21 फरवरी का इतिहास (21 February Ka Itihas)
देश और दुनिया में 21 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 21 फरवरी का इतिहास जानेंगे।
21 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
40-
2013
भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाकाें में 17 लोगाें की मौत, 119 घायल हुए।
-
2010
सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की अनुमति देने संबंधी क़ानून लाने का फैसला किया। यह क़ानून महिलाओं को परिवार से जु़डे तलाक जैसे मुक़दमों की पैरवी का अधिकार देगा।
-
बैडमिंटन में भारत की पहली तथा दुनिया की सातवीं सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दुनिया की नंबर आठ खिलाड़ी झोउ मि को 14-21, 21-10, 23-21 से 50 मिनट में पराजित कर दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने थाइलैंड के नार्कोनराचशिमा में खेले जा रहे उबेर कप (एशिया जोन क्वॉलिफायर) में अपने पहले मैच में हॉन्गकॉन्ग को 3-2 से हरा दिया।
-
2009
हिन्दुस्तान मोटर्स ने अपने प्रबन्धकों की तनख़्वाह घटाई।
-
2008
अनिल अंबानी की 'रिलायंस कम्यूनिकेशन' ने यूगांडा की कंपनी 'अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट' का अधिग्रहण किया। भारत की प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज ने एयर कनाडा के साथ स्ट्रेटिजी गठजोड़ किया।
-
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ़ अली जरदारी और मुस्लिम लीग (एन) के नेता व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने हाथ मिलाया।
-
2005
आज ही के दिन स्पेन के निवासियों ने जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया था।
-
2004
21 फरवरी के दिन ही लॉन टेनिस में सानिया मिर्जा डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थी।
-
2001
इस्रायल में एहुक बराक का गठबंधन सरकार में शामिल होने से इंकार, राजनीति छोड़ने की घोषणा।
-
सहस्रशताब्दी के महाकुंभ का समापन।
-
2000
भारतीय मूल के 52 वर्षीय उज्जल दोसांझ कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रान्त के नये मुख्यमंत्री (प्रीमियर) बने।
-
1999
21 फरवरी के दिन ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लाहौर घोषणापत्र पर साइन किए थे।
-
1998
आज ही के दिन भारतीय चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन हुआ था।
-
1996
हब्बल अंतरिक्ष द्वारा भेजे गये चित्रों की सहायता से 'ब्लेक होल' के अस्तित्व का पता चला।
-
अंतरिक्ष यान सोयूज टीएम 23 कक्षा में स्थापित।
-
1992
चीन से शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।
-
1991
अल्बानिया में राष्ट्रपति ने पुलिस विद्रोह के बाद नई सरकार के गठन की घोषणा की।
-
1990
कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने राजकुमार सिंहानुक से बैंकाक में शांतिवार्ता की।
-
1986
21 फरवरी के दिन ही दक्षिण अफ्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोले थे।
-
1981
आज ही के दिन नासा ने सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया था।
-
1975
राष्ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग ने अधिकृत अरब क्षेत्रों में दमनात्मक कार्रवाई के लिए इस्रायल की कड़ी निंदा की।
-
1974
21 फरवरी को ही युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया था।
-
1973
सिनाई रेगिस्तान में, इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान-114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो बई।
-
1963
सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।
-
1959
आज ही के दिन नयी दिल्ली में प्रेस क्लब आफ इंडिया की स्थापना हुई थी।
-
1952
ढाका (उस समय पूर्वी पाकिस्तान) में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर तब गोलियां चलाईं जब वे बांग्ला को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। बाद में इस आधिकारिक दर्जा दिया गया और बांग्लादेश में इसके बाद से यह दिन भाषा आंदोलन के स्मारक के रूप में मनाया जाने लगा । यूनेस्को ने इसे बाद में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया।
-
1948
स्वतंत्र भारत के संविधान का प्रारूप संविधान सभा के अध्यक्ष के समक्ष रखा गया।
-
1946
मिस्र में ब्रिटेन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन।
-
1943
ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने रूसियों को सम्मानित किया।
-
1925
21 फरवरी के दिन ही न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन हुआ था।
-
1919
बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की हत्या म्यूनिख में हुई।
-
बार्सिलोना में क्रान्ति।
-
1916
प्रथम विश्व युद्ध में फ़्रांस में बर्डन की लड़ाई भड़की।
-
1914
आज ही के दिन बर्दुन का युद्ध शुरू हुआ था।
-
1907
अंग्रेज़ी भाषा के कवि आडेन का जन्म।
-
1848
कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंजेल्स ने कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणा पत्र प्रकाशित किया।
-
1842
अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।
-
1795
डचों ने सीलोन, श्रीलंका अंग्रेज़ों को सौंप दिया।
-
1707
औरंगज़ेब की मौत अहमदनगर में हुई।
-
1613
माइकल रोमारोव रूस के जार बने और तभी से वहाँ रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ।
21 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
8-
1980
प्रतिभा सुरेशवारन, भारतीय रेसिंग ड्राइवरजिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक
भूटान के पाँचवें राजा हैं।
-
1952
टी. आर. जेलियांग
नागालैंड के 10वें मुख्यमंत्री।
-
1923
विश्वनाथ नारायण लवांडे
'गोवा मुक्ति संग्राम' के प्रमुख नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
-
1904
एलेक्सी कोज़ीगिन
सोवियत संघ के प्रधानमंत्री थे।
-
1896
21 फरवरी को ही एक कवि, उपन्यासकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म हुआ था।
-
1894
आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का जन्म हुआ था।
-
1878
दा मदर मिर्रा अलफ़ासा, भारतीय आध्यात्मिक नेता (मृत्यु
1973)
-
1829
अमीर मीनाई
उर्दू के प्रसिद्ध भारतीय थे।
21 फ़रवरी को हुए निधन
7-
2024
फली एस. नरीमन
भारत के जाने-माने कानूनविद और उच्चतम न्यायालय के अनुभवी वरिष्ठ अधिवक्ता थे।
-
1998
आज ही के दिन भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन हुआ था।
-
1996
प्रकाश चंद्र सेठी
मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
-
1991
21 फरवरी के दिन ही भारतीय अभिनेत्री और गायिका नूतन का निधन हुआ था।
-
1990
ज़ोहराबाई अम्बालेवाली
हिन्दी सिनेमा की पार्श्वगायिका और भारतीय शास्त्रीय गायिका थीं।
-
1970
21 फरवरी के दिन ही भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल हरि विनायक पाटस्कर का निधन हुआ था।
-
1829
आज ही के दिन कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी रानी चेन्नम्मा का निधन हुआ था।
21 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
1- अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस