21 अगस्त
आज का इतिहास · Today in History

21 अगस्त का इतिहास (21 August Ka Itihas)

21 अगस्त का दिन भी इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्म और कुछ दुखद घटनाओं के लिए जाना जाता है। यह दिन हमें न केवल बीते समय की याद दिलाता है, बल्कि हमें यह भी समझने का अवसर देता है कि किस तरह अलग-अलग क्षेत्रों में समय के साथ बदलाव आए हैं। आइए, जानते हैं 21 अगस्त को घटित कुछ प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में।

21 अगस्त का दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से लिखा गया है, क्योंकि यह तारीख विश्व और भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह बनी है। चाहे वह स्वतंत्रता संग्राम की गूंज हो, सांस्कृतिक उपलब्धियों का उत्सव हो, या वैज्ञानिक खोजों की रोमांचक शुरुआत, यह दिन हर क्षेत्र में यादगार क्षणों से भरा है। आइए, इस दिन की उन ऐतिहासिक, राजनीतिक, खेल, संगीत और सांस्कृतिक घटनाओं की यात्रा करें, जिन्होंने दुनिया को नया रंग और दिशा दी।

21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

20
  1. 2014

    राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।

  2. 2013

    मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।

  3. 2012

    अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।

  4. 2009

    भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान चालक ले. कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन।

  5. 2008

    श्रीनगर और 'पाक अधीकृत कश्मीर' की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ।

  6. मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।

  7. 2006

    इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।

  8. 2005

    बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।

  9. 2003

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।

  10. 2000

    दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।

  11. 1997

    पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।

  12. 1993

    राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।

  13. 1991

    सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।

  14. 1988

    भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।

  15. 1983

    फिलीपींस के विपक्षी नेता बेनिग्रो एस. एक्विनो की स्वैच्छिक निर्वासन के पश्चात् वापसी, भूमि पर क़दम रखते ही गोली मारकर उनकी हत्या।

  16. 1972

    वन्यजीव संरक्षण अधिनियम संसद में पारित।भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित।

  17. 1965

    यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।

  18. 1959

    हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।

  19. 1915

    पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

  20. 1790

    जनरल मेडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने डिंडिगुल पर क़ब्ज़ा जमाया।

  • 2006 - इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।
  • 2005 - बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
  • 2003 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
  • 2000 - दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।
  • 1997 - पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।
  • 1993 - राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।
  • 1991 - सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।
  • 1988 - भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।
  • 1983 - फिलीपींस के विपक्षी नेता बेनिग्रो एस. एक्विनो की स्वैच्छिक निर्वासन के पश्चात् वापसी, भूमि पर क़दम रखते ही गोली मारकर उनकी हत्या।
  • 1972 - वन्यजीव संरक्षण अधिनियम संसद में पारित।
  • 1965 - यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • 1959 - हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।
  • 1915 - पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1790 - जनरल मेडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने डिंडिगुल पर क़ब्ज़ा जमाया।
  • 21 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

    10
    • 1979

      पेमा खांडू

      भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री है।

    • 1961

      कृष्ण कन्हाई

      भारत के प्रसिद्ध चित्रकार हैं। वह चित्रांकन, यथार्थवादी, समकालीन चित्रों और राधा-कृष्ण के विषय पर चित्रों के विशेषज्ञ हैं।

    • 1953

      शैलेश नायक

      भारतीय वैज्ञानिक हैं।

    • 1949

      अहमद पटेल

      भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।

    • 1934

      सुधाकरराव नाईक

      भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

    • 1927

      बी. सत्य नारायण रेड्डी

      एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल।

    • 1915

      इस्मत चुग़ताई

      भारतीय साहित्य में एक चर्चित और सशक्त कहानीकार के रूप में विख्यात हैं।

    • 1912

      डॉ. ब्रह्म प्रकाश

      पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।

    • 1910

      नारायण श्रीधर बेन्द्रे

      प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे।

    • 1871

      गोपाल कृष्ण देवधर

      भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक।

    21 अगस्त को हुए निधन

    10
    • 2021

      कल्याण सिंह

      प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

    • 2009

      बाबूलाल गौर

      मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

    • 2007

      क़ुर्रतुलऐन हैदर

      उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका थी।

    • 2006

      उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन

      'भारत रत्न' से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक।

    • 2004

      सच्चिदानंद राउतराय

      उड़िया साहित्यकार थे।

    • 1995

      सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर

      खगोल भौतिक शास्त्री।

    • 1981

      काका कालेलकर

      भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।

    • 1978

      वीनू मांकड़

      भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे। इनका नाम विश्व के श्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता है।

    • 1948

      वामनराव बलिराम लाखे

      भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।

    • 1931

      विष्णु दिगम्बर पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक

    Continue with...