13 दिसंबर का इतिहास (13 December Ka Itihas)
देश और दुनिया में 13 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 13 दिसंबर का इतिहास (13 December Ka Itihas) जानेंगे।
13 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1921 में आज ही के दिन ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया था। 1955 में 13 दिसंबर के दिन ही भारत और सोवियत संघ ने पंचशील प्रकाशन को स्वीकार किया था। 2004 में आज ही के दिन इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता शुरू हुई थी।
13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
26-
2012
नेत्रहीन ट्वेंटी-20 विश्वकप के फ़ाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 30 रनों से हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।
-
2008
जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57% मतदान हुआ।
-
2007
श्रीलंकाई सेना व लिट्टे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।
-
2006
150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।
-
2004
इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।भूतपूर्व चिली तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे अपहरण और नरसंहार के नौ आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।
-
2003
भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।
-
2002
यूरोपीय संघ ने तुर्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित समझौते को अपनी मंजूरी दी।यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातेविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोविनिया इसमें शामिल किए गए।
-
2001
दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला।इस्रायल ने यासर अराफात से सम्पर्क तोड़े।
-
1998
महात्मा रामचन्द्र वीर को कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से "भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
-
1996
कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये।
-
1995
दक्षिण लंदन के ब्रिक्सटन में पुलिस हिरासत में एक अश्वेत व्यक्ति की मौत के बाद सैकड़ों श्वेत और अश्वेत युवक सड़कों पर उतर आए और तोड़फोड़ की तथा दुकानों तथा कारों को आग लगा दी।
-
1989
गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।
-
1981
पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
-
1977
माइकल फरेरा ने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में नये नियमों के तहत 1149 अंक का सर्वाधिक ब्रेक लगाया।
-
1974
माल्टा गणतंत्र बना।
-
1961
मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।
-
1959
आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।
-
1955
भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।
-
1937
चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।
-
1921
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन 'प्रिंस ऑफ वेल्स' ने किया था।
-
1921
वाशिंगटन सम्मेलन के दौरान अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन, जापान और फ्रांस के बीच फॉर पॉवर संधि पर दस्तख्त हुये। इसमें किसी बड़े सवाल पर दो सदस्यों में विवाद होने पर चारों देशों से सलाह करने का प्रावधान किया गया।
-
1920
नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।
-
1916
आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत।
-
1772
नारायण राव सतारा के पेशवा बने।
-
1675
सिक्ख गुरु तेग बहादुर दिल्ली में शहीद हुए।
-
1232
गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर क़ब्ज़ा किया।
13 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
8-
1955
मनोहर पर्रीकर
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
-
1954
हर्षवर्धन (राजनेता)
भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं में से एक हैं।
-
1936
आग़ा ख़ाँ चतुर्थ
शिया इमामी इस्मायली मुस्लिम के 49वें इमाम हैं।
-
1930
शरद कुमार दीक्षित
भारतीय मूल के अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन थे।
-
1928
डी. वी. एस. राजू
भारतीय फिल्म निर्माता थे।
-
1926
कमल नारायण सिंह
भारत के भूतपूर्व 22वें मुख्य न्यायाधीश थे।
-
1925
लक्ष्मीचंद जैन
भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।
-
1903
इलाचन्द्र जोशी
हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता।
13 दिसंबर को हुए निधन
2-
1986
स्मिता पाटिल
हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
-
1048
अलबेरूनी
एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।
13 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
2- अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)
- हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)