SA vs AUS हाई-वोल्टेज टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, 3 साल से शतक ना लगाने वाला खिलाड़ी शामिल

Australia Test Squad For SA Tour: ऑस्ट्रेलिया ने अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में होने वाली तीन मैचों की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाजों से भरी टीम का ऐलान किया है। इसमें बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का टीम में बने रहना एक खास बात है। आईसीसी के मुताबिक, लॉर्ड्स में पिछले साल हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद यह दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला होगा। यह तय करने में अहम भूमिका निभाएगा कि कौन सी टीमें अगले साल ओवल में होने वाले फाइनल में पहुंचेंगी।

ऑस्ट्रेलिया ने 16 खिलाड़ियों की टीम में अपने सभी अनुभवी तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। वहीं, खराब फॉर्म के बावजूद बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को टीम में बनाए रखा गया है। जुलाई 2023 के बाद से इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कोई शतक नहीं लगाया है। 2023 से खेले गए 22 मैचों में उनका औसत 30 से कम रहा है।

लाबुशेन उस बल्लेबाज़ी ग्रुप का हिस्सा हैं जिसमें ट्रैविस हेड, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ और कूपर कोनोली शामिल हैं। साथ ही, ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और ब्यू वेबस्टर को भी इस सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है, जो 9 अक्टूबर को डरबन में शुरू होगी।

टीम में तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज का हिस्सा नहीं थे। कोनोली, मैथ्यू कुहनेमैन और माइकल नेसर को प्लेइंग ग्रुप में अतिरिक्त कवर के तौर पर जोड़ा गया है, ताकि दक्षिण अफ्रीका में मिलने वाले अलग-अलग तरह के हालात का सामना किया जा सके।

ICC के हवाले से सेलेक्टर प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा, "यह तीन मैचों की एक छोटी सीरीज़ है, जो छह वनडे इंटरनेशनल मैचों के ठीक बाद हो रही है और हर मैच के बीच बहुत कम ब्रेक है। यह टीम हर टेस्ट और अलग-अलग तरह के हालात का सामना करने के लिए संतुलन और विकल्प देती है।"

2018 की विवादित सीरीज के बाद यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रहा है। उस दौरे वाली टीम के सिर्फ पांच खिलाड़ी - कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ और मैट रेनशॉ - ही इस बार भी टीम का हिस्सा हैं।

ऑस्ट्रेलिया अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में पहले स्थान पर है, जबकि मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में बांग्लादेश के साथ इस महीने की शुरुआत में 1-1 से सीरीज ड्रॉ कराने के बाद उतरेगा।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैमाइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर, थ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन और नाथन लियोन।

दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

पहला टेस्ट: 9-13 अक्टूबर, डरबन

दूसरा टेस्ट: 18-22 अक्टूबर, गेबेरहा

तीसरा टेस्ट: 27-31 अक्टूबर, जोहान्सबर्ग

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें हिंदी में पढ़ें और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ जैसे कि बिज़नेस, एंटरटेनमेंट, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, एजुकेशन और वायरल Times Now Navbharat पर।