करंट अफेयर्स - 18 जनवरी, 2025
28 points 3 Q&A ~7 min revision
Practice mode
Hide answers and test yourself
-
1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वामित्व योजना के अंतर्गत 65 लाख से अधिक ‘संपत्ति कार्ड’ (SVAMITVA SAMPATTI CARD) वितरित करेंगे।
-
2
संसद का बजट सत्र इस महीने की 31 जनवरी से शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। वहीं केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।
-
3
केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार 17 जनवरी को नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण के 9 वें संस्करण के लिए टूलकिट का उद्घाटन किया है। बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण के नए संस्करण- ‘सुपर स्वच्छ लीग’ के तहत सबसे स्वच्छ शहरों के बीच एक प्रतियोगिता शुरू की गई है।
-
4
हाल ही में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘संचार साथी ऐप’ लॉन्च किया है। यह ऐप मोबाइल चोरी और साइबर ठगी जैसी समस्याओं का समाधान देने वाला एक अनोखा डिजिटल टूल है। यह ऐप न केवल शिकायत दर्ज करने में मदद करेगा, बल्कि ग्राहकों को अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की पूरी जानकारी भी देगा।
-
5
राष्ट्रीय विज्ञान ड्रामा महोत्सव 2024-25 का आयोजन शुक्रवार 18 जनवरी को नई दिल्ली के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में किया जाएगा।
-
6
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 17 जनवरी को मध्य प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन का आकलन करने के लिए नई दिल्ली में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की है।
-
7
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने 140 वर्ष पुरानी हस्तचालित क्रेन को सफलतापूर्वक ठीक करके भारतीय
-
8
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति-CCEA ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड-RINL के लिए 11 हजार 440 करोड़ रुपये के पुनरुद्धार पैकेज को मंजूरी दी है।
-
9
केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 17 जनवरी को बेंगलुरु में अमरीका के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर भारत में अमरीकी राजदूत एरिक गारसेट्टी और कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी उपस्थित थे।
-
10
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष-IMF ने अगले दो वित्त वर्षों 2025-26 और 2026-27 में भारत की विकास दर साढ़े 6 प्रतिशत रहने का अनुमान बरकरार रखा है। IMF ने यह जानकारी अपने ताजा विश्व आर्थिक सर्वेक्षण में दी है।
-
11
अमरीका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का शपथ ग्रहण समारोह वॉशिंगटन डीसी में कड़ाके की ठंड के पूर्वानुमान के कारण कैपिटॉल रोटुन्डा इंडोर में आयोजित किया जाएगा।
-
12
हाल ही में इजरायल की सुरक्षा-कैबिनेट ने हमास के साथ बंधकों की रिहाई और युद्ध विराम समझौते को मंजूरी दी है।
-
13
अमरीका की सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) पर राष्ट्रव्यापी-प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव से संबंधित संघीय-क़ानून को सही ठहराया है।
-
14
श्रीलंका के सार्वजनिक उपयोगिता आयोग- PUCSL ने 2025 के पहले छह महीनों के लिए बिजली शुल्क में 20 प्रतिशत कटौती करने की घोषणा की है। इस शुल्क कटौती का उद्देश्य श्रीलंका में जारी आर्थिक रिकवरी के बीच उपभोक्ताओं और व्यवसाय पर वित्तीय बोझ को सामान्य बनाना है।
-
15
रोमानिया में प्रधानमंत्री मार्सेल सिओलाकू (Marcel Ciolacu) ने इस वर्ष 4 मई को राष्ट्रपति चुनाव कराने की घोषणा की है।
-
16
चीन ने 17 जनवरी को जिउकुआन सेटेलाइट लांच सेंटर (Jiuquan Satellite Launch Center) से पाकिस्तान के उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया है। बता दें कि चीन पिछले कुछ वर्ष से पाकिस्तान के उपग्रहों का प्रक्षेपण करता रहा है।
-
17
श्रीलंका के किलिनोच्ची में तिरुवल्लुवर कुडियेरुप्पु आदर्श गांव का उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर 24 लाभार्थी परिवारों को घर दिए गए हैं। बता दें कि यह परियोजना भारत-श्रीलंका के बीच 2017 में हुए समझौते का हिस्सा है।
-
18
भारतीय मूल के नेपियन सांसद चंद्र आर्य (Chandra Arya) आधिकारिक रूप से कनाडा के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने नामांकन-पत्र दाखिल किया और सदन को संबोधित किया।
-
19
ICC अंडर-19 महिला T20 क्रिकेट विश्व कप शनिवार 18 जनवरी से मलेशिया में शुरू हो रहा है। यह टूर्नामेंट 15 दिनों तक चलेगा और इसमें 16 टीमें भाग ले रहीं हैं। भारत का पहला मुकाबला रविवार 19 जनवरी को वेस्टइंडीज से होगा।
-
20
ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष-डबल्स के दूसरे दौर में 18 जनवरी को भारत के एन. श्रीराम बालाजी और मैक्सिको के मिग्वल एंजेल रेयेस वरेला की जोड़ी का सामना पुर्तगाल के नूनो बोर्गेश और फ्रासिस्को कैब्रेल की जोड़ी से होगा।
-
21
हॉकी इंडिया लीग के महिला-वर्ग में 17 जनवरी को राउरकेला में दिल्ली एसजी पाइपर्स ने जे.एस.डब्ल्यू. सूरमा हॉकी क्लब को 2-0 से हराया है।
-
22
खो-खो विश्व कप 2025 में, मेजबान भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमें अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। दोनों ही टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है।
-
23
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार 18 जनवरी से तीन दिन के दौरे पर ब्रुसेल्स जा रहे हैं। इस दौरान वे यूरोपीय व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयोग के आयुक्त मारोस शेफकोविक के साथ उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे।
-
24
वक्फ (संशोधन) विधेयक
-
25
दिल्ली
-
26
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 17 जनवरी को स्थानीय केबल ऑपरेटर पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए 1994 के केबल टेलीविजन नेटवर्क नियमों की एक संशोधित अधिसूचना जारी की है। इसमें स्थानीय केबल ऑपरेटरों-LCO का पंजीकरण 17 जनवरी से पूरी तरह ऑनलाईन किया जाएगा।
-
27
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को 190 मिलियन पाउंड के अल-कादिर ट्रस्ट मामले में 14 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई है। वहीं इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को 7 वर्ष की सजा सुनाई गई।
-
28
हाल ही में सियोल अदालत ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल (Yoon Suk Yeol) की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है।
Ready to test yourself?
Take the 10-question quiz for this day and see your score.