Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 19 जनवरी, 2025

25 points ~7 min revision

  1. 1

    भारत के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में हर वर्ष 19 जनवरी को ‘कोकबोरोक दिवस’ (Kokborok Day 2025) मनाया जाता है। यह दिन त्रिपुरा की आधिकारिक भाषा कोकबोरोक को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

  2. 2

    राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (National Disaster Response Force) का 19 जनवरी को 19वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। NDRF की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी।

  3. 3

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 19 जनवरी को आकाशवाणी पर मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 118 वीं कडी होगी।

  4. 4

    संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा। वहीं सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने से होगी। जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

  5. 5

    हाल ही में केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह चौधरी ने नई दिल्ली में ‘सोलर मोबाइल वैन ट्रेनिंग यूनिट्स’ का शुभारंभ किया है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना है।

  6. 6

    केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 18 जनवरी को कठुआ के खेल स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का वर्चुअल उद्घाटन किया है।

  7. 7

    ज़ोरान मिलानोविच को हाल ही में क्रोएशिया में राष्ट्रपति चुनाव में दूसरा कार्यकाल मिला।

  8. 8

    हाल ही में नाइजीरिया में एक ईंधन टैंकर विस्फोट में 77 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई।

  9. 9

    यमन में हाल ही में गैस स्टेशन विस्फोट में 15 लोगों की मृत्यु और 67 से अधिक लोग घायल हुए।

  10. 10

    QS World Future Skills Index 2025 में भारत को डिजिटल कौशल के लिए दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

  11. 11

    8 वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है।

  12. 12

    हाल ही में भारतीय नौसेना ने नई दिल्ली में 'नौसेना नागरिकों का वर्ष' समारोह आयोजित किया।

  13. 13

    हाल ही में पुणे में पहली बार सेना दिवस परेड आयोजित की गई।

  14. 14

    ओडिशा सरकार ने आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों को ₹20,000 मासिक पेंशन की घोषणा की।

  15. 15

    'वन प्लेट, वन बैग' अभियान प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ के लिए शुरू किया गया है।

  16. 16

    नवाफ सलाम को हाल ही में लेबनान के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

  17. 17

    थाईलैंड ने प्लास्टिक कचरे के आयात पर प्रतिबंध 2025 तक लगाने की घोषणा की है।

  18. 18

    'परशुराम कुंभ मेला 2025' का आयोजन अरुणाचल प्रदेश में किया जा रहा है।

  19. 19

    गुगल और बोस्‍टन कंसल्टिंग ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मोबिलिटी उद्योग के वर्ष 2030 तक दोगुना होने और 600 अरब अमरीकी डॉलर को पार करने की संभावना है।

  20. 20

    गजा में इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौता रविवार 19 जनवरी को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे से लागू हो जाएगा। इससे पहले इजरायल की सुरक्षा-कैबिनेट ने हमास के साथ बंधकों की रिहाई और युद्ध विराम समझौते को मंजूरी दी है।

  21. 21

    रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन और ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने मॉस्‍को में द्विपक्षीय वार्ता के बाद एक नए व्‍यापक सामरिक भागीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं।

  22. 22

    श्रीलंका में जाफना के सांस्कृतिक केंद्र का नाम बदलकर ‘तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र‘ रखने की घोषणा की गई है। वहीं यह निर्णय महान तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि तथा उनके सम्‍मान में लिया गया है।

  23. 23

    खो-खो विश्व कप 2025 में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में आज 19 जनवरी को उनका मुकाबला नेपाल से होगा।

  24. 24

    ICC अंडर-19 महिला T20 क्रिकेट विश्व कप में 19 जनवरी को भारत का पहला मुकाबला वेस्‍टइंडीज से होगा।

  25. 25

    हाल ही में इजराइल की कैबिनेट ने हमास के साथ गाजा पट्टी में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के लिए एक समझौते को मंजूरी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह समझौता रविवार से लागू होगा।

Ready to test yourself?

Take the 10-question quiz for this day and see your score.

Start quiz
Continue with...