Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 20 जून, 2024

18 points ~5 min revision

  1. 1

    हर वर्ष 20 जून को दुनियाभर में ‘विश्व शरणार्थी दिवस’ (World Refugee Day) मनाया जाता है।

  2. 2

    ‘थाईलैंड’ समलैंगिक विवाह को मंजूरी देने वाला एशिया का तीसरा देश बना है।

  3. 3

    उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में गिद्धों की ‘एशियन किंग प्रजाति’ के लिए दुनिया का पहला संरक्षण और प्रजनन केंद्र स्थापित किया जाएगा।

  4. 4

    सीईआरटी-इन और ‘मास्टरकार्ड इंडिया’ (Mastercard India) ने देश में वित्तीय क्षेत्र की साइबर-अनुकूलन क्षमता बढ़ाने के लिए साइबर सुरक्षा सहयोग समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

  5. 5

    इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने दूरदराज के क्षेत्रों में ग्राहकों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘रिया मनी ट्रांसफर’ (Ria Money Transfer) के साथ साझेदारी की है।

  6. 6

    प्रख्यात बाल फिल्म निर्माता ‘विनोद गनात्रा’ को फिल्मों में उनके योगदान के लिए दक्षिण अफ्रीका के नेल्सन मंडेला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

  7. 7

    बीजू जनता दल अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ‘नवीन पटनायक’ ओडिसा विधानसभा में विपक्ष के नेता बने हैं।

  8. 8

    जर्मनी में ‘बॉन जलवायु सम्मेलन 2024’ का आयोजन किया जाएगा।

  9. 9

    इतिहासकार ‘पी. थंकप्पन नायर’ (P. Thankappan Nair) का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

  10. 10

    ‘अजीत कुमार केके’ धनलक्ष्मी बैंक के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने है।

  11. 11

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वधावन बंदरगाह को मंजूरी दे दी, यह महाराष्ट्र राज्य में बनाया जायेगा।

  12. 12

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का थीम 'स्वयं और समाज के लिए योग' (Yoga for Self and Society) है।

  13. 13

    टी-20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ संदीप लामिछाने बने है।

  14. 14

    हाल ही में दिल्ली एम.सी.डी. कमिश्नर के तौर पर अश्विनी कुमार को नियुक्त किया गया है।

  15. 15

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार राज्य में नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन किया।

  16. 16

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में खरीफ की फसलों के लिए MSP में वृद्धि की है।

  17. 17

    पावो नूरमी गेम्स 2024 एथलेटिक्स मीट में पुरुषों के जैवलिन इवेंट में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता।

  18. 18

    प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक पी थंकप्पन नायर का हाल ही में निधन हो गया।

Ready to test yourself?

Take the 20-question quiz for this day and see your score.

Start quiz
Continue with...