1. भारत की पहली इंटीग्रेटेड प्राइवेट सैटेलाइट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट किस राज्य में लॉन्च की गयी है? – गुजरात

2. 25 जनवरी 2026 को किस राज्य का 56 वां स्थापना दिवस मनाया गया? – हिमाचल प्रदेश

3. व्यक्तिगत श्रेणी में सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2026 के लिए किसे चुना गया है? – सीता शेलके

4. भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्रन्थ कुटीर का उद्घाटन कहाँ किया गया है? – नई दिल्ली

5. बनारस साहित्य महोत्सव 2026 में किसे भारतेंदु हरिश्चंद्र लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा? – नमिता गोखले

6. इलियास पाशा किस खेल से संबंधित थे जिनका 61 साल की उम्र में निधन हो गया? – फुटबॉल

7. मुफ्त कैशलेस स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए किस राज्य में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ शुरू की गयी है? – पंजाब

8. हाल ही में किस देश ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अलग होने की घोषणा की है? – अमेरिका

9. उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किस राज्य की पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस ध्वज पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? – सिक्किम

10. इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACE) ने भारत के पहले निजी पृथ्वी अवलोकन उपग्रह तारामंडल के लिए किसके साथ समझोता किया है? – पिक्सल

11. टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) विषय रैंकिंग 2026 में टॉप 100 में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय संस्थान कौन है? – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु

12. भारतीय सेना द्वारा किस स्थान पर ऑपरेशन त्राशी I चलाया गया है? – जम्मू कश्मीर

13. अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है? – 26 जनवरी

Share