27 अगस्त
आज का इतिहास · Today in History

27 अगस्त का इतिहास (27 August Ka Itihas)

देश और दुनिया में 27 अगस्त का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 27 अगस्त का इतिहास (27 August Ka Itihas) दिया गया है।

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 27 अगस्त वर्ष का 239 वाँ (लीप वर्ष में यह 240 वाँ) दिन है। साल में अभी और 126 दिन शेष हैं।

27 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1870 में आज ही के दिन भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई थी। 

27 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

19
  1. 2013

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।

  2. 2009

    बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को पुनः अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया। उल्लेखनीय है कि दल के संस्थापक कांशीराम के उपरान्त वे लगातार इस पद पर बनी हुई हैं।

  3. 2008

    सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।

  4. झारखण्ड मुक्तिमोर्चे के प्रमुख शिबु सोरेन ने झारखण्ड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

  5. 2004

    वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।

  6. 2003

    60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।

  7. 1999

    सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।

  8. भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।

  9. 1991

    1991 में 27 अगस्त के दिन ही मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की थी।

  10. 1990

    वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।

  11. 1985

    नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।

  12. 1979

    आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट हुआ।

  13. 1976

    भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अलीराम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।

  14. 1962

    1962 में 27 अगस्त के दिन ही अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने मार्नियर-2 (Mariner 2) स्‍पेस मिशन लांच किया था।

  15. 1950

    1950 में आज ही के दिन टेलिविज़न की दुनिया के इतिहास में बीबीसी ने पहली बार स्थल-आधारित सीधा प्रसारण किया था।

  16. 1939

    1939 में 27 अगस्त के दिन ही जेट ईंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी थी।

  17. 1870

    1870 में आज ही के दिन भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई थी।

  18. 1781

    हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।

  19. 1604

    अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।

  • 2004 - वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।
  • 2003 - 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
  • 1999 -
  • 1991 में 27 अगस्त के दिन ही मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की थी।
  • 1990 - वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
  • 1985 - नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
  • 1979 - आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट हुआ।
  • 1976 - भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अलीराम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
  • 1962 में 27 अगस्त के दिन ही अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने मार्नियर-2 (Mariner 2) स्‍पेस मिशन लांच किया था।
  • 1950 में आज ही के दिन टेलिविज़न की दुनिया के इतिहास में बीबीसी ने पहली बार स्थल-आधारित सीधा प्रसारण किया था। 
  • 1939 में 27 अगस्त के दिन ही जेट ईंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी थी।
  • 1870 में आज ही के दिन भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई थी।
  • 1781 - हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
  • 1604- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।
  • 27 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

    6
    • 1993

      सी. ए. भवानी देवी

      भारतीय महिला तलवारबाज़ हैं।

    • 1972

      1972 में 27 अगस्त के दिन ही भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली का जन्म हुआ था।

    • 1922

      1922 में आज ही के दिन जापानी प्रधानमंत्री सॉसुक ऊनो का जन्म हुआ था।

    • 1907

      1907 में 27 अगस्त के दिन क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में शामिल सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म हुआ था।

    • 1859

      1859 में आज ही के दिन टाटा स्‍टील की नींव रखने वाले दोराबजी टाटा का जन्‍म हुआ था।

    • 1957

      एन. वी. रमण

      भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश हैं।

    27 अगस्त को हुए निधन

    9
    • 2010

      रवीन्द्र केलकर

      कोंकणी साहित्य के सबसे मजबूत स्तंभ थे।

    • 2006

      ऋषिकेश मुखर्जी, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक।

    • 1997

      1997 में आज ही के दिन पांचवीं, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य आनन्द सिंह का निधन हुआ था।

    • 1997

      1997 में 27 अगस्त के दिन ही तीसरी, चौथी, पांचवी, छ्ठी और सातवीं लोकसभा के सदस्य मगंती अंकीनीडु का निधन हुआ था।

    • 1997

      पी. अंकीनीडु प्रसाद राव

      पाँचवीं, छ्ठी, और सातवीं लोकसभा के सदस्य।

    • 1982

      आनंदमयी मां।

    • 1979

      1979 में आज ही के दिन ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन का निधन हुआ था।

    • 1976

      1976 में 27 अगस्त के दिन ही भारतीय पार्श्वगायक मुकेश का निधन हुआ था।

    • 1963

      इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी

      खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति।

    27 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    1
    • राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा
    Continue with...