Latest Jobs

Part Time Job Scam: अधिक पैसे की चाहत महिला को पड़ी महंगी, खाते से निकले 4.63 लाख रुपये


पीड़ित महिला का नाम प्रीति है। प्रीति के पास एक अनजान नंबर से टेलीग्राम एप पर मैसेज आया था जिसमें पार्ट टाइम जॉब की पेशकश की गई थी। प्रीति को पहले बताया गया था कि गूगल मैप्स पर रिव्यूज करने हैं और उसके बदले पैसे मिलेंगे।


भारत में पार्ट टाइम जॉब अब सिर्फ एक स्कैम ही बनकर रह गया है। आए दिन लोगों को पार्ट टाइम जॉब के नाम पर चूना लगाया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि इसके शिकार आमतौर पर वही लोग हो रहे हैं जो पहले से कोई-ना-कोई जॉब कर रहे हैं। ताजा मामला कोयंबटूर के वैदलवी का है जहां एक 34 वर्षीय महिला इस पार्ट टाइम जॉब स्कैम की शिकार हुई है।


इस स्कैम में महिला को 4.63 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित महिला का नाम प्रीति है। प्रीति के पास एक अनजान नंबर से टेलीग्राम एप पर मैसेज आया था जिसमें पार्ट टाइम जॉब की पेशकश की गई थी। प्रीति को पहले बताया गया था कि गूगल मैप्स पर रिव्यूज करने हैं और उसके बदले पैसे मिलेंगे। 


शुरुआत में रिव्यूज के काम हुए और महिला का भरोसा जीतने के बाद अच्छे रिटर्न पर निवेश करने के लिए कहा गया जिसके बाद प्रीति ने कई ट्रांजेक्शन के जरिए 4.63 लाख रुपये ट्रांसफर किए। बाद में जब महिला ने पैसे मांगे तो उसके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। इस मामले में ऑनलाइन फ्रॉड सेक्शन 420 और आईटी एक्ट 66D के तहत मामला दर्ज किया गया है। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

आप इस तरह की गलती ना करें:-

साइबर सिक्योरिटी एजेंसियां इस संबंध में लगातार लोगों को आगाह कर रही हैं लेकिन लालच लोगों को इस जाल में फंसा ही ले रहा है। जब भी आपके पास इस तरह का कोई ऑफर आए जिसमें कम मेहनत से अधिक कमाई का दावा किया जा रहा हो तो तुरंत उसे ब्लॉक करें और उसकी शिकायत भी करें। इस तरह के अधिकतर मामले स्कैम के होते हैं। किसी भी कीमत पर किसी को पैसे ट्रांसफर करने की गलती ना करें।

Share