Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 17 जुलाई 2024

19 points ~5 min revision

  1. 1

    हर वर्ष 17 जुलाई को दुनियाभर में ‘विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस’ (World Day for International Justice) मनाया जाता है।

  2. 2

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘न्यायमूर्ति एन. कोटिश्‍वर सिंह’ और ‘आर. महादेवन’ को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है।

  3. 3

    ‘अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष’ ने अपने नवीनतम पूर्वानुमान में, 2024 के लिए भारत के विकास दर को पहले के 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है।

  4. 4

    टेनिस खिलाडी ‘सुमित नागल’ एटीपी रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 68वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

  5. 5

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने एशिया की पहली स्वास्थ्य अनुसंधान संबंधी प्री-क्लिनिकल नेटवर्क सुविधा ‘ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य एवं प्रौद्योगिकी संस्थान’ का उद्घाटन किया है।

  6. 6

    महाराष्ट्र राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों में नक्सलवाद पर अंकुश लगाने के लिए ‘महाराष्ट्र स्पेशल पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट 2024’ पेश किया है।

  7. 7

    ‘जम्मू कश्मीर रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण’ ने 16 जुलाई 2024 को अपना आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया है।

  8. 8

    केंद्रीय वाणिज्य सचिव ‘सुनील बर्थवाल’ ने नई दिल्ली में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) के दो प्रमुख एमबीए कार्यक्रमों का उद्घाटन किया है।

  9. 9

    केंद्र सरकार ने ‘रॉबर्ट जेरार्ड रवि’ को ‘भारत संचार निगम लिमिटेड’ (BSNL) का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

  10. 10

    शिक्षा राज्य मंत्री ‘डॉ. सुकांत मजूमदार’ ने उच्च शिक्षा के लिए भारतीय भाषा में पाठ्यपुस्तकों के लेखन पर कार्यशाला का उद्घाटन किया है।

  11. 11

    एशिया की पहली स्वास्थ्य अनुसंधान-संबंधी "प्री-क्लिनिकल नेटवर्क सुविधा" का उद्घाटन कहां किया गया- फ़रीदाबाद

  12. 12

    एशियन डेवलपमेंट बैंक ने FY25 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान कितने पर बरकरार रखा है- 7%

  13. 13

    हाल ही में नीति आयोग का पुनर्गठन किया गया है, इसके उपाध्यक्ष कौन है- सुमन के बेरी

  14. 14

    अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है- 17 जुलाई

  15. 15

    थॉमस मुलर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया, वह किस देश के खिलाड़ी है- जर्मनी

  16. 16

    शिक्षा मंत्रालय ने किसके सहयोग से अस्मिता परियोजना की शुरुआत की है- यूजीसी

  17. 17

    यूरोपीय संसद का अध्यक्ष फिर से किसे चुना गया है- रोबर्टा मेत्सोला

  18. 18

    हाल ही में किस राज्य सरकार ने एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है- मध्य प्रदेश

  19. 19

    हाल ही में नीति आयोग का पुनर्गठन किया गया है, इसका अध्यक्ष कौन होता है- भारतीय प्रधानमंत्री

Ready to test yourself?

Take the 20-question quiz for this day and see your score.

Start quiz
Continue with...