करंट अफेयर्स - 05 मार्च, 2025 | Current Affairs 05 March, 2025
47 points ~12 min revision
-
1
Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 05 मार्च, 2025 के मुख्य करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं:-
-
2
हर वर्ष 5 मार्च को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय निरस्त्रीकरण और अप्रसार जागरूकता दिवस’ (International Day for Disarmament and Non-Proliferation Awareness 2025) मनाया जाता है।
-
3
हाल ही में ‘वनतारा’ वन्यजीव बचाव केंद्र का उद्घाटन जामनगर (गुजरात) में किया गया।
-
4
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जायेगा।
-
5
मार्च 2025 में भारत सरकार द्वारा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) दो सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को ‘नवरत्न’ का दर्जा दिया गया।
-
6
पीएम मोदी ने उत्तराखंड राज्य में विंटर टूरिज्म प्रोग्राम में हिस्सा लिया।
-
7
हाल ही में गुरुग्राम में भारत का पहला “विश्व शांति केंद्र” (World Peace Center) उद्घाटन किया गया।
-
8
सरकार ने हेमकुंड साहिब तक रोपवे परियोजना को मंजूरी दी है। यह स्थान सिख गुरु गुरु गोविंद सिंह जी को समर्पित है।
-
9
भारतीय क्रिकेट टीम 4 मार्च 2025 को दुबई में आयोजित सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया टीम को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची।
-
10
मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की
-
11
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों के दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने की संभावना व्यक्त की है। बताना चाहेंगे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। इसके अतिरिक्त, अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी 5 मार्च को बारिश का अनुमान है।
-
12
पीएम मोदी आज रोजगार पर बजट-उपरांत वेबिनार में भाग लेंगे
-
13
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 5 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार पर बजट-पश्चात वेबिनार में भाग लेंगे। वेबिनार के प्रमुख विषयों में निवेश, अर्थव्यवस्था और नवाचार शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर लोगों को संबोधित भी करेंगे।
-
14
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 5 मार्च को झुंझुनू, राजस्थान के दौरे पर रहेंगे
-
15
भारत के उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़ बुधवार 5 मार्च को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे पर वे झुंझुनू स्थित महात्मा गांधी सरकारी स्कूल, सांगासी का दौरा करेंगे।
-
16
पंचायती राज मंत्रालय आज महिलाओं के अनुकूल ग्राम पंचायत मॉडल की शुरूआत करेगा
-
17
पंचायती राज मंत्रालय बुधवार 5 मार्च को नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन में महिलाओं के अनुकूल ग्राम पंचायत मॉडल की शुरूआत करेगा। यह पहल मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 समारोह का एक हिस्सा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जिले में कम से कम एक महिला-अनुकूल ग्राम पंचायत स्थापित करना है।
-
18
NHRC भारत ने अपना दो सप्ताह का ऑनलाइन लघु अवधि इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया
-
19
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-NHRC, भारत ने अपना दो सप्ताह का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। बताना चाहेंगे देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न शैक्षणिक विषयों के 80 विश्वविद्यालय स्तर के छात्रों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 932 आवेदकों में से चुना गया है।
-
20
दो सप्ताह के इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानवाधिकार चेतना और सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना, व्यक्तियों को सभी नागरिकों के लिए अधिक न्यायसंगत, समतापूर्ण और मानवीय समाज के लिए उत्प्रेरक के रूप में सेवा करने के लिए सशक्त बनाना है।
-
21
NMDC का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-फरवरी में बढ़कर 40.49 मिलियन टन हुआ
-
22
सरकारी स्वामित्व वाली खनन कंपनी NMDC ने इस साल फरवरी में लौह अयस्क उत्पादन में 17.85 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो पिछले साल के इसी महीने में दर्ज 3.92 मीट्रिक टन से बढ़कर 4.62 मिलियन टन हो गया है।
-
23
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अप्रैल-फरवरी की अवधि में संचयी लौह अयस्क उत्पादन एक साल पहले की अवधि के 40.24 मीट्रिक टन से बढ़कर 40.49 मीट्रिक टन हो गया है।
-
24
पंचायती राज मंत्रालय ने “सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान” का शुभारंभ किया
-
25
पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में पंचायती राज संस्थाओं की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों की राष्ट्रीय कार्यशाला में “सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान” का शुभारंभ किया है।
-
26
बताना चाहेंगे इस अभियान का उद्देश्य पूरे देश में पंचायती राज संस्थाओं की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों को मजबूत बनाना है।
-
27
राजधानी दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय खाद्य एवं आतिथ्य मेला-आहार के 39वें संस्करण की शुरूआत हुई
-
28
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय खाद्य एवं आतिथ्य मेला-आहार के 39वें संस्करण की मंगलवार 4 मार्च से शुरूआत हुई है। इसका आयोजन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय और भारत व्यापार संवर्धन संगठन-ITPO द्वारा किया जा रहा है।
-
29
बता दें कि यह मेला एक लाख 12 हजार वर्ग मीटर के क्षत्रे में फैला हुआ है जिसमें 22 देशों के 80 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
-
30
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड के नेतृत्व में बेल्जियम के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
-
31
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड के नेतृत्व में बेल्जियम के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है। इस बैठक में स्वच्छ प्रौद्योगिकी, रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की गई।
-
32
अरब देशों ने गजा के लिए 53 बिलियन डॉलर की पुनर्निर्माण योजना को मंजूरी दी
-
33
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरब देशों ने गजा के लिए 53 बिलियन डॉलर की पुनर्निर्माण योजना को मंजूरी दी है जिसका उद्देश्य फिलिस्तीनियों को विस्थापित होने से बचाना है।
-
34
मैक्सिको, कनाडा और चीन ने अमरीका पर नए टैरिफ लागू किए
-
35
अमरीका द्वारा भारी कर लगाए जाने के जवाब में मैक्सिको, कनाडा और चीन ने भी अमरीका पर नए टैरिफ लागू किए हैं।
-
36
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की
-
37
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने लंदन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। इसके अतिरिक्त डॉ. जयशंकर ने व्यापार और वाणिज्य विभाग के सचिव जोनाथन रेनोल्ड्स के साथ भी बैठक की और दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते की प्रगति के बारे में चर्चा की।
-
38
इजराइल ने हमास के साथ गजा संघर्ष विराम समझौते के अगले चरण के लिए शर्तें तय की
-
39
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजराइल ने हमास के साथ गजा संघर्ष विराम समझौते के अगले चरण के लिए शर्तें तय की हैं।
-
40
नेपाल की संसद ने इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स विधेयक पारित किया
-
41
नेपाल की संसद ने देश के ऑनलाइन व्यापार को कानून सम्मत और विनियमित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स विधेयक पारित किया है। बताना चाहेंगे नेपाल सरकार ने देश में ई-कॉमर्स शुरू होने के दशकों बाद इस विधेयक को लागू करने का कदम उठाया है।
-
42
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में आज साउथ अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा
-
43
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में 5 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने सामने होंगे। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।
-
44
नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में 5 मार्च को मुख्य मुकाबले शुरु होंगे
-
45
भोपाल के बोट क्लब स्थित राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में चल रही नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में 5 मार्च को मुख्य मुकाबले शुरु होंगे।
-
46
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची
-
47
भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। बता दें कि 4 मार्च को दुबई में खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
Ready to test yourself?
Take the 5-question quiz for this day and see your score.