स्थानीय स्वशासन, राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारी के लिए कुल 24797 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च, 2024 है। लिहाजा उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले फॉर्म भरकर जमा कर दें। इन पदों के लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच की उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।