1. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81 वें सत्र का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? – खलीलुर रहमान
2. डीके शिवकुमार को हाल ही में किस राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है? – कर्नाटक
3. मेसालिना बिश्नोई नामक छिपकली की एक नई प्रजाति हाल ही में किस राज्य में खोजी गयी है? – राजस्थान
4. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? – लोखंडे प्रशांत सीताराम
5. न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय को हाल ही में किस उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है? – पटना उच्च न्यायालय
6. 3 जून 2026 को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि की कौन सी जयन्ती मनाई गयी? – 102 वीं
7. समुद्री रक्षा क्षमताओं को आगे बढ़ाने लिए किस गठबंधन ने अंडरवाटर ड्रोन प्रोग्राम लॉन्च किया है? – ऑकुस (AUKUS)
8. राजीव कृष्ण को किस राज्य का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है? – उत्तर प्रदेश
9. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और छोटे डिजिटल व्यापारियों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध (List) होने और अपनी पूंजी बढ़ाने में सहायता करने के लिए किसने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के साथ मिलकर प्रोजेक्ट शिखर लॉन्च किया है? – मीशो
10. हवा से सतह पर मार करने वाली स्वदेशी एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम 2 का सफल परीक्षण किस राज्य से किया गया है? – ओडिशा
11. भारत का पहला शहरी स्थानीय निकाय द्वारा विकसित विशेष आर्थिक जोन (SEZ) कहाँ शुरू किया जाएगा? – पुडुचेरी
12. 02 जून 2026 को तेलंगाना का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया? – 12 वां
13. आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 04 जून