करंट अफेयर्स - 04 मार्च, 2025 | Current Affairs 04 March, 2025
56 points 1 Q&A ~14 min revision
Practice mode
Hide answers and test yourself
-
1
Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 04 मार्च, 2025 के मुख्य करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं:-
-
2
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 के दूसरे फेज का आयोजन गुलमर्ग (9 से 12 मार्च तक
-
3
हाल ही में ऑस्कर 2025 में अनोरा फिल्म को बेस्ट फिल्म अवार्ड मिला है।
-
4
ऑस्कर 2025 में अपनी फिल्म अनोरा के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार सीन बेकर ने जीता।
-
5
द ब्रूटलिस्ट में अपनी भूमिका के लिए एड्रियन ब्रॉडी (अभिनेता) ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
-
6
मिकी मैडिसन ने अनोरा फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
-
7
हाल ही में भारतीय वायु सेना ने “डेजर्ट हंट 2025” अभ्यास जोधपुर में आयोजित किया।
-
8
गिर, गुजरात में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी ने की।
-
9
नई दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन में आदर्श महिला-हितैषी ग्राम पंचायत पहल का शुभारंभ 5 मार्च 2025 को किया जायेगा।
-
10
पीएम मोदी ने वंतारा एनिमल रेस्क्यू सेंटर का उद्घाटन गुजरात (राज्य) में किया।
-
11
हाल ही में IRCTC ने Indian Railway Finance Corp Ltd (आई. आर. एफ. सी.) कंपनी को नवरत्न का दर्जा दिया।
-
12
हाल ही में कृष्णा जयशंकर ने महिला इनडोर शॉट पुट में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है।
-
13
हाल ही में काउंसिल ऑफ इंडिया का अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा को चुना गया।
-
14
आई.आई.एफ.टी. (IIFT) ने व्यापार और रसद शिक्षा को मजबूत करने के लिए हाल ही में बेल्जियम (देश) की संस्था के साथ समझौता किया।
-
15
नई दिल्ली में “डेयरी क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और सर्कुलरिटी पर कार्यशाला” का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह किया।
-
16
आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
-
17
भारत में हर वर्ष 4 मार्च को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस’ (National Safety Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है और साथ ही कार्यस्थल, उद्योगों और समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में सुरक्षा को बढ़ावा देना भी है।
-
18
इस दिन को मनाने की शुरुआत राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के द्वारा की गई थी
-
19
पीएम मोदी आज MSME क्षेत्र पर तीन बजट उपरांत वेबिनार को संबोधित करेंगे
-
20
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वित्त वर्ष 2025-26 के बजट के बाद 4 मार्च को तीन वेबिनार में भाग लेंगे।
-
21
ये वेबिनार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों-MSME को विकास, विनिर्माण और निर्यात के क्षेत्र में प्रमुखता देने के साथ-साथ परमाणु ऊर्जा मिशन, नियामक, निवेश और व्यापार को आसान बनाने के लिए सुधारों के इंजन के रूप में आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।
-
22
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 4 मार्च से ब्रिटेन और आयरलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे
-
23
केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर मंगलवार 4 मार्च से ब्रिटेन और आयरलैंड की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान, डॉ. जयशंकर ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी के साथ चर्चा करेंगे और कई गणमान्य व्यक्तियों से मिलेंगे।
-
24
वहीं आयरलैंड की दो दिन की यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर, आयरलैंड के विदेश मंत्री साइमन हैरिस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे।
-
25
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025’ के लिए आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया
-
26
जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू के सिविल सचिवालय में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया है। बताना चाहेंगे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 गुलमर्ग में 9 से 12 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे।
-
27
मौसम विभाग ने 4 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक वर्षा या बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया
-
28
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 4 मार्च को दूर-दूर तक मध्यम से तेज वर्षा या बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है।
-
29
वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में आज आंधी तूफान के साथ तेज वर्षा और बिजली चमकने के आसार हैं।
-
30
निर्वाचन आयोग 4 मार्च से राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करेगा
-
31
निर्वाचन आयोग मंगलवार 4 मार्च से नई दिल्ली स्थित भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करेगा।
-
32
बता दें कि श्री ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभालने के बाद ऐसा पहला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
-
33
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने भारतीय वायु सेना की क्षमता वृद्धि के लिए अधिकार प्राप्त समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की
-
34
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार 3 मार्च को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय वायु सेना की क्षमता वृद्धि के लिए अधिकार प्राप्त समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की है।
-
35
केंद्र सरकार ने IRCTC को नवरत्न का दर्जा दिया
-
36
केंद्र सरकार ने भारतीय रेलवे वित्त निगम और भारतीय रेलवे खानपान तथा पर्यटन निगम-IRCTC को नवरत्न का दर्जा दिया है। रेलवे वित्त निगम रेल मंत्रालय का एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है। इसका वार्षिक कारोबार 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक है।
-
37
वहीं IRCTC भी रेल मंत्रालय का एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है और इसका वार्षिक कारोबार चार हजार करोड़ रुपये से अधिक है।
-
38
जम्मू-कश्मीर में सफलतापूर्वक लोकसभा चुनाव कराने के लिए मुख्य सचिव अटल डुल्लू को किया गया सम्मानित
-
39
निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने जम्मू-कश्मीर में 18वीं लोकसभा के सफलतापूर्वक चुनाव आयोजित कराने के लिए जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू को सम्मानित किया है। मुख्य सचिव को मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य दोनों चुनाव आयुक्तों द्वारा हस्ताक्षरित आदर्श नेतृत्व का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।
-
40
केंद्र सरकार ने बसों और ट्रकों में हाइड्रोजन के इस्तेमाल के लिए पांच पायलट परियोजनाएं शुरू की
-
41
केंद्र सरकार ने बसों और ट्रकों में हाइड्रोजन के इस्तेमाल के लिए पांच पायलट परियोजनाएं शुरू की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन परियोजनाओं में कुल 37 बसें और ट्रक तथा 9 हाइड्रोजन ईंधन भरने वाले स्टेशन शामिल होंगे। ये परियोजनाएं अगले 18 से 24 महीनों में शुरू हो सकती हैं।
-
42
बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड 4 मार्च को नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी
-
43
भारत की यात्रा पर आई बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड (Princess Astrid) मंगलवार 4 मार्च को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। वह इस महीने 8 मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं।
-
44
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता निलंबित की
-
45
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता निलंबित कर दी है।
-
46
कनाडा और मैक्सिको के उत्पादों पर 4 मार्च से लागू किया जाएगा 25 प्रतिशत शुल्क
-
47
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि कनाडा और मैक्सिको के उत्पादों पर योजना के अनुसार 4 मार्च से ही 25 प्रतिशत शुल्क लागू किया जाएगा। इसके अलावा चीन से आने वाले सामान पर भी 10 फीसदी शुल्क बढ़ सकता है।
-
48
जम्मू-कश्मीर और मणिपुर को लेकर UNHRC प्रमुख की टिप्पणियों को भारत ने खारिज किया
-
49
जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् में जम्मू-कश्मीर और मणिपुर को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क की टिप्पणियों को भारत ने दृढ़ता से खारिज किया है।
-
50
भारत और नेपाल ने जल स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और आरोग्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
-
51
भारत और नेपाल ने जल स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और आरोग्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए सोमवार 3 मार्च को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
-
52
इस समझौते का प्राथमिक एजेंडा दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और जल, स्वच्छता तथा आरोग्य क्षेत्र में अंतर-सरकारी सहयोग को मजबूती प्रदान करना है।
-
53
ICC चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा
-
54
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में 4 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने सामने होंगे। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।
-
55
कृष्णा जयशंकर माउंटेन वेस्ट इंडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में नया कीर्तिमान रचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
-
56
भारत की कृष्णा जयशंकर (Krishna Jaysankar), 2025 माउंटेन वेस्ट इंडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में नया कीर्तिमान रचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने इनडोर शॉट पुट में 16.03 मीटर का आंकड़ा हासिल किया।
Ready to test yourself?
Take the 10-question quiz for this day and see your score.