के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे।
-
1979
3 फरवरी को ही हिंदी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का निधन हुआ था।
-
1978
आज ही के दिन महाकवि शंकर कुरुप का निधन था।
-
1969
3 फरवरी के दिन ही पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री तथा तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता सीएन अन्नादुरई का निधन हुआ था
-
1951
चौधरी रहमत अली
पाकिस्तान की माँग करने वाले सबसे पहले समर्थकों में से एक थे।
3 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
1- वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।