14 अगस्त का इतिहास (14 August Ka Itihas)
14 अगस्त का दिन भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में एक बेहद महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन वर्ष 1947 में भारत का विभाजन हुआ और एक नए देश पाकिस्तान का जन्म हुआ। वर्षों की आज़ादी की लड़ाई, कड़े संघर्ष और लाखों लोगों की कुर्बानियों के बाद पाकिस्तान को ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिली। इस दिन को पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के रूप में बड़े गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
14 अगस्त का दिन इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह दिन न केवल भारत और विश्व के लिए ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है, बल्कि कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस भी इस दिन मनाए जाते हैं। इस तारीख को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस, भारत में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाएँ जैसे प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, मृत्यु, और खेल, विज्ञान, राजनीति व सांस्कृतिक क्षेत्रों में उपलब्धियाँ दर्ज हैं। आइए, इस दिन के इतिहास को विभिन्न श्रेणियों में तालिकाओं के माध्यम से समझें।
14 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
15-
2013
मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।
-
2007
पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ।
-
2006
संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।
-
2002
पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया।
-
2001
मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार।
-
1975
पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।
-
1971
बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।
-
1968
मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किए गए।
-
1947
भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना।
-
1938
बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित हुई।
-
1936
बर्लिन में पहला ओलम्पिक बास्केटबॉल खेल हुआ।
-
1920
बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
-
1917
चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
-
1908
इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
-
1862
बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी।
14 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
7-
1995
ऐश्वर्या पिस्से
भारतीय सर्किट और ऑफ़-रोड मोटर साइकिल रेसर हैं।
-
1970
रामेश्वर तेली
भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और असम के सक्रिय भारतीय राजनेता हैं।
-
1968
प्रवीण आमरे, भारतीय क्रिकेटर।
-
1957
जॉनी लीवर
हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं।
-
1941
टी. वी. रामकृष्णन
भारतीय सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी हैं।
-
1924
कुलदीप नैयर
भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार।सैयद मुज़फ़्फ़र हुसैन बर्नी - उड़ीसा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।
-
1900
एस. के. पाटिल
मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहे थे।
14 अगस्त को हुए निधन
12-
2022
राकेश झुनझुनवाला
भारत के निवेशक एवं शेयर व्यापारी थे।
-
2018
बलरामजी दास टंडन
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल थे।
-
2017
चंद्रकांत देवताले
प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार
-
2012
विलासराव देशमुख
भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता थे।
-
2011
शम्मी कपूर, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता
-
2007
दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ महिला जापान की येनो मीनागावा
-
2000
हवा सिंह
भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे।
-
1996
अमृतराय
प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबन्धकार, समीक्षक तथा अनुवादक थे।
-
1988
कैलाश नाथ वांचू
भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।
-
1984
खाशाबा जाधव
भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था।
-
1979
एडौर्ड गौबर्ट
पुदुचेरी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
-
1941
केसरी सिंह बारहट
प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी।
14 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
1- विश्व युवक दिवस