8 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1998 में आज ही के दिन ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल किया गया था और पहले मैच में फिनलैंड ने स्वीडन को 6-0 से हराया था। 1941 में 8 दिसंबर के दिन ही अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
8 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2007 - अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।
- 2005 - रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।
- 2004 - पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- 2003 - निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।
- वसुन्धरा राजे सिंधिया राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर आसीन l
- उमा भारती मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन l
- 2002 - भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।
- पूर्वी नेपाल नक्सलियों ने बम से हमला कर एक बस को उड़ा दिया जिसमें पांच व्यक्ति मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हो गए।
- 2000 - ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न, फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार 'गोलनेटमाइन' खोजा।
- युगांडा में खतरनाक इबोला वायरस के पीड़ितों की संख्या 400 के पार पहुंची जिसमें 160 लोगों की मौत हो गयी।
- 1998 - पूर्व लेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।
- ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल गया था। फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया।
- 1995 - चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।
- 1983 - 8 दिसंबर के दिन ही ब्रितानी उच्चसदन हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स ने सदन की सीधी कार्यवाही टीवी पर दिखाने के पक्ष में मतदान किया था।
- 1976 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- 1967 - पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया।
- 1956 - आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।
- 1941 - अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1923 - जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।
- 1881 - यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।
- 1863 - चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।
8 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1956 - अमी घिया - भारत की पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
- 1946 - शर्मिला टैगोर - भारतीय अभिनेत्री
- 1935 - धर्मेन्द्र - भारतीय अभिनेता
- 1927 - प्रकाश सिंह बादल - पंजाब के मुख्यमंत्री रहे है।
- 1901 - अमरनाथ विद्यालंकार - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।
- 1900 - उदय शंकर - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।
- 1897 - बालकृष्ण शर्मा नवीन - हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।
- 1877 - नारायण शास्त्री मराठे - प्रसिद्ध मराठी विद्वान।
- 1875 - तेज बहादुर सप्रू - महान् उदारवादी नेता का अलीगढ़।
- 1721 - बालाजी बाजीराव - मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा।
- 1935 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म हुआ था।
8 दिसंबर को हुए निधन
- 2021 - बिपिन रावत - भारत के प्रथम 'चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़' थे।
- 2015 - रमाशंकर यादव 'विद्रोही' - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।
- 2005 - विजया देवी - भारतीय राजकुमारी थीं।
- 2002 - श्रीपति मिश्रा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
- 1978 - आज ही के दिन इज़राइल की चौथी प्रधानमंत्री गोल्डा मायर का निधन हुआ था।
- 1947- भाई परमानन्द - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी l
8 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस
- अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)
Current Affairs
Jobs
UKSSSC Assistant Development Officer (ADO) Recruitment 2025 (45 Vacancies)
Last Date : 16 May, 2025
Bihar (BSSC) Welfare Organiser and Lower Division Clerk (LDC) Recruitment 2025 (56 Vacancies)
Last Date : 21 May, 2025
UKSSSC Group C Patwari, Lekhpal, VDO and Other Various Post Recruitment 2025 (419 Vacancies)
Last Date : 15 May, 2025
Bihar (BSSC) Field Assistant (Agriculture Department) Recruitment 2025 (201 Vacancies)
Last Date : 21 May, 2025
Railway RRB Assistant Loco Pilot (ALP) Recruitment 2025 (9970 Vacancies)
Last Date : 11 May, 2025