Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 02 जनवरी, 2025

40 points ~10 min revision

  1. 1

    हर वर्ष 02 जनवरी को दुनियाभर में ‘विश्व अंतर्मुखी दिवस’ (World Introvert Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य अंतर्मुखी व्यक्तियों की अद्वितीयता का सम्मान करना और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

  2. 2

    गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट के लिए टिकटों की बिक्री 2 जनवरी से शुरू हो रही है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार टिकट सेना भवन, शास्त्री भवन, जंतर-मंतर, प्रगति मैदान और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से मूल फोटो पहचान पत्र दिखाकर खरीदी जा सकती हैं।

  3. 3

    एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्रा (Air Marshal Jeetendra Mishra) ने बुधवार 1 जनवरी से भारतीय वायुसेना की पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला है। उन्होंने एयर मार्शल पंकज सिन्हा का स्थान लिया है, जो 39 वर्ष से अधिक सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं।

  4. 4

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 जनवरी को नई दिल्‍ली में पुस्‍तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जम्‍मू-कश्‍मीर एंड लद्दाख : थ्रू द एजेज़ (Jammu Kashmir and Ladakh: Through the Ages) पुस्तक के सात खंडों में जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख के तीन हजार वर्षों का इतिहास प्रस्तुत किया गया है।

  5. 5

    भोपाल गैस त्रासदी के 40 वर्ष बाद बुधवार 1 जनवरी को यूनियन कॉर्बाइड फैक्‍ट्री से 377 टन खतरनाक कचरे को हटाने का काम शुरू हुआ है। यह जहरीला कचरा सील बंद 12 कंटेनर में भोपाल से 250 किलोमीटर दूर धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचाया जा रहा है।

  6. 6

    पिछले वर्ष दिसंबर महीने में कुल वस्तु और सेवाकर- GST संग्रह में, वर्ष 2023 की इसी अवधि की तुलना में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह एक लाख 77 हजार करोड़ रुपये हो गया है।

  7. 7

    एलपीजी कमर्शियल-गैस सिलेंडरों की कीमत में 14 रुपए 50 पैसे की कटौती की गई है। अब 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,804, मुंबई में 1,756 रुपये, कोलकाता में 1,911 रुपये और चेन्नई में 1,966 रुपये होगी। हालांकि, घरेलू रसोई गैस की 14 दशमलव दो किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतें 803 रुपये ही बनी रहेंगी।

  8. 8

    हाल ही में दिल्ली के सभी सातों भाजपा सांसदों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट करके उन्हें चार नए प्रोजेक्ट का मांग पत्र प्रस्ताव दिया है।

  9. 9

    गुजरात सरकार ने उत्तर गुजरात के मौजूदा बनासकांठा जिले को विभाजित करके वाव-थराद नामक एक नया जिला बनाने को मंजूरी दी है। यह गुजरात का 34वां जिला होगा, जिसका मुख्यालय थराद में होगा।

  10. 10

    1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ‘वितुल कुमार’ को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का नया महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। वह 31 दिसंबर, 2024 को CRPF डीजी के पद से रिटायर हुए आईपीएस अनीश दयाल सिंह की जगह लेंगे।

  11. 11

    खेल रत्न अवार्ड 2025 से किन एथलीटों को सम्मानित किया जायेगा- गुकेश डी, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार और मनु भाकर

  12. 12

    भारत के पहले ग्लास सी ब्रिज का अनावरण किस राज्य में किया गया- तमिलनाडु

  13. 13

    अर्जुन अवार्ड 2025 से कितने एथलीटों को सम्मानित किया जायेगा- 32

  14. 14

    'जम्मू कश्मीर और लद्दाख: युगों के माध्यम से' पुस्तक का विमोचन किन केन्द्रीय मंत्रियों ने किया- अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान

  15. 15

    साल 2025 का पहला शतक किस खिलाड़ी ने जड़ा- कुशल परेरा

  16. 16

    वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप का टाइटल संयुक्त रूप से किसने जीता- मैग्नस कार्लसन और इयान नेपोमनियाचची

  17. 17

    हाल ही में सीआरपीएफ का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है- वितुल कुमार

  18. 18

    संतोष ट्रॉफी के 78 वें संस्करण का टाइटल किस टीम ने जीता- पश्चिम बंगाल

  19. 19

    वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन कहां किया गया- न्यूयॉर्क

  20. 20

    भारत किस देश के साथ "सूर्य किरण" सैन्य अभ्यास का आयोजन कर रहा है- नेपाल

  21. 21

    ईरान के उप विदेश मंत्री ‘माजिद तख्‍त रावंची’ 02 जनवरी से भारत की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे।

