करंट अफेयर्स - 03 जनवरी, 2025
31 points 2 Q&A ~8 min revision
Practice mode
Hide answers and test yourself
-
1
Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 03 जनवरी, 2025 के महत्वपूर्ण Current Affairs -
-
2
हर वर्ष 03 जनवरी को भारत में सावित्रीबाई फुले की जयंती (Savitribai Phule Jayanti 2025) मनाई जाती है। सावित्रीबाई फुले (Savitribai Phule) एक कवयित्री, महान समाज सुधारक और भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं।
-
3
31 वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस शुक्रवार 03 जनवरी से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुरु हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिन के इस आयोजन का उद्घाटन करेंगे।
-
4
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 03 जनवरी को बेंगलुरु में, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान-Nimhans के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। इस अवसर पर वे एक नए मनोचिकित्सा ब्लॉक, केंद्रीय प्रयोगशाला परिसर और छात्रावास भवन का उद्घाटन करेंगी।
-
5
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर में भीड़-भाड़ तथा प्रदूषण कम करने के लिए 12 हजार 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की है।
-
6
भारत में, वर्ष 2020 में ग्रीनहाउस गैस का कुल उत्सर्जन वर्ष 2019 की तुलना में सात दशमलव नौ तीन प्रतिशत घटा है।
-
7
सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में दिए जाएंगे।
-
8
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 02 जनवरी को नई दिल्ली में एक पुस्तक ”जम्मू कश्मीर एंड लद्दाख
-
9
कोयम्बटूर के ‘गन्ना प्रजनन संस्थान’ के वैज्ञानिकों ने गन्ने के रस का पाउडर तैयार किया है। इससे किसी भी मौसम में गन्ने के रस का आनंद लिया जा सकता है।
-
10
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम- NPCI के अनुसार यूनीफाईड पेमेन्ट इंटरफेस- UPI ने पिछले साल दिसंबर के महीने में लगभग 16 अरब 73 करोड वित्तीय लेनदेन किए है।
-
11
गृह मंत्रालय ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुपालन में कैदियों के बीच जाति-आधारित भेदभाव से निपटने के लिए मॉडल जेल मैनुअल, 2016 और मॉडल जेल तथा सुधार सेवा अधिनियम, 2023 में संशोधन किया है।
-
12
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील बृहस्पतिवार को भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। वे 03 जनवरी को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे।
-
13
भारत ने म्यांमां के साथ सीमा पर नौ किलोमीटर से अधिक की बाड़ लगाने का काम पूरा कर लिया है।
-
14
हाल ही में जापान में, साइबर हमले के कारण वेबसाइटों की सेवाएं बाधित हुई हैं।
-
15
विदेश मंत्रालय के अनुसार बांग्लादेश तटरक्षक बल 05 जनवरी को भारत के 95 मछुआरों को भारत को सौंपेगा। वहीं सद्भावना के तौर पर भारत भी बांग्लादेश के 90 मछुआरों को रिहा करेगा।
-
16
भारत ने दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित ‘वानुआतु’ में 5 लाख अमरीकी डॉलर की तत्काल राहत सहायता की घोषणा की है।
-
17
अमरीका के ‘कैलिफोर्निया प्रांत’ ने छात्रों पर होमवर्क के मानसिक तनाव को कम करने के लिए एक नया कानून पारित किया है। ये कानून 1 जनवरी 2025 से लागू हो गया है।
-
18
इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में 03 जनवरी को नॉर्थ-ईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब का मुकाबला स्पोर्टिंग क्लब से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
-
19
लद्दाख में ‘लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड एसोसियेशन’ ने कारगिल में बर्फ बनाने की एक कृत्रिम मशीन का अविष्कार किया है। इससे लद्दाख में शीतकालीन पर्यटन और खेलकूद को बढावा मिलेगा।
-
20
सबसे युवा शतरंज विश्व चैंपियन डी. गुकेश, ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर, ओलंपिक पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को इस साल 17 जनवरी को सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
-
21
हॉकी इंडिया लीग में 02 जनवरी को यूपी रुद्राज ने अपने दूसरे मैच में सूरमा हॉकी क्लब को तीन-शून्य से हराया है।
-
22
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 03 जनवरी को दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।
-
23
वर्ष 2024 में वाहनों की वार्षिक बिक्री 9 फीसदी बढ़कर 2 करोड़ 60 लाख हो गई है।
-
24
गुजरात के जामनगर में ‘मैरीन नेशनल पार्क’ (Marine National Park) में 03 जनवरी से पक्षियों की गिनती का काम शुरु हो रहा है। यह पहला मौक़ा है, जब देश में समुद्रतटीय पक्षियों की गणना की जा रही है।
-
25
महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र भूमि राजस्व संहिता, 1966 की धारा 220 में संशोधन करके 4,849 एकड़ कृषि भूमि उसके मूल मालिकों या उनके उत्तराधिकारियों को लौटाने का फैसला किया है।
-
26
उत्तराखंड सरकार और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल
-
27
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में बुनियादी ढांचे की सभी परियोजनाओं के लिए एक ‘विशिष्ट पहचान संख्या’ जारी करने का फैसला किया है। इससे इन परियोजनाओं में दोहराव रोकने और समन्वय बनाने में मदद मिलेगी।
-
28
हाल ही में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में अपने ही एक उप पुलिस अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और कई राज्यों में 20 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाकर 55 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।
-
29
दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने अपनी एमनेस्टी सुविधा के सफल संचालन की घोषणा की है। यह सुविधा एक सितंबर 2024 से शुरू की गई थी।
-
30
सर्वोच्च न्यायालय ने AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की पूजा स्थल अधिनियम, 1991 को लागू करने की मांग संबंधी याचिका को लंबित मामलों के साथ जोड़ने का निर्देश दिया है।
-
31
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (Uttarakhand Open University, Haldwani) का दीक्षांत समारोह 4 जनवरी को हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर कुल 13 शोधार्थियों को पीएचडी, 2 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक और 20 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।
Ready to test yourself?
Take the 5-question quiz for this day and see your score.