करंट अफेयर्स - 28 नवंबर, 2024
26 points 1 Q&A ~7 min revision
Practice mode
Hide answers and test yourself
-
1
हर वर्ष 28 नवंबर को दुनियाभर में ‘लाल ग्रह दिवस’ (Red Planet Day 2024) मनाया जाता है।
-
2
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर गंभीर श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 28 नवंबर की सुबह 6 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 304 दर्ज किया गया है।
-
3
ओमान की राजधानी मस्कट में, पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी 2024 में 28 नवंबर को भारत का सामना जापान से होगा।
-
4
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने 27 नवंबर को ओमान के मस्कट में ‘पुरुष जूनियर एशिया कप 2024’ के पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ 11-0 से जीत दर्ज की है।
-
5
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज ‘जसप्रीत बुमराह’ आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Ranking 2024) में एक बार फिर शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। शीर्ष 10 में बुमराह के अलावा भारत के दो और गेंदबाज आर अश्विन (चौथा स्थान) और रवींद्र जडेजा (सातवां स्थान) शामिल हैं।
-
6
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता ‘हेमंत सोरेन’ (Hemant Soren) 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक समारोह में श्री हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
-
7
अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवकाश-प्राप्त ‘जनरल कीथ केलॉग’ (General Keith Kellogg) को रूस और यूक्रेन का विशेष दूत नामित किया है। जनरल कीथ, ट्रंप के पहले कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील पदों पर रहे थे।
-
8
केंद्र सरकार अपतटीय क्षेत्रों में ‘खनिज ब्लॉक’ की नीलामी का पहला दौर 28 नवंबर से शुरू करने जा रही है।
-
9
भारत का दूध उत्पादन 2023-24 में 4 प्रतिशत बढ़कर ‘239.3 मिलियन टन’ हो गया है। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने हाल ही में यह जानकारी दी है।
-
10
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक ‘जय भट्टाचार्य’ को ‘नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ’ के निदेशक के रूप में चुना है। इसके साथ ही जय भट्टाचार्य, ट्रंप द्वारा शीर्ष प्रशासनिक पद के लिए नामित होने वाले पहले भारतीय-अमरीकी बन गए हैं। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ’ अमेरिका में चिकित्सा अनुसंधान की फंडिंग करने वाला सबसे बड़ा सार्वजनिक संस्थान है। इसका बजट लगभग 47.3 अरब डॉलर है।
-
11
बिहार की राजधानी पटना में ज्ञान भवन सभागार में, 28 नवंबर को ‘राष्ट्रीय डाक प्रदर्शनी’ का आयोजन हो रहा है। इसमें 153 डाक टिकट संग्रहकर्ता करीब 20 हजार डाक टिकटों का प्रदर्शन करेंगे।
-
12
भारतीय रासायनिक परिषद को 2024 का ‘OPCW-द हेग पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
-
13
‘55वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह’ आज, 28 नवंबर को संपन्न हो रहा है। आज इस समारोह के अंतिम दिन फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी एक सत्र को संबोधित करेंगे। सत्र का विषय है
-
14
सिंगापुर में विश्व शतरंज चैंपियनशिप में ग्रैड मास्टर डी. गुकेश ने तीसरी बाजी में विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को हरा दिया है।
-
15
विदेश सचिव ‘विक्रम मिस्री’ ने 27 नवंबर को तोक्यो में जापान के उप विदेश मंत्री मासाताका ओकानो के साथ सामरिक व्यापार और प्रौद्योगिकी सहित आर्थिक सुरक्षा पर भारत-जापान वार्ता के पहले दौर की सह-अध्यक्षता की है।
-
16
भारतीय तटरक्षक की ‘11वीं समुद्री खोज और बचाव अभ्यास कार्यशाला’ 27 नवंबर से केरल के कोच्चि में शुरू हुई है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने दो दिन की कार्यशाला का उद्घाटन किया है।
-
17
झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने शपथ ली है।
-
18
हाल ही में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत ई-दाखिल पोर्टल को लांच किया गया है।
-
19
भारत ने हाल ही में सिंगापुर (देश) के साथ द्विपक्षीय अभ्यास अग्निवॉरियर 2024 शुरू किया है।
-
20
भारतीय तटरक्षक बल के राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास और कार्यशाला (SAREX-24) का आयोजन कोच्चि, केरल किया जा रहा है।
-
21
राष्ट्रीय अभियान "बाल विवाह मुक्त भारत" को हाल ही में अन्नपूर्णा देवी (केन्द्रीय मंत्री) ने लांच किया।
-
22
हाल ही में ब्रह्मोस एयरोस्पेस का नया प्रमुख डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी नियुक्त किया गया।
-
23
भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन लेह किया गया।
-
24
हाल ही में आयोजित लास वेगास ग्रांड प्रिक्स का टाइटल मैक्स वेरस्टैपेन जीता ।
-
25
नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2024 में भारत का 49 वां स्थान / रैंक है।
-
26
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कीथ केलॉग को रूस और यूक्रेन के लिए विशेष दूत के रूप में नामित किया है।
Ready to test yourself?
Take the 15-question quiz for this day and see your score.