Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 26 जून, 2024

18 points ~5 min revision

  1. 1

    हर वर्ष 26 जून को दुनियाभर में ‘अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस’ (International Anti Drug Day) मनाया जाता है।

  2. 2

    भारत ने ‘अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप’ में कुल 11 पदक जीते हैं।

  3. 3

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज ‘डेविड वॉर्नर’ (David Warner) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

  4. 4

    क्रिकेट को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम देने वाले इंग्लैंड के सांख्यिकीविद् ‘फ्रैंक डकवर्थ’ (Frank Duckworth) का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

  5. 5

    विश्व शिल्प परिषद ने ‘श्रीनगर’ को आधिकारिक तौर पर ‘विश्व शिल्प शहर’ के रूप में मान्यता दी है।

  6. 6

    चीन का मून मिशन चांग’ई-6 (Chang’e-6 Mission) चंद्रमा के सबसे अँधेरे हिस्से से मिट्टी लेकर घरती पर पहुंच गया है।

  7. 7

    केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने नई दिल्ली में ‘71वें भारत अंतरराष्ट्रीय परिधान मेले’ (आईआईजीएफ) का उद्घाटन किया है।

  8. 8

    सी-डैक और ‘अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद’ ने उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग और सम्बद्ध क्षेत्रों में मानव संसाधन विकास के लिए एक इको-सिस्टम बनाने के बारे में समझौता-प्रपत्र पर हस्ताक्षर किए है।

  9. 9

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने ‘हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट’ में एमबीए (एमबीएएचसीएचएम) कोर्स शुरू किया है।

  10. 10

    हाल ही में ‘लद्दाख’ को पूर्ण कार्यशील साक्षरता प्राप्त करने वाली प्रशासनिक इकाई घोषित किया गया है।

  11. 11

    18वीं लोकसभा का अध्यक्ष किसे चुना गया है- ओम बिड़ला

  12. 12

    वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एनसीआर में वृक्षारोपण का कितना लक्ष्य रखा है- 4.5 करोड़

  13. 13

    भारत ओलंपिक अनुसंधान और शिक्षा केंद्र का शुभारंभ कहां किया गया- गुजरात

  14. 14

    तैराकी में यूनिवर्सलिटी कोटा के माध्यम से पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए किसने क्वालीफाई किया- श्रीहरि नटराज और धनिधि देसिंघु

  15. 15

    अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने कुल कितने पदक जीते- 11

  16. 16

    हाल ही में किस राज्य ने हर जिले में 'प्रधानमंत्री उत्कृष्टता महाविद्यालय' स्थापति करने की घोषणा की है- मध्य प्रदेश

  17. 17

    ब्रिक्स गेम्स 2024 में भारत ने कुल कितने पदक जीते है- 29

  18. 18

    18वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला किस लोकसभा क्षेत्र से सदस्य है- कोटा (राजस्थान)

Ready to test yourself?

Take the 12-question quiz for this day and see your score.

Start quiz
Continue with...