  22. 22

    रोमानिया और बुल्गारिया बुधवार 1 जनवरी को आधिकारिक रूप से यूरोपीय संघ के शेंजेन क्षेत्र में शामिल हो गए हैं। इससे अन्य सदस्य देशों के साथ उनका भूमि सीमा नियंत्रण समाप्त हो गया है।

  23. 23

    भारत और पाकिस्तान ने बुधवार 1 जनवरी को राजनयिक स्‍तर पर एक दूसरे की हिरासत में मौजूद कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया है। 2008 में हुए द्विपक्षीय काउंसलर एक्सेस समझौते के प्रावधानों के अंतर्गत ऐसी सूचियों का आदान-प्रदान हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को किया जाता है।

  24. 24

    बांग्लादेश में चंटगांव की अदालत में 2 जनवरी को हिंदु पुजारी ‘चिन्मय कृष्णदास’ की जमानत याचिका पर सुनवाई हो सकती है। बता दें कि 3 दिसंबर को पिछली सुनवाई में कोई भी वकील उनकी तरफ से उपस्थित नहीं हुआ था।

  25. 25

    भारत और पाकिस्‍तान के बीच परमाणु प्रतिष्‍ठानों और अन्‍य सुविधाओं पर हमले की रोकथाम से संबंधित समझौते के अंतर्गत दोनों देशों ने परमाणु प्रतिष्‍ठानों और अन्‍य सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया है।

  26. 26

    हाल ही में जिम्बॉब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने देश में मृत्युदंड पर रोक लगाने के लिए बनाए गए नए कानून पर हस्ताक्षर किए हैं।

  27. 27

    ब्रिस्‍बेन इंटरनेशनल टेनिस के पुरूष डब्‍ल्‍स प्री-क्‍वार्टरफाइनल में 2 जनवरी को भारत के ऋत्‍विक चौधरी बोल्‍लिपल्‍ली और नीदरलैंडस के रॉबिन हासे का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के रिन्की हिजिकाता और जैसन कुबलेर की जोड़ी से होगा।

  28. 28

    महिला फुटबॉल में दूसरे ‘फीफा अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना मैच’ में 2 जनवरी को भारत का सामना मॉलदीव से होगा। यह मैच साढ़े तीन बजे से शुरू होगा।

  29. 29

    विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2024 में, मैग्नस कार्लसन और इयान नेपोमनियाचची ने अपना अंतिम मैच बराबरी पर समाप्त होने के बाद खिताब साझा किया है।

  30. 30

    हॉकी इंडिया लीग के दूसरे मैच में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने टीम गोनासिका को 2-1 से मात दी है।

  31. 31

    केंद्र सरकार ने बुधवार 1 जनवरी से ‘वन नेशन वन ससब्‍सक्रिप्‍शन’ (ONOS) योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्‍य विद्यार्थियों को सिंगल सब्‍सक्रिप्‍शन प्‍लेटफार्म के तहत शोधपत्रों, जरनलों और शैक्षिक सामग्री सहित व्‍यापक डिजिटल ज्ञान संसाधनों तक निर्बाध पहुंच उपलब्‍ध कराना है।

  32. 32

    वित्त मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2025 में 1 जनवरी से 31 मार्च तक लघु-बचत योजनाओं पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रहेंगी।

  33. 33

    तेलंगाना सरकार ने मेडचल और शमीरपेट तक मेट्रो रेल विस्‍तारित करने का निर्णय लिया है। इस चरण के पूरा होने पर हैदराबाद के विस्‍तारित उपनगरीय स्‍थानों तक मेट्रो रेल सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी।

  34. 34

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डाई अमोनियम फॉस्फेट-डीएपी उर्वरकों पर पोषक तत्‍व आधारित सब्‍सिडी बढाकर तीन हजार पांच सौ रुपये प्रति मीट्रिक टन करने की मंजूरी दी है।

  35. 35

    महाराष्‍ट्र सरकार ने विद्यार्थियों में पुस्‍तक पढ़ने की संस्‍कृति को प्रोत्‍साहन देने के लिए 1 जनवरी से पंद्रह दिन का राज्‍यव्‍यापी अभियान शुरू किया है।

  36. 36

    देश में कुल वार्षिक भूजल पुनर्भरण में 15 बिलियन क्यूबिक मीटर की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जबकि वर्ष 2024 में भूजल निकासी में तीन बिलियन क्यूबिक मीटर की कमी आई है।

  37. 37

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को जारी रखने का फैसला किया है।

  38. 38

    केंद्र सरकार ने ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के चंदौली और मानिकपुर के लिए 272 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है।

  39. 39

    वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार 2024 के नवंबर माह में देश के प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन में वार्षिक आधार पर 4.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

  40. 40

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का 31 दिसंबर 2024 को समापन हुआ है।

Ready to test yourself?

Take the 10-question quiz for this day and see your score.

Start quiz
Continue with...