27 फरवरी का इतिहास (27 February Ka Itihas)
देश और दुनिया में 27 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 27 फरवरी का इतिहास जानेंगे।
27 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2005 में आज ही के दिन मारिया शारापोवा ने कतर ओपन खिताब जीता था। 2009 में 27 फरवरी के दिन ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी लोकसभा सीट का उत्तराधिकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन को सौंपा था।
27 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
15-
2012
भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, लेकिन उसकी ऊर्जा की मांग घटकर 4.5 प्रतिशत रह जाएगी। उर्जा क्षेत्र की वैश्विक कंपनी बीपी ने यह अनुमान लगाया है।
-
2010
भारत ने आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण, 25 रजत और 14 काँस्य सहित कुल 74 पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। इंग्लैंड चार स्वर्ण सहित 31 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर और वेल्स चार स्वर्ण सहित 13 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया ने तीन स्वर्ण सहित 19 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया।
-
2009
आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी लोकसभा सीट का उत्तराधिकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन को सौंपा था।
-
2008
27 फरवरी के दिन ही लगातार सातवें साल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 25 महिलाओं को जी.आर-8 सम्मान से सम्मानित किया गया था।
-
2007
आज ही के दिन लान्साना कोयटे गुयाना के नए प्रधानमंत्री बने थे।
-
2005
27 फरवरी के दिन ही मारिया शारापोवा ने कतर ओपन खिताब जीता था।
-
2001
गोधरा, गुजरात में अयोध्या से वपास आ रहे कारसेवकों के डिब्बे में मुसलमानों के आग लगाए जाने से 59 हिन्दू कारसेवकों की मौत।अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा सभी देव प्रतिमाओं को नष्ट करने का आदेश।
-
1999
आज ही के दिन नाइजीरिया में असैन्य शासन के लिए चुनाव हुआ था।
-
1988
27 फरवरी के दिन ही पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया था।
-
1974
आज ही के दिन अमेरिकी साप्ताहिक पत्रिका ‘पीपुल’ की बिक्री शुरू हुआ था।
-
1965
27 फरवरी के दिन ही फ्रांस ने एकर अल्जीरिया में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
-
1956
आज ही के दिन मिस्र में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला था।
-
1932
ब्रिटिश भौतिकशास्त्री जेम्स चैडविक ने न्यूट्रॉन की खोज की। अणु में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन मिलकर अणु का केंद्रक बनाते हैं। इलेक्ट्रॉन इस केंद्रक के चारों तरफ चक्कर लगाते हैं। इस खोज के बाद अणु के केंद्रक को अलग करना संभव हुआ, जिससे परमाणु बम बनाने की राह प्रशस्त हुई।
-
1921
27 फरवरी के दिन ही वियना में इंटरनेशनल वर्किंग यूनियन ऑफ सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी।
-
1879
आर्टिफिशियल स्वीटनर सैकरीन की खोज 1879 में आज ही के दिन रूसी रसायनशास्त्री कॉन्सटैंटिन फालबर्ग ने की थी। कोल तार के पदार्थों पर शोध करने के दौरान उनके हाथ में किसी पदार्थ की मिठास रह गई। इस पदार्थ को उन्होंने 'सैकरिन' नाम दिया। यह व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होने वाला पहला कृत्रिम मिठास देने वाला पदार्थ था।
27 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
8-
1954
वीरेन्द्र कुमार खटीक
भारतीय राजनीतिज्ञ और भारत की 17वीं लोकसभा के सांसद हैं।
-
1952
प्रकाश झा
प्रसिद्ध भारतीय हिन्दी फ़िल्मकार हैं।
-
1945
सत्य देव सिंह
भारतीय जनता पार्टी के राजनेता थे।
-
1943
बी. एस. येदयुरप्पा
भारतीय राजनीतिज्ञ और कर्नाटक] के मुख्यमंत्री हैं।
-
1934
मनोज दास
प्रसिद्ध उड़िया साहित्यकार थे।
-
1925
श्यामा चरण शुक्ल
मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
-
1912
विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज
मराठी कवि, नाटककार, उपन्यासकार और लघु कथाकार थे।
-
1882
विजय सिंह पथिक
राजस्थान के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे।
27 फ़रवरी को हुए निधन
5-
2010
नानाजी देशमुख
'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक।
-
1997
इन्दीवर
हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार।
-
1976
के. सी. रेड्डी
कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
-
1956
गणेश वासुदेव मावलंकर
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे।
-
1931
चंद्रशेखर आज़ाद, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी