22 दिसंबर का इतिहास (22 December Ka Itihas)
देश और दुनिया में 22 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 22 दिसंबर का इतिहास जानेंगे।
22 दिसंबर को इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी हैं जिनमें राजनीति, विज्ञान, संस्कृति और युद्ध शामिल हैं। प्राचीन साम्राज्यों के महत्वपूर्ण क्षणों से लेकर कला के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियों तक, यह दिन मानवता की विविध उपलब्धियों और चुनौतियों का एक झलक प्रदान करता है।
22 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1882 में आज ही के दिन थॉमस एडिसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया था। 1851 में 22 दिसंबर के दिन ही देश में पहली मालगाड़ी रुड़की से चलाई गई थी।
22 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
23-
2010
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तख़त कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।
-
2008
सशक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
-
2007
फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।
-
2006
भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
-
2005
ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
-
2002
दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।
-
1989
रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार।22 दिसंबर के दिन ही चाड ने संविधान अपनाया था।
-
1978
थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
-
1975
'दो आँखें बारह हाथ', 'झनक-झनक पायल बाजे', 'गूंज उठी शहनाई', 'संपूर्ण रामायण', 'गुड्डी' और 'आशीर्वाद' जैसी फिल्मों में संगीत देने वाले वसंत देसाई का निधन हुआ।
-
1971
तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
-
1966
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना 'जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई थी।
-
1961
अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
-
1957
ओहायो के कोलंबो चिड़िया घर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़िया घर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।
-
1947
इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
-
1941
यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रुजवेल्ट और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विस्टन चर्चिल दूसरे विश्व युद्ध के दौरान चर्चा करने के लिए वॉशिंगटन में मिले।
-
1940
मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
-
1937
1937 में 22 दिसंबर के दिन न्यूयार्क में द लिंकन टनल यात्रा के लिए खोल दिया गया था।
-
1910
अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
-
1885
1885 में 22 दिसंबर के दिन ही ईतो हीरोबूमि जापान के पहले प्रधानमंत्री बने थे।
-
1882
थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
-
1851
भारत में पहली मालगाड़ी रुड़की से पिरन के बीच चलाई गई।
-
1843
रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
-
1241
मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर क़ब्ज़ा किया।
22 दिसंबर को जन्में व्यक्ति
5-
1953
आज ही के दिन गुरु रामकृष्ण परमहंस की पत्नी और आध्यात्मिक साथी शारदा देवी का जन्म हुआ था।
-
1948
पंकज सिंह
समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।
-
1887
श्रीनिवास अयंगर रामानुजन, प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ।
-
1866
मौलाना मज़हरुल हक़
स्वतंत्रता सेनानी थे।
-
1666
गुरु गोविंद सिंह
सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरु।
22 दिसंबर को हुए निधन
3-
2014
माधवी सरदेसाई
महिला साहित्यकार जो कोंकणी साहित्यिक जर्नल 'जाग' की संपादक थीं।
-
1975
वसन्त देसाई
भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
-
1958
तारकनाथ दास
भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।
22 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
1- राष्ट्रीय गणित दिवस (रामानुजम स्मृति दिवस)