1. हाल ही में सांप के काटने को ‘नोटिफ़िएबल बीमारी’ किस राज्य सरकार ने घोषित किया है? – महाराष्ट्र

2. इराक में भारत का नया राजदूत हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है? – अजय ए. कुमार

3. बिल रासमुसेन किस क्षेत्र से संबंधित थे जिनका 93 साल की उम्र में निधन हो गया? – खेल

4. केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने किस बीमारी को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने की घोषणा की? – डायबिटीज

5. दुनिया के सबसे कम उम्र के चार्टर्ड अकाउंटेंट कौन बन गए हैं? – लक्ष्मणन मेयप्पन

6. डॉ. शंकर दयाल शर्मा भारत के कौन से राष्ट्रपति थे जिनकी 19 अगस्त 2026 को 108 वीं जयन्ती मनाई गयी? – नौवें

7. तामिरभरानी नदी किस राज्य से संबंधित है जिसे मद्रास हाई कोर्ट ने कानूनी व्यक्ति का दर्जा दिया है? – तमिलनाडु

8. टेस्ट क्रिकेट में 4,000 से अधिक रन और 350 से अधिक विकेट लेने वाले रविन्द्र जडेजा भारत के कौन से खिलाड़ी बन गए हैं? – दूसरे

9. डॉ. जल रतनजी पटेल और डॉ. जल धायभो-कू को किस देश ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘निशान-ए-इम्तियाज’ से सम्मानित करने की घोषणा की है? – पाकिस्तान

10. मुंबई में आयोजित एशियाई जूनियर ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2026 का खिताब किसने जीता है? – विग्नेश वेर्मुला और सरन्या देवी

11. दूरदर्शन का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? – रीना सोनोवाल कौली

12. ‘जनप्रिय नेता वेंकैया नायडू : उदयगिरी से उपराष्ट्रपति तक’ नामक किताब किसके द्वारा लिखी गयी है? – आचार्य यारलागड्डा लक्ष्मी प्रसाद

13. विश्व मच्छर दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 20 अगस्त

Share