राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के अनुसार देश भर में टॉप कॉलेजेस की लिस्ट जारी की जाती है। अगर आप इन टॉप संस्थानों से एमबीए करते हैं तो आपको अवश्य ही पढ़ाई समाप्त करते ही बेहतर पैकेज मिल सकता है। कभी-कभी ये पैकेज 50 लाख से लेकर 1 करोड़ तक पहुंच जाता है। टॉप-10 संस्थानों की लिस्ट निम्नलिखित है-
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद (IIMA)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बेंगलुरु (IIMB)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोझिकोड (IIMK)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोलकाता
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, मुंबई
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर
- एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर व इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई
कैसे मिलेगा एमबीए में प्रवेश
एमबीए में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएट उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके बाद वे देशभर में एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली CAT, MAT, GMAT, XAT, CMAT एग्जाम में भाग ले सकते हैं। इन संस्थानों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन कर अच्छी रैंक हासिल करना आवश्यक है तभी आपको यहां प्रवेश मिल सकता है।