Big Boss 20: गुस्साए सलमान खान ने बीच शो में उतार दी शर्ट और कैप, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, 'सीने में दर्द' वाले प्रोमो पर उखड़े
Salman Khan Health: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के स्पेशल वीकेंड का वार एपिसोड के बाद अपनी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चिंताओं पर विराम लगा दिया है। सलमान ने स्पष्ट किया है कि ऊपरवाले की कृपा से उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है और बिग बॉस के एक हालिया प्रोमो के कारण प्रशंसकों में भ्रम पैदा हो गया था।
शो के दौरान क्या हुआ था?
एपिसोड के दौरान सलमान खान शो के बीच में अपने दिल पर हाथ रखते हुए नजर आए। इसके बाद उन्हें बोलने में तकलीफ हुई और वे मंच पर लेट गए और डॉक्टर को बुलाने की बात कही। इस घटनाक्रम से दर्शक और उनके प्रशंसक बेहद चिंतित हो गए थे। सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो शेयर होने लगे और फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे।
सलमान खान की सफाई
बढ़ती अफवाहों और चिंता के बीच, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान जारी कर स्थिति साफ की। सलमान ने लिखा, भगवान की कृपा से मेरी सेहत में कोई खराबी नहीं है। सलमान ने 'बिग बॉस' के प्रोमो की एडिटिंग पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रोमो को काटा गया, उससे ऐसा लगा कि वे सचमुच किसी स्वास्थ्य संकट से गुजर रहे हैं।
घटना का असल कारण
सलमान ने बताया कि यह पूरा ड्रामा कंटेस्टेंट काजी को सीख देने के लिए था। काजी घर के अंदर अपने स्वास्थ्य का नाटक करके मनोरंजन कर रहे थे, जिससे अन्य 15 घरवाले अनजान होकर चिंतित हो गए थे। सलमान उन्हें समझा रहे थे कि स्वास्थ्य का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करना गलत है। उन्होंने लिखा, प्रोमो ने उस पूरे मकसद को ही खत्म कर दिया और ऐसा लगा कि मैं भी वही कर रहा हूं जो काजी ने किया था। वह दर्द सिर्फ काजी को यह दिखाने के लिए था कि उन्होंने जो किया वह गलत था।
ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
इसी एपिसोड के दौरान सलमान खान सोशल मीडिया ट्रोलर्स पर भी काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने अभिनेत्रियों और कलाकारों के रंग-रूप को लेकर ट्रोल करने वालों को आड़े हाथों लिया। अपनी हेल्थ और लुक (गंजे होने की अफवाहों) पर चल रही अटकलों का जवाब देते हुए सलमान ने मंच पर ही अपनी टोपी और टी-शर्ट उतार दी। ट्रोलर्स को सीधी चुनौती देते हुए सलमान ने कहा, तुम लोग मुझे ट्रोल करना चाहते हो? मैं दिखाता हूं। कोई एब्स नहीं हैं, मेरा लुक देखो; अब मुझे ट्रोल करना चाहते हो? जाओ, करो ट्रोल।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें हिंदी में पढ़ें और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ जैसे कि बिज़नेस, एंटरटेनमेंट, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, एजुकेशन और वायरल Times Now Navbharat पर।