4 फरवरी का इतिहास (4 February Ka Itihas)
देश और दुनिया में 4 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 4 फरवरी का इतिहास जानेंगे।
4 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1976 में आज ही के दिन लोकसभा को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया था। 2014 में 4 फरवरी के दिन ही सत्या नडेला को सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के नए सीईओ नियुक्त किया गया था।
4 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
36-
2021
चौरी चौरा संघर्ष 100 साल पूर्ण हुये। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'शताब्दी समारोह' की शुरुआत की।
-
2014
आज ही के दिन सत्या नडेला को बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के नए सीईओ नियुक्त किया गया था।
-
2011
अब दुनिया भर में इंटरनेट के काम करने का तरीक़ा बदल जाएगा। दरअसल 4 फ़रवरी से अंकों के रूप में दिखने वाले आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पते उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि इस प्रकार के उपलब्ध सभी आईपी पते आवंटित किए जा चुके हैं। अब पुराने आईपी एड्रेस वर्जन-4 के स्थान पर एक नई प्रणाली इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन-6 (आईपीवी6) उपयोग में लाई जाएगी। आईपीवी-4 की क्षमता सिर्फ़ 32 बिट थी, जबकि आईपीवी-6 की क्षमता को 128 बिट तक ले जाया गया है। इससे इंटरनेट की कार्यप्रणाली और मज़बूत होगी।
-
2009
गाज़ियाबाद के भविष्य निधि घोटाले में सीबीआई ने अपनी दूसरी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंपी। इंडियन अकादमी ऑफ़ एक्यूप्रेशर विज्ञान ने बाबा रामदेव को उनकी सेवाओं के लिए लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।
-
2008
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती घोटाले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करने की घोषणा की।
-
पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फिदायन हमला किया।
-
2007
आज ही के दिन अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला था।
-
2006
4 फरवरी के दिन ही अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाए जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा था।
-
2004
आज ही के दिन दुनिया को बदलने वाली सोशलनेटवर्किंग साइट फेसबुक को मार्क जुकरबर्ग ने लाॅन्च किया था।
-
2003
यूगोस्लाविया ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर सर्बिया और मोंटेनेग्रो किया।
-
2001
तिब्बत की निर्वासित सरकार ने ऐलान किया कि भारत ने करमापा लामा को शरणार्थी का दर्जा दे दिया है। वह जनवरी 2000 में किशोरावस्था में भारत चले आए थे।
-
2000
पहली बार 'विश्व कैंसर दिवस' मनाया गया। इसका उद्देश्य दुनिया भर में कैंसर के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना था।
-
1998
अफ़ग़ानिस्तान में आये भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मृत्यु।
-
1997
इस्राइल की सेना के दो हेलीकाप्टर उत्तरी इस्राइल में टकराए। देश के इतिहास के इस भीषणतम हवाई हादसे में सेना से जुड़े 73 लोग मारे गए।
-
1996
दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
-
1994
सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।
-
1990
केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित हुआ। यहां साक्षरता की दर शत प्रतिशत दर्ज की गई।
-
1978
जूलियस जयवर्धने द्वारा श्रीलंका के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
-
1976
संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने कहा कि वह निरक्षरता को दूर करने के अपने प्रयासों में असफल रहा है। इस संबंध में संगठन का दस वर्ष का कार्यक्रम भारत सहित 11 देशों पर केंद्रित था।ग्वाटेमाला में भीषण भूकंप में 23,000 लोगों की मौत हो गई और 75,000 से ज्यादा जख्मी हुए।
-
1973
भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहरलाल नेहरू का उद्घाटन। इसमें 88,000 डीडब्ल्यूटी का सुपर टैंकर था।
-
1968
केन्या से एशियाई नागरिकों के पलायन का सिलसिला जारी। भारत और पाकिस्तान के 96 लोग ब्रिटेन पहुंचे, जिनमें नौ छोटे बच्चे शामिल थे।
-
1965
4 फरवरी के दिन अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
-
1953
आज ही के दिन भारत-पाकितान के बीच कश्मीर के मुद्दे पर पहली बार बात हुई थी।
-
1948
सिलोन (अब श्रीलंका) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
-
1944
4 फरवरी के दिन ही भारत की सातवीं आर्मी बर्मा पर जपान ने हमला किया था।
-
1932
न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ।
-
1924
महात्मा गाँधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।
-
1922
आज ही के दिन भारत के स्वतंत्रता आंदोलन समय हुआ चौरीचौरा कांड हुआ था।
-
1920
लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।
-
1895
अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।
-
1881
4 फरवरी के दिन ही लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र ‘केसरी’ का पहला अंक आया था।
-
1847
आज ही के दिन अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना मैरीलैंड में की गई थी
-
1797
इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गये।
-
1783
इटली के कैलब्रिया में आये भीषण भूकंप में 50 हजार लोग मारे गये।
-
1628
शाहजहाँ को आगरा में मुग़ल बादशाह का ताज पहनाया गया।
-
1620
हंगरी के प्रिंस बेथलेन और रोम के सम्राट फर्डीनेंड द्वितीय के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
4 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
11-
1984
आज ही के दिन भारत के प्रसिद्द गायक संदीप आचार्य का जन्म हुआ था।
-
1977
कनक साहा
खगोल भौतिकी तथा खगोल विज्ञान के प्रसिद्ध विद्वान हैं।
-
1974
4 फरवरी के दिन ही भारतीय फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का जन्म हुआ था।
-
1957
कृष्ण पाल गुर्जर
भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं।
-
1943
पद्मा सुब्रह्मण्यम
भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं।
-
1938
आज ही के दिन देश के मशहूर कथक कलाकार बिरजू महाराज का जन्म हुआ था।
-
1924
4 फरवरी के दिन भारत के नौवें उपराष्ट्रपति कोचेरिल रमन नारायण का जन्म हुआ था।
-
1922
आज ही के दिन मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी का जन्म हुआ था।
-
1908
मख़दूम मोहिउद्दीन
प्रसिद्ध क्रांतिकारी भारतीय शायर थे।
-
1891
एम. ए. अय्यंगार
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
-
1881
4 फरवरी के दिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति क्लिमेंट बोरोशिलोव जन्म हुआ था।
4 फ़रवरी को हुए निधन
8-
2023
वाणी जयराम
प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायिका थीं। उन्हें "आधुनिक भारत की मीरा" भी कहा जाता है।
-
2021
द्विजेंद्र नारायण झा
प्राचीन और मध्यकालीन भारतीय इतिहास के विशेषज्ञ थे।विकास शर्मा - भारतीय समाचार चैनल 'रिपब्लिक भारत टीवी' के जाने-माने एंकर थे।
-
2002
आज ही के दिन प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता भगवान दादा का निधन हुआ था।
-
2001
4 फरवरी के दिन ही क्रिकेटर पंकज रॉय का निधन हुआ था।
-
1993
दौलत सिंह कोठारी
भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे।
-
1974
आज ही के दिन प्रसिद्ध गणितज्ञ सत्येन्द्र नाथ बोस का निधन हुआ था।
-
1960
हमीदुल्लाह ख़ान
भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब थे।
-
1934
आज ही के दिन भारत के देशभक्त मधुसूदन दास का निधन हुआ था।
4 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
3- विश्व कैंसर दिवस
- वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
- चौरी-चौरा दिवस (1921)