कार्लोस अल्काराज ने पहली बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन, चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, जोकोविच हारे

Australian Open 2026: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स फाइनल में 22 साल के युवा सनसनी कार्लोस अल्काराज ने इतिहास रच दिया है. स्पेन के स्टार खिलाड़ी ने दिग्गज नोवाक जोकोविच को हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताब पर कब्जा किया. इसके साथ ही अल्काराज टेनिस के चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. मेलबर्न के हार्ड कोर्ट में खेले गए फाइनल में अल्काराज ने जोकोविच को 6-2, 6-3 और 7-5 से हराकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की.

22 साल के स्पैनिश सनसनी कार्लोस अल्काराज ने अभी तक विम्बलडन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन अपने नाम किया था, लेकिन अब उन्होंने इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियन ओपन को भी जोड़कर इतिहास रच दिया है. वो इतनी कम उम्र में टेनिस के चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, 38 साल के दिग्गज नोवाक जोकोविच का 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना एक बार और टूट गया.

जोकोविच पर भारी पड़े अल्काराज

कार्लोस अल्काराज ने नोवाक जोकोविच को चार सेटों में हराकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता और ओपन एरा में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बन गए. वहीं, नोवाक जोकोविच को पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा है. 

फाइनल में हारने के बाद जोकोविच ने कहा, ''कार्लोस, आप जो कर रहे हैं वह ऐतिहासिक और महान है. आपके करियर में अभी बहुत समय बाकी है और मुझे पूरा यकीन है कि अगले 10 सालों में आपसे कई बार मुलाकात होगी.'' 

खत्म हुआ जोकोविच का आसाधरण वर्चस्व

यह सोचना अविश्वसनीय है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में नोवाक जोकोविच की यह पहली हार है। ऑस्ट्रेलियन ओपन में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा था (10-0) और 38 साल की उम्र में आखिरकार उन्हें एक युवा खिलाड़ी ने हरा दिया.