ईशान किशन ने रचा इतिहास, दलीप ट्रॉफी फाइनल में 150+ रन ठोकने वाले बल्लेबाज, किसने खेली सबसे बड़ी पारी?

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की और दूसरे दिन अपने रनों की संख्या को 150 के पार ले जाने में सफल रहे. ईशान ने साउथ जोन के खिलाफ फाइनल में कमाल की पारी खेलते हुए 204 गेंद पर 150 रन पूरे किए. ऐसा कर ईशान उन बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने दलीप ट्रॉफी फाइनल में 150 या उससे  ज्यादा रनों की पारी खेली है. ईशान से पहले दलीप ट्रॉफी फाइनल में 18 बल्लेबाजों ने 150 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली है. बता दें कि दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड रामन लांबा के नाम हैं जिन्होंने साल 1987 में वेस्ट ज़ोन के खिलाफ नॉर्थ ज़ोन की ओर से खेलते हुए 320 रन ठोके थे. इस मामे में दूसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं, जायसवाल ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 265 रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया है. 

दलीप ट्रॉफी फाइनल में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. पारस डोगरा-  167 रन
  2. रिद्धिमान साहा- 170 रन
  3. अजीत वाडेकर- 171
  4. मोटगनहल्ली जयसिम्हा- 171
  5. वसीम जाफर - 173
  6. रमन लांबा- 180
  7. दिनेश कार्तिक- 183
  8. मोहम्मद अजहरुद्दीन- 184
  9. केएल राहुल - 185
  10. आकाश चोपड़ा- 188
  11. यश राठौड़- 194
  12. मंसूर अली खान पटौदी- 200
  13. यूसुफ पठान- 210 नाबाद
  14. अंशुमन गायकवाड़- 216
  15. अजीत वाडेकर- 229 
  16. चेतेश्वर पुजारा- 256
  17. यशस्वी जायसवाल -265
  18. रामन लांबा (नॉर्थ ज़ोन) – 320 रन बनाम वेस्ट ज़ोन, 1987

ईशान किशन के साथ मिलकर कुमार कुशाग्र ने 230 रन की पार्टनरशिप की, कुशाग्र132 गेंद पर 101 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, कप्तान ईशान एक छोर से बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं. यदि ईशान फाइनल में दोहरा शतक जमाने में सफल रहते हैं तो वह दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले 7वें बल्लेबाज बन जाएंगे. ऐसा कर ईशान, जायलवाल के साथ दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे.  

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार

साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश

ये भी पढ़ें-अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी ओपनर, ईशान किशन नंबर 6 पर, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

ये भी पढ़ें-92.97m वाले अरशद टॉप पर, 92.62m के साथ पथिरागे पीछे, नीरज को झटका, एशिया के 5 सबसे बेहतरीन जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- अजीत अगरकर के सामने चमके वैभव सूर्यवंशी, सिराज पर बरसाए रन, क्या ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए ठोकी दावेदारी?

ये भी पढ़ें-नीरज चोपड़ा- रोहित यादव के बाद 17 साल के जैवलिन थ्रोअर कृष्ण चंद्र ने रचा इतिहास, यूथ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड