हूतियों से मार खा रहे सऊदी अरब को तुर्की भेजेगा सैन्य मदद, एर्दोगन के मंत्री ने मक्का समझौते के तहत की पेशकश

अंकारा: सऊदी अरब पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के तेज होते हमलों के बीच तुर्की ने रियाद को सैन्य मदद की पेशकश की है। तुर्की के विदेश मंत्री हकन फिदान ने शनिवार को कहा कि अंकारा रियाद के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है और हूती हमलों का मुकाबला करने के लिए सैन्य मदद को तैयार है। फिदान ने इस मामले में तकनीकी सैन्य सहायता का खास जिक्र किया और कहा कि ये मदद हाल ही में हुए मक्का रक्षा समझौते के तहत हो सकती है।

कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें!

सऊदी को सैन्य मदद का भरोसा

तुर्की के न्यूज चैनल NTV से फिदान ने कहा, "हम देख रहे हैं कि सऊदी अरब की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता पर बहुत गंभीर हमले हो रहे हैं। हमारे समझौते में एक गठबंधन करार शामिल है। उनकी कुछ सैन्य जरूरतें हो सकती हैं, खासकर कुछ तकनीकी मामले में। हमें इन्हें पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।"

तुर्की पर बढ़ रहा दबाव

तुर्की का बयान ऐसे समय में आया है जब उस पर मक्का समझौते के तहत सऊदी अरब की सैन्य मदद करने को लेकर दबाव बढ़ रहा है। तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने पिछले महीने मक्का में एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते में कहा गया है कि इन तीनों देशों में से किसी एक के खिलाफ आक्रामकता को तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।

फिदान ने कहा कि यह समझौता सऊदी अरब के प्रति तुर्की की प्रतिबद्धता को दिखाता है। तुर्की के विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका और ईरान की लड़ाई में सऊदी अरब को नहीं घसीटा जाना चाहिए, क्योंकि रियाद की इस युद्ध में शामिल होने की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा कि तुर्की ने सभी पक्षों को लड़ाई कत्म करने के मकसद से प्रस्ताव भेजे हैं, लेकिन इस बारे में और जानकारी नहीं दी।

हूतियों का सऊदी पर हमला

इस बीच सऊदी अरब के खिलाफ हूतियों के हमले लगातार जारी हैं। शनिवार को हूतियों ने दावा किया कि उन्होंने मिसाइलों और ड्रोन से रियाद में संवेदनशील इलाके में हमला किया है। यह दावा सऊदी राजधानी रियाद के मुख्य हवाई अड्डे के बास आग की लपटें और धुएं का गुबार देखे जाने के कुछ घंटों बाद किया गया।

क्या आपका नाम आपकी तरक्की रोक रहा है? - अपना सही नाम जानें

नवभारत टाइम्स के साथ लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहें। सिटी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़ और स्पोर्ट्स न्यूज़ की सभी ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरें पाएं। एंटरटेनमेंट न्यूज़, टीवी न्यूज़ और लाइफस्टाइल टिप्स के लिए भी नवभारत टाइम्स विजिट करें।