पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, विद्रोहियों के आगे पुलिस फेल, मुनीर की सेना भी हुई बेबस

पाकिस्तान के कोहट में कैसा हमला हुआ जिससे पाकिस्तान की सेना 24 घंटे बाद तक भी रोक नहीं पाई। पाकिस्तान में अभी भी ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें उसके ही पाले हुए आतंकी उसे खंडखंड करने पर तुले हैं। नमस्कार, जी मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आपके साथ मैं हूँ आयुष तुर्यवंशी। पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा जो कि अफगानिस्तान से लगा है। यहाँ कोहाट में मस्जिद के पास पुलिस परिसर पर आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या 31 हो गई है और मृतकों में 16 पुलिसकर्मी शामिल हैं। हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। चौंकाने वाली बात अभी भी ऑपरेशन पूरा नहीं हुआ। हमला शुक्रवार जुमे के दिन दोपहर को हुआ था। पुलिसकर्मी और उनके परिवार के लोग मस्जिद में जुमे की नमाज़ पढ़ने गए थे। आत्मघाती हमलावर विस्फोटक से भरी कार को लेकर पहुंचे। पहुंचे और कार मस्जिद की दीवार से टकराकर धमाका किया। लेकिन 24 घंटे बाद भी सशस्त्र विद्रोही अभी भी कम्पाउंड में हैं और जब लोकल पुलिस इस ऑपरेशन को पूरा नहीं कर पाई तो पाक आर्मी की 9th इन्फेंट्री डिवीज़न को भी बुलाना पड़ा। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इसके बाद भी ऑपरेशन पूरा नहीं हुआ। अभी भी विद्रोही इस परिसर में कब्जा जमाए हुए हैं और पाकिस्तानी सेना नाकाम है। एक वरीष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक कई हमलावर अभी भी परिसर के स्पेशल ब्रांच की मारत में छिप गए हैं। पुलिस और उनके बीच रात भर गोलीबारी हुई और सुबह होते ही फिर से हमले का दौर शुरू हुआ। पाकिस्तान में रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने बताया कि बॉम्ब ब्लास्ट की सूचना के बाद टीम पहुंची थी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन धमाका तब हुआ जब लोग मस्जिद में नमाज़ पढ़ने के लिए पहुंचे थे और धमाका इतना भयानक था कि पूरा इलाका का आसपास की इमारतों में भी तबाही हुई। नहीं बल्कि आसपास के कई बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। यानी एक तो रेस्क्यू करने की चुनौती है, जो मलबे में दबे हैं, उनको निकालने का चैलेंज है और दूसरी तरफ विद्रोहियों की गोलियों से इनको खुद को भी बचाना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ लोकल आईजी जुल्फिकार हमीद ने बताया कि धमाके के बाद हथियार बंद विद्रोहियों के साथ पुलिसकर्मियों की गोलीबारी लगातार चल रही है। कायम के मददगारों को भयानक अंजाम भुगतना होगा। हालांकि सारी गीदड़ भभकी भी काम नहीं आ रही है। ऑपरेशन जारी है। विद्रोही छिपे हुए हैं और पाक सेना के सामने बहुत बड़ा चैलेंज है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहैल आफदी ने घटना की निंदा की। एक बयान में कहा कि बेगुनाहों को निशाना बनाना अफसोसजनक है। उन्होंने धमाके की जांच के निर्देश दिए हैं और संबंधित पुलिस अधिकारियों से मामले में डीटेल रिपोर्ट मांगी है और फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन भी चल रहा है। साथ ही पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल करेगी। रिपोर्ट यहाँ सौंपी जाएगी, लेकिन ज़ाहिर है पाकिस्तान ने ही आतंकियों को शरण वक्तव्य पर दी है और वही इसके लिए नासूर बने हैं। धमाके से मस्जिद नहीं बल्कि परिसर की दूसरी इमारतों को नुकसान पहुंचा। मस्जिद की दीवार गिरी। कुछ लोग दबे हैं। घटनास्थल से जो सामने आई तस्वीर है, उसमें भी बड़ी संख्या में ईंट, पत्थर और टूटी हुई दीवारें दिखाई दे रही हैं। जहाँ हमला हुआ, दरअसल वो कोई सामान्य पुलिस चौकी नहीं थी। कोहाट का ओल्ड पुलिस लाइन परिसर था। जिला स्तर का ये बड़ा पुलिस मुख्यालय है। यहाँ आतंकवाद के खिलाफ़ कार्रवाई करने वाले काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट यानी कि सीटीडी और स्पेशल ब्रांच और पुलिस की दूसरे यूनिट्स के भी ऑफिसर्स हैं। यही वजह है कि हमलावारों ने सिर्फ पुलिस को निशाना नहीं बनाया बल्कि पूरे मुख्यालय को एक तरह से टारगेट किया और मारे जाने वालों में भी ज्यादातर पुलिस वाले या उनके परिवार के लोग थे। हमले के बाद एत्तिहादउलमुजाहिदीन पाकिस्तान नाम के संगठन ने इसकी जिम्मेदारी लेने का दावा किया। ये संगठन हाफिज गुल बादर से जुड़े गुट के नेतृत्व वाला बताया गया है और ये विद्रोही संगठन मुख्य रूप से पाकिस्तानी तालिबान टीटीपी से अलग हुआ एक ग्रुप है और स्थानीय आतंकियों का एक ग्रुप जिसके साथ खतरनाक गठजोड़ किया है। उसका टारगेट एक ही है, पाकिस्तानी जवानों को निपटाते रहना। 2025 से लेकर इसने अब तक कई हमले किए हैं, जिसमें पाकिस्तानी जवान मारे गए। पाकिस्तान के अधिकारियों ने बढ़ रहे आतंकी हमलों के लिए अफगानिस्तान से सक्रिय आतंकियों को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि ज़ाहिर है, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इन आरोपों को हमेशा खारिज किया और बताया कि खुद ये पाकिस्तान की करतूत है। लेकिन सच यही है कि पाकिस्तान खुद इन आतंकियों को पालता रहा है, जो अब खुद पाकिस्तान को ही डस रहे हैं, पाकिस्तान को ही जख्म दे रहे हैं और पाकिस्तानियों को ही मार रहे हैं। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही, बाकी तमाम खबरों के लिए आप जुड़े रहिए जी न्यूज़ के साथ।