22 दिसंबर को इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी हैं जिनमें राजनीति, विज्ञान, संस्कृति और युद्ध शामिल हैं। प्राचीन साम्राज्यों के महत्वपूर्ण क्षणों से लेकर कला के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियों तक, यह दिन मानवता की विविध उपलब्धियों और चुनौतियों का एक झलक प्रदान करता है।
22 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1882 में आज ही के दिन थॉमस एडिसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया था। 1851 में 22 दिसंबर के दिन ही देश में पहली मालगाड़ी रुड़की से चलाई गई थी।
22 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2010 - अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तख़त कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।
- 2008- सशक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
- 2007 - फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।
- 2006 - भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
- 2005 - ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
- 2002 - दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।
- 1989 - रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार।
- 22 दिसंबर के दिन ही चाड ने संविधान अपनाया था।
- 1978 - थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
- 1975 - 'दो आँखें बारह हाथ', 'झनक-झनक पायल बाजे', 'गूंज उठी शहनाई', 'संपूर्ण रामायण', 'गुड्डी' और 'आशीर्वाद' जैसी फिल्मों में संगीत देने वाले वसंत देसाई का निधन हुआ।
- 1971 - तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
- 1966 - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना 'जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई थी।
- 1961 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- 1957 - ओहायो के कोलंबो चिड़िया घर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़िया घर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।
- 1947 - इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
- 1941 - यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।
- अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रुजवेल्ट और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विस्टन चर्चिल दूसरे विश्व युद्ध के दौरान चर्चा करने के लिए वॉशिंगटन में मिले।
- 1940 - मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
- 1937 में 22 दिसंबर के दिन न्यूयार्क में द लिंकन टनल यात्रा के लिए खोल दिया गया था।
- 1910 - अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
- 1885 में 22 दिसंबर के दिन ही ईतो हीरोबूमि जापान के पहले प्रधानमंत्री बने थे।
- 1882 - थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
- 1851 - भारत में पहली मालगाड़ी रुड़की से पिरन के बीच चलाई गई।
- 1843 - रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
- 1241- मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर क़ब्ज़ा किया।
22 दिसंबर को जन्में व्यक्ति
- 1953 - आज ही के दिन गुरु रामकृष्ण परमहंस की पत्नी और आध्यात्मिक साथी शारदा देवी का जन्म हुआ था।
- 1948 - पंकज सिंह - समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।
- 1887 - श्रीनिवास अयंगर रामानुजन, प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ।
- 1866 - मौलाना मज़हरुल हक़ - स्वतंत्रता सेनानी थे।
- 1666 - गुरु गोविंद सिंह - सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरु।
22 दिसंबर को हुए निधन
- 2014 - माधवी सरदेसाई - महिला साहित्यकार जो कोंकणी साहित्यिक जर्नल 'जाग' की संपादक थीं।
- 1975 - वसन्त देसाई - भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
- 1958 - तारकनाथ दास - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।
22 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- राष्ट्रीय गणित दिवस (रामानुजम स्मृति दिवस)
Current Affairs
Jobs
CSBC Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025 (4361 Vacancies)
Last Date : 20 August, 2025
Indian Bank Apprentices Recruitment 2025 (1500 Vacancies)
Last Date : 07 August, 2025
MPESB Primary School Teacher Selection Test PSTST 2025 (10150 Vacancies)
Last Date : 01 August, 2025
MHA IB Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) Grade II and Executive Recruitment 2025 (3717 Vacancies)
Last Date : 10 August, 2025
South Western Railway (SWR) Apprentices Recruitment 2025 (904 Vacancies)
Last Date : 13 August, 2025