Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 17 जून, 2024

18 points ~5 min revision

  1. 1

    हर वर्ष 17 जून को दुनियाभर में ‘विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस’ (World Day to Combat Desertification and Drought) मनाया जाता है।

  2. 2

    ICC T-20 क्रिकेट विश्वकप में पाकिस्तान ने ‘आयरलैंड’ को तीन विकेट से हराया है।

  3. 3

    हिंदी लेखक ‘गौरव पांडे’ को साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2024 प्रदान किया जाएगा।

  4. 4

    ‘मध्य प्रदेश’ के दो सीएम राइज़ स्कूलों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 10 स्कूलों में चुना गया है।

  5. 5

    अमरीका और भारत की रणनीतिक साझेदारी फोरम की 7वीं वार्षिक लीडरशिप शिखर बैठक ‘वांशिगटन’ में शुरू होगी।

  6. 6

    भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने ‘अभ्यास रेड फ्लैग 2024’ में सफलतापूर्वक भाग लिया है।

  7. 7

    भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद भवन परिसर में नवनिर्मित ‘प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन किया है।

  8. 8

    भारत और ‘कंबोडिया’ के बीच पहली सीधी अंतर्राष्‍ट्रीय उडान सेवा की शुरूआत हुई है।

  9. 9

    भारतीय ऑफ-स्पिनर ‘रविचंद्रन अश्विन’ ने अपनी आत्मकथा ‘आई हैव द स्ट्रीट्स: ए कुट्टी क्रिकेट स्टोरी’ का विमोचन किया है।

  10. 10

    ‘केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड’ ने भारतीय सीमा शुल्क के नाम पर की जाने वाली धोखाधड़ी के खिलाफ अभियान चलाया है।

  11. 11

    कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसा पश्चिम बंगाल राज्य में हुआ है।

  12. 12

    दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर भारतीय रेलवे ने पहला ट्रायल रन पूरा किया, यह चिनाब नदी पर है।

  13. 13

    बिनसर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल की आग को नियंत्रित करने के लिए MI17 हेलीकॉप्टर भारतीय वायु सेना ने तैनात किया।

  14. 14

    गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य हाल ही में चर्चा में रहा, यह मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है।

  15. 15

    हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम श्री पर्यटन हवाई सेवा का उद्घाटन किया।

  16. 16

    दक्षिण अफ़्रीकी संसद द्वारा दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति के रूप में सिरिल रामफोसा को पुनः निर्वाचित किया गया।

  17. 17

    JIMEX अभ्यास का आठवां संस्करण साल 2024 में आयोजित किया जा रहा है।

  18. 18

    एक्सरसाइज 'रेड फ्लैग 2024' का दूसरा संस्करण यूएस में एइलसन एयर फ़ोर्स बेस, अलास्का आयोजित किया गया।

Ready to test yourself?

Take the 21-question quiz for this day and see your score.

Start quiz
Continue with...