- भारत में हर वर्ष 9 मई को ‘महाराणा प्रताप जयंती’ (Maharana Pratap Jayanti) मनाई जाती है।
- ब्रिटेन की फार्मा कंपनी ‘एस्ट्राजेनेका’ ने दुनियाभर में अपनी कोविड-19 वैक्सीन की खरीद-बिक्री बंद करने का फैसला किया है।
- हाल ही में नेपाल में ‘मातातीर्थ औंसी’ यानी मातृ दिवस मनाया गया है।
- मालदीव के विदेश मंत्री ‘मूसा ज़मीर’ भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं।
- चीन ने ‘जू फेइहोंग’ को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है।
- Visa ने ‘सुजई रैना’ को भारत में कंट्री मैनेजर के रूप में नियुक्त किया है।
- ‘काइरेन विल्सन’ ने अपना पहला स्नूकर विश्व खिताब जीता है।
- केरल सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में ‘वेस्ट नाइल फीवर’ को लेकर अलर्ट जारी किया है।
- प्रशंसित उर्दू साहित्यकार ‘सलाम बिन रज्जाक’ का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
- ‘स्कॉट फ्लेमिंग’ को भारतीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
- भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी ‘मनिका बत्रा’ ने विश्व की 14वें नंबर पर काबिज जर्मनी की नीना मित्तेलहम को सऊदी स्मैश के क्वार्टर फाइनल में हरा दिया है।
- स्कूली छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए ‘दिल्ली ट्रैफिक पुलिस’ द्वारा 10 से 28 जून के बीच, ग्रीष्मकालीन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
- यू.एस.ए.टी.एफ. महोत्सव में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में तेजस्विन शंकर ने जीत हासिल की।
- भारतीय वायुसेना ने नैनीताल के जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए बांबी बकेट अभियान चलाया।
- पाकिस्तान के 'आईक्यूब कमर' चंद्र मिशन ने चीनी सहयोग के साथ उड़ान भरी।
- विश्व थैलेसीमिया दिवस 8 मई को मनाया जाता है।
- सीमा सड़क संगठन ने दशकों की सेवा और समर्पण को चिह्नित करते हुए अपना 65 वां स्थापना दिवस मनाया।
- रूस ने सामरिक परमाणु हथियार अभ्यास की घोषणा की।
- भारत ने ASBC एशियन अंडर-22 और यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 43 पदक जीते।
- चुनाव आयोग EC ने महाराष्ट्र के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर सफलतापूर्वक मतदान कराया।
- सेना और वायु सेना की खड़गा कोर्प्स ने पंजाब में संयुक्त अभ्यास पूरा किया।
- एशियन ओपन पिकलबॉल में भारत ने 3 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीते।
- CUSAT शोधकर्ताओं ने एक नई समुद्री टार्डिग्रेड प्रजाति, "बैटिलिप्स चंद्रायणी" की खोज की।
Current Affairs
General Knowledge