1 फरवरी का इतिहास (1 February Ka Itihas)
देश और दुनिया में 1 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 1 फरवरी का इतिहास जानेंगे।
1 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2017 में आज ही के दिन भारत में पहली बार 1 फरवरी को सुबह 11 बजे देश का आम बजट पेश किया गया था। आपको बता दें कि 93 साल बाद भारतीय बजट के इतिहास में रेल बजट को आम बजट में फिर से शामिल कर लिया गया था। 1977 में 1 फरवरी के दिन ही ‘भारतीय तट रक्षक बल’ का गठन हुआ था। 1977 में आज ही के दिन भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना हुई थी।
1 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
37-
2017
आज ही के दिन भारत में पहली बार 1 फरवरी को सुबह 11 बजे देश का आम बजट पेश किया गया था। आपको बता दें कि 93 साल बाद भारतीय बजट के इतिहास में रेल बजट को आम बजट में फिर से शामिल कर लिया गया था।
-
2012
मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भडके दंगे में 74 लोग मारे गये।
-
2009
1 फरवरी के दिन ही मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल का खिताब जीता था।आज ही के दिन चार देशों के ‘पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट’ में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से शिकस्त दी थी।
-
2007
इफ़को ने जार्डन कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।
-
2006
संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय 'अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना' की घोषणा की।
-
2005
नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।
-
2004
सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत और 244 घायल।
-
2003
1 फरवरी के दिन ही अंतरिक्ष से वापिस लौटते समय हुई ‘कोलम्बिया यान दुर्घटना’ में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्रियों की जान चली गई थी।
-
2002
अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।
-
1998
आज ही के दिन पीटर कोर्डा ने मार्सिलो रियोस को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप जीती थी।
-
1994
जोस अनाला लेसो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रथम उच्चायुक्त नियुक्त।
-
1992
1 फरवरी के दिन ही केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’ दिया गया था।भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने 'यूनियन कार्बाइड' के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन फ़रार घोषित किया। (भोपाल गैस त्रासदी)
-
1991
अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत।
-
1985
आज ही के दिन मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकाॅर्ड बनाया था।
-
1977
1 फरवरी के दिन ही भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना हुई थी।आज ही के दिन ‘भारतीय तट रक्षक बल’ का गठन हुआ था।
-
भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना।
-
1976
1 फरवरी के दिन ही ‘राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार’ का गठन हुआ था।
-
1974
साओ पाउलो, ब्राजील में 25 मज़िल बैंक की इमारत में आग से 227 लोगों की मृत्यु हो गयी।
-
क्वालालम्पुर को संघीय क्षेत्र घोषित किया गया।
-
1972
आज ही के दिन ‘भारतीय अंतरराष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण’ का गठन हुआ था।
-
1964
1 फरवरी के दिन ही भारत में ‘यूनिट ट्रस्ट’ की स्थापना हुई थी।
-
1958
मिस्र और सीरिया को 'यूनाइटेड अरब रिपब्लिक' में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
-
1956
दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की।
-
1953
नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।
-
1949
आज ही के दिन ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ ने ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया’ का अधिग्रहण कर लिया था।
-
1924
1 फरवरी के दिन ही यू.एस.एस.आर. ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता दी थी।
-
1922
आज ही के दिन असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी महात्मा गांधी ने भारत के वायसराय को दी थी।
-
1908
पुर्तग़ाल नरेश कार्लास प्रथम और युवराज लुइस फिलिप की लिस्बन में हत्या हुई तथा मैनुअल द्वितीय शासक बने।
-
1884
1 फरवरी के दिन ही डाक बीमा योजना लागू हुई थी।
-
1881
आज ही के दिन दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना हुई थी।
-
1855
1 फरवरी के दिन ही ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ था।
-
1827
आज ही के दिन कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई थी।
-
1814
फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की माैत हुई।
-
1797
लार्ड काॅर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।
-
1793
फ़्रांस ने 'यूनाइटेड किंगडम' और नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की।
-
1790
न्यूयार्क शहर में पहली बार 'सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स' का आयोजन किया गया।
-
1786
लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।
1 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
16-
1995
सुशीला लिकमाबाम
भारत की जूडो खिलाड़ी हैं।
-
1971
अजय जडेजा, क्रिकेटर।अब्दुल खालेक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं।
-
1969
हिमंता बिस्वा सरमा
भारतीय राज्य असम के 15वें मुख्यमंत्री हैं।
-
1967
शिशुपाल नाथु पाटले, भारतीय राजनीतिज्ञ
-
1957
जैकी श्रॉफ़ (जय किशन श्रॉफ़) फ़िल्म अभिनेता
-
1956
1 फरवरी के दिन ही भारतीय फिल्म अभिनेता ब्रह्मनंदन का जन्म हुआ था।
-
1955
आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान सतपाल सिंह का जन्म हुआ था।
-
1946
ई. के. मॉलोंग
मेघालय के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।
-
1943
एमकीर्ति सिंह
मणिपुर के प्रसिद्ध लेखक, विद्वान तथा शिक्षाविद थे।
-
1939
कलाम अंजी रेड्डी
दवा उद्योग में एक भारतीय उद्यमी थे।
-
1917
ए. के. हंगल
प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार।
-
1915
1 फरवरी के दिन ही हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शंभुनाथ डे का जन्म हुआ था।
-
1902
अनिल कुमार दास
भारतीय वैज्ञानिक तथा खगोलशास्त्री थे। वह कोडाइकनाल वेधशाला के निदेशक रहे थे।
-
1899
भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा
भारत के भूतपूर्व छठवें मुख्य न्यायाधीश थे।
-
1861
ब्रह्मबांधव उपाध्याय
भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
-
1854
अब्बास तैयबजी
भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।
1 फ़रवरी को हुए निधन
6-
2016
मधुकर हीरालाल कनिया
भारत के 23वें मुख्य न्यायाधीश थे।
-
2013
शानू लहिरी
जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार थीं।
-
2003
कल्पना चावला, एक भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ
-
1969
मगन भाई देसाई
प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद थे।
-
1952
रामहरख सिंह सहगल
अपने समय के जानेमाने पत्रकार और क्रांतिकारी भावनाओं के व्यक्ति थे।
-
1882
नैन सिंह रावत
हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय थे।
1 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
2- तटरक्षक दिवस
- वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।