अभिषेक, इशान, संजू, वैभव, बटलर, ब्रुक, फरहान में कौन है बेस्ट टी20I बैटर, मोहम्मद कैफ ने बताया नाम और कारण

वर्ल्ड क्रिकेट में टी20आई प्रारूप में इस वक्त एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली, आक्रामक बल्लेबाज मौजूद हैं और उनमें से किसी एक को बेस्ट करार देना आसान नहीं है, लेकिन भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने बताया कि अभिषेक शर्मा, इशान किशन, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, जोस बटलर, हैरी ब्रुक, साहिबजादा फरहान जैसे बल्लेबाजों में से कौन बेस्ट है साथ ही उन्होंने इसका कारण भी बताया।

मोहम्मद कैफ से क्रिकबज पर इस वक्त के टी20आई के बेस्ट बल्लेबाज के बारे में पूछा गया और उन्होंने इसका जवाब दिया। कैफ के सामने अभिषेक की तुलना में कई बल्लेबाजों का नाम दिया गया, लेकिन उन्होंने सभी नामों को सिरे से खारिज कर दिया और अभिषेक को टी20 प्रारूप का बेस्ट बल्लेबाज करार दिया। हालांकि वैभव का नाम सामने आने पर उन्होंने कहा कि ये मुश्किल है, लेकिन फिर बाद में उन्होंने अभिषेक को ही बेस्ट बैटर करार दिया।

कैफ ने अभिषेक को बताया टी20 का बेस्ट बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा और फिल साल्ट- अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा और डेवाल्ट ब्रेविस- अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा और जोस बटलर- अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा और इशान किशन- अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड- अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा और साहिबजादा फरहान-अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा और हैरी ब्रुक- अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा और टिम डेविड- अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी- अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा और मिचेल मार्श- अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा और फिन एलन- अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन- अभिषेक शर्मा

मोहम्मद कैफ ने कहा कि अभिषेक शर्मा कई साल से आईपीएल में खेल रहे हैं। इंडिया टीम के लिए टी20आई में नंबर 1 बैटर भी रहे हैं। पिछले तीन,चार या पांच साल से उनका जो फेज रहा है और जिस निरंतरता के साथ वो बैटिंग कर रहे हैं इस वजह से मैंने उन्हें सबसे आगे रखा है। आप देखो को वो 30 गेंदों पर 80 रन, 250 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, वो जब भी 30 से ऊपर रन करते हैं तो टीम की जीत तय होती है और टीम की जीत में उनका योगदान हमेशा होता है।

संजू सैमसन हैं इशान किशन से आगे, अभिषेक शर्मा नंबर 1; एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

भारत की तरफ से एक टी20आई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जबकि इस सूची में संजू सैमसन, इशान किशन से आगे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